3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 22 मार्च को मेष राशि के लोग संयम बनाए रखेंगे तो बेहतर रहेगा। कर्क राशि के लोगों के रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। कन्या राशि के लोग छोटी-छोटी बातों को भी नजरअंदाज न करें, वर्ना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – FIVE OF SWORDS

जीवन में कठिनाइयों को देखने का नजरिया बदलेगा। इस वजह से आपका संयम बढ़ेगा। काम गंभीरता से करने की जरूरत है। वक्त पर काम करें। वर्ना लोगों की आप पर बढ़ रही नाराजगी नुकसान का कारण बन सकती है। आगे चलकर आपको कई अवसर मिलने वाले हैं।

करियर : करियर संबंधी नाराजगी रहेगी। इसे दूर करना होगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी।

हेल्थ : बदन दर्द या कमर दर्द से संबंधित परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृषभ – SEVEN OF SWORDS

किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज समय बर्बाद न करें। चुनिंदा अवसर मिलेंगे। इसलिए अपनी काम करते समय सतर्क रहें। पैसों से जुड़ी समस्या है तो उसे सुलझाने पर ध्यान दें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं की चर्चा न करें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पुरानी बातों के बारे में फिर से चर्चा हो सकती है।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कमी होने से तकलीफ होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

मिथुन – QUEEN OF SWORDS

पुरानी बातें छोड़कर नई बातों के लिए खुद को तैयार करना होगा। किसी एक बात का चुनाव करके उस पर फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वर्ना कार्यक्षमता का सही के तरीके से उपयोग करना संभव नहीं है। बड़े निवेश से संबंधित विचार करते समय हर एक बात को गहराई से सोचने की जरूरत है।

करियर : करियर की जिन बातों पर आप अमल करना चाहते हैं, उनसे संबंधित मार्गदर्शन अनुभवी लोगों से मिलेगा।

लव : पुरानी बातें भूलकर रिलेशनशिप पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

हेल्थ : शुगर संबंधी दिक्कतें होने की संभावना है। सेहत पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

कर्क – KNIGHT OF SWORDS

रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने का जज्बा बना रहेगा। इस कारण काम की गति भी बढ़ेगी। पुराने काम को अंजाम तक पहुंचाने से प्रसन्नता मिलेगी। नए काम से संबंधित गलतियां न हो, इस बात ध्यान रखना होगा। पैसों की आवक सीमित मात्रा में बनी रहेगी। इन पैसों का उपयोग आप सही तरीके से कर पाएंगे।

करियर : करियर में प्रगति प्राप्त करने के लिए अपने स्किल्स पर ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : गैस की तकरार बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

सिंह – NINE OF SWORDS

दिन की शुरुआत में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिसके कारण तकलीफ हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देते रहें। परिणाम के बारे में सोच-विचार न करें। आपको अपनी मेहनत और कार्यक्षमता का इस्तेमाल करके आगे बढ़ना होगा। पुराने काम से लाभ मिल सकता है।

करियर : विद्यार्थियों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बात की वजह से पढ़ाई से ध्यान न हटाएं।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता दूर करनी होगी।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी दूर होगी, सेहत में सुधार नहीं हो पाएगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कन्या – PAGE OF WANDS

छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा। अपनी बातों पर टिके रहने से आपको लाभ हो सकता है। लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी समस्याओं की चर्चा न करें। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ेगा, आपको आनंद मिल सकता है। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

करियर : करियर में जो उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, वह दूर होंगे और अपेक्षा के अनुसार काम आगे बढ़ेगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच की नाराजगी दूर होगी।

हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

तुला – THE SUN

सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालें। नई बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। जिन कामों में आपको यश नहीं मिलता है, ऐसी बातों के बारे में सोच-विचार न करें। नए अवसर आपको मिलेंगे। परिवार के लोगों से मिल रहा साथ आपको प्रेरित करता रहेगा। अकेलापन दूर होगा।

करियर : करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप में स्थिरता रहेगी।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – SIX OF PENTACLES

आर्थिक लेन-देन करते समय सतर्कता रखनी होगी। आपके द्वारा बोली गई बातों के कारण गलतफहमी होने की संभावना है। किसी की मदद करने से पहले दोबारा विचार करें। जरूरत से अधिक की गई मदद की वजह से कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है।

करियर : करियर संबंधी जो चिंता है, वह दूर होगी।

लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे की बातों पर ध्यान देने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : लो बीपी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

धनु – FOUR OF WANDS

परिवार के किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिलेगी, इस कारण पुरानी बातें भूल कर नई बातों पर ध्यान देंगे। आपकी मदद की वजह से परिवार के किसी व्यक्ति के जीवन में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलेगा।

लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलने की संभावना है।

हेल्थ : गले की खराश और एलर्जी हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

मकर – QUEEN OF CUPS

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। परिस्थिति की जब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं मिलती है, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान न लगाएं। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा।

करियर : मित्र से आपको अवसर मिल सकता है। जो टारगेट आपने तय किया है, उस पर ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर से चिंता दूर होगी।

हेल्थ : वजन को नियंत्रित करने की जरूरत है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

कुंभ – SEVEN OF WANDS

समस्या सुलझाने के लिए परिवार में से कोई मदद करेगा। आत्म निर्भर बनने की कोशिश करते रहें। थकान रहेगी। फिलहाल वर्तमान से जुड़ी हुई बातों के बारे में सोच-विचार करें।

करियर : काम की जगह आ रही रुकावटें दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता बनी रहेगी।

हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

मीन – THREE OF SWORDS

जब तक आप खुद को देखने का नजरिया नहीं बदलेंगे, तब तक जीवन से जुड़ी किसी भी बात का आनंद नहीं ले पाएंगे। लोगों का आपके लिए व्यवहार बदलेगा। खुद को समझने की कोशिश करनी होगी। सही निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा।

करियर : आप पर बनी हुई जिम्मेदारी और आर्थिक लाभ का अवलोकन करके ही काम स्वीकार करें।

लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों की वजह से तकलीफ हो सकती है। धैर्य से काम लेना होगा।

हेल्थ : खानपान में बदलाव करके सेहत सुधारने की जरूरत है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here