• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Friday, 16 February Tarot Rashifa, People Of Gemini, Libra Horoscope, शुक्रवार का राशिफल, 16 फरवरी का राशिफल,

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 16 फरवरी को मेष राशि के लोग नए काम पर ध्यान देंगे। मिथुन राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा। तुला राशि के लोगों को काम की गति तेज करनी होगी, तभी लाभ मिल सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – NINE OF PENTACLES

नया काम करने से पहले उसके असर पर ध्यान देना जरूरी है। फिलहाल कुछ कामों में असफलता मिल सकती है। ये काम आगे चलकर आपके पक्ष में बनेंगे। नया बदलाव महत्वपूर्ण होगा, इसकी वजह से अनेक कामों को अपनी मर्जी के अनुसार कर पाएंगे। आप अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर होगी।

लव : पार्टनर से बातचीत करते समय संयम बनाए रखें।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी के कारण दिक्कतें हो सकती हैं।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

वृषभ – THE EMPRESS

अपनी बातें लोगों के सामने रखने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। आपकी बातें आपके खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती हैं। पैसों से संबंधित तनाव जल्द ही दूर होगा। आपकी मदद के कारण अनेक लोगों को सहायता मिल सकती है। आपको प्रशंसा और सम्मान भी प्राप्त होगा।

करियर : करियर संबंधी समस्या जल्दी ही दूर होगी और आपको सफलता मिलेगी।

लव : परिवार के लिए अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाएं।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

मिथुन – ACE OF WANDS

नई ऊर्जा के साथ नए काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुरानी बातों के बारे में विचार करने से निराशा हो सकती है। जिन बातों को आप टालने की कोशिश हो रहे हैं, वे बड़ी समस्या न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। किसी व्यक्ति से हुई बातचीत की वजह से अपनी गलतियों का एहसास होगा।

करियर : करियर संबंधी नाराजगी दूर होगी, लेकिन प्रयत्नों के जरिए परिस्थिति में बदलाव कर पाएंगे।

लव : प्रयत्न करने के बाद भी पार्टनर की जरूरतों को सही तरीके से पूरा न कर पाने से निराशा हो सकती है।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कर्क – QUEEN OF WANDS

आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा। खुद में जरूरी बदलाव करेंगे तो लाभ हो सकता है। जिद और नकारात्मकता के कारण आपका ही नुकसान होगा। जिन लक्ष्यों को आप हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए विचार बदलें।

करियर : करियर संबंधी निर्णय बदलेंगे।

लव : रिलेशनशिप के कारण चिंता जल्दी ही दूर होगी।

हेल्थ : पेट दर्द की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

सिंह – TEN OF PENTACLES

जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता के साथ प्रयत्न जारी रखने होंगे। परिवार के लोगों की अपेक्षा के अनुसार मिलता रहेगा। आपको व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करने की कोशिश करनी होगी। जिन बातों में आप कमजोर हैं, उनके लिए मदद प्राप्त होगी। व्यर्थ खर्च न करें।

करियर : नया व्यापार और काम करते समय थोड़ा उतार-चढ़ाव होगा।

लव : पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा।

हेल्थ : आंखों की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 3

कन्या – PAGE OF PENTACLES

कठिन समय में मददगार लोगों की परख करनी होगी। आपकी बातों के कारण दूसरों को तकलीफ होने की संभावना है। अपने लिए नकारात्मक विचार न रखें। मित्रों के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। साथ में नई बातों से संबंधित जानकारी भी मिल सकती है।

करियर : करियर संबंधी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है।

लव : प्राप्त हुए प्रपोजल पर ध्यान दें।

हेल्थ : बदन दर्द हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

तुला – TEN OF WANDS

काम की गति तेज करने की आवश्यकता है। कई बातों पर एक साथ ध्यान देने की वजह से हर काम कठिन महसूस होने वाला है। एक वक्त पर एक ही काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखें और जो बातें हो रही हैं, उन पर ध्यान दें।

करियर : करियर में बदलाव करने के लिए आप प्रयत्न करेंगे। मर्जी के अनुसार काम जल्दी ही प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर की सलाह की वजह से काम सुलझाना संभव हो सकता है।

हेल्थ : शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

वृश्चिक – FIVE OF SWORDS

प्रयत्न करने के बाद भी बार-बार नकारात्मक अनुभव होने से बेचैनी और क्रोध बढ़ेगा। नई ऊर्जा के साथ नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। जो लोग आपका नुकसान करना चाहते हैं, उनसे सतर्क रहना होगा। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय अहंकार से बचना होगा।

करियर : विदेश में काम करने का मौका मिल रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच दूरियां कम होंगी।

हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

धनु – KNIGHT OF PENTACLES

अपनी जानकारी के बारे में बाहरी लोगों से चर्चा न करें। आपकी समस्या को सुलझाना संभव है, लेकिन कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परिस्थिति जितनी आसान समझ रहे हैं, उतनी आसान नहीं है। अंतिम लक्ष्य हासिल करना आपके लिए संभव होगा।

करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को प्रयत्न के अनुसार फायदा होगा।

लव : आपसी नाराजगी जल्दी ही दूर होगी और पार्टनर के व्यवहार में बदलाव भी होगा।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से चिंता हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

मकर – QUEEN OF SWORDS

पुरानी बातें छोड़कर आपको भविष्य संबंधी योजना पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी व्यक्ति की नकारात्मक सोच का प्रभाव आपके जीवन पर होगा। पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है। जीवन में संतुलन बनाना होगा।

करियर : कोई काम स्वीकार करने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें।

लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार छोड़कर नए रिलेशनशिप पर ध्यान दें।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

कुंभ – PAGE OF WANDS

एक के बाद एक समस्याएं आ सकती हैं। परिस्थिति को नए नजरिए से देखने की कोशिश करनी होगी। कठिन समय में आप सही निर्णय लेंगे। अपनी उम्मीद बरकरार रखने की कोशिश करें। नए लोगों के साथ मेल मिलाप बनाए रखें। काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।

करियर : काम संबंधी हर एक बात का अवलोकन करें। काम के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करें।

लव : पार्टनर की कमजोरियों को समझते हुए उन्हें दूर करने के लिए पार्टनर का साथ दें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

मीन – THREE OF WANDS

लोगों पर बनी हुई निर्भरता दूर करने की कोशिश करें। काम की वजह से जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। ये आपके लिए चिंता का कारण होगी। व्यक्तिगत जीवन और काम में संतुलन बनाए रखें। लोगों से मिल रहे सुझावों पर ध्यान दें। बड़ी समस्या हल होगी।

करियर : करियर संबंधी जो नाराजगी है, वह जल्दी ही दूर होगी और अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलेगा।

लव : आपके प्रपोजल का जवाब मिलने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here