• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Friday’s Taro Card: Work Of Taurus And Most cancers Folks Will Be Accomplished, There Are Possibilities Of Change In The Job And Enterprise Of Virgo Folks

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 10 मई को रुकावट के बावजूद वृष राशि वालों के काम पूरे होंगे। कन्या राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में बदलाव हो सकते हैं। कर्क राशि वालों के काम पूरे होते रहेंगे।

मेष राशि वालों के काम का तनाव बढ़ सकता है। सिंह राशि वालों के कामकाज में बड़ी गलती होने की आशंका है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – SIX OF SWORDS
यात्रा का यदि योग प्राप्त हो रहा होगा तो इसका स्वीकार जरूर करें। आपके महत्वपूर्ण काम जल्द ही पुरे होंगे। जिन बातों संबंधित आलस निर्माण हो रहा था वह दूर होकर आपको फिर से उत्साह महसूस होगा। काम की गति धीमी हो तो भी ठीक है केवल कोशिशें होती रहें, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपको मिल रहे अवसर समझने में वक्त लगेगा। चुनिंदा बातों ही ध्यान देकर काम करते रहें।
करियर: काम का तनाव बढ़ता नजर आएगा। कम पूरी एकाग्रता से करने की कोशिश करते रहें।
लव: पार्टनर संबंधित बेकार में चिंता महसूस होगी।
हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 8

वृष – FIVE OF PENTACLES
पैसों संबंधित निर्माण हो रही चिंता को दूर करने का मार्ग आपको मिलेगा। फिलहाल आप की आर्थिक आवक सीमित मात्रा में ही नजर आएगी। लेकिन प्रयत्नों के जरिए इसे बढ़ाया जा सकता है यह हौसला निर्माण होने की वजह से आप मेहनत लेंगे। अनेक बातों को अपने कर्मों के अनुसार बदलना आपके लिए संभव है इस बात का एहसास होगा। मानसिक रूप से महसूस होने वाली कमजोरी दूर होकर आपकी इच्छा शक्ति प्रबल बनती हुई नजर आएगी। काम की गति को तेज करने की कोशिश करें।
करियर: काम की जगह अनेक लोगों का विरोध प्राप्त होने के बावजूद भी अपने निर्णय पर टिके रहने के कारण महत्वपूर्ण काम को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
लव: पार्टनर की नाराजगी का कारण समझना कठिन होगा।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ती हुई नजर आ रही है। खान-पान पर बारीकी से ध्यान दे।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 1

मिथुन – THREE OF SWORDS
गलत बातों का चुनाव करने की वजह से ही मानसिक तकलीफ हो रही है यह बात आपको समझ आएगी। अभी भी वक्त है अपने निर्णय में बदलाव लाना आपके लिए संभव होगा। आपके विचारों से बहुत ही अलग प्रकार का निर्णय लेने की वजह से शुरुआत में थोड़ा डर महसूस होगा, लेकिन जैसे परिस्थिति आगे बढ़ेगी, वैसे आपको स्पष्टता महसूस होने लगेगी। योग्य बातों में चुनाव करने से बिल्कुल ना डरे।
करियर: प्रयत्न करने के बावजूद भी यश न मिलने से तनाव बढ़ सकता है।
लव: लव रिलेशनशिप संबंधित तकरार बढ़ती हुई नजर आ रही है।
हेल्थ: लो बीपी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 5

कर्क – THE HANGEDMAN
आध्यात्मिक बातों का सहारा लेने की वजह से मानसिक शांति प्राप्त होगी। लेकिन आपको जीवन में क्या चाहिए इस बात पर गहराई से विचार करते हुए वर्तमान की स्थिति में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। हर बार लोगों की अपेक्षा के अनुसार खुद में बदलाव लाना आपके लिए मानसिक तकलीफ का कारण बन रहा है। इसी बात को बदलने के लिए फिलहाल की परिस्थिति उपयुक्त साबित होगी। आपके द्वारा कोई बड़ा निर्णय अचानक से लिया जाएगा।
करियर: काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होता हुआ नजर आएगा। काम संबंधित चिंता बिल्कुल न करें।
लव: रिलेशनशिप से जुड़ी जो परेशानियां हैं उनके पीछे का कारण समझ आएगा और मन में बसे डर को दूर करके आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल साबित होंगे।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ने की वजह से मानसिक अवस्था भी बिगड़ सकती है। सेहत का ध्यान हर तरह से रखना जरूरी होगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 4

सिंह – THE FOOL
नए काम की शुरुआत करने से पहले दोबारा विचार करने की आवश्यकता होगी। किसी भी प्रकार की रिस्क लेना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। लोगों के द्वारा बोली गई बातों पर किस हद तक विश्वास करना है यह ठीक से तय करें। कुछ लोगों के द्वारा गलत जानकारी देकर आप को भटकाने की कोशिश हो सकती है। संगत में बदलाव लाना आवश्यक होगा। पैसों से जुड़ी हुई समस्या का समाधान खुद होकर ही ढूंढने की कोशिश करते रहे।
करियर: काम में गंभीरता न होने के कारण बड़ी गलती होने की संभावना है। जिसके कारण काम दोबारा शुरू करना पड़ेगा।
लव: पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पुरानी किसी भी बात संबंधी चर्चा न हो इस बात का ध्यान रखें। हेल्थ: बीपी और शुगर संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 3

कन्या – THE EMPEROR
स्वभाव में बढ़ रही कठोरता का कारण जानकर उसे दूर करना आपके लिए जरूरी होगा। लोग आपके साथ योग्य तरीके से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आपके मन में बसा गुस्सा हर एक व्यक्ति को दूर कर रहा है यह समझना जरूरी होगा। काम संबंधित प्रगति अपेक्षा के अनुसार मिलती रहेगी। लेकिन व्यक्तिगत बातों को नजरअंदाज करने की वजह से समस्या निर्माण हो सकती है।
करियर: काम की जगह आ रहे बदलाव का जैसे वैसा स्वीकार करें।
लव: लव रिलेशनशिप संबंधित बातों को समझने में वक्त लगेगा। फिलहाल किसी भी प्रकार का निर्णय लेने की हड़बड़ी न करें।
हेल्थ: पचन संबंधित तकरार बढ़ सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

तुला – KING OF SWORDS
काम संबंधित कड़ी मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाते समय खुद के प्रति कठोर व्यवहार न हो इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। खुद पर अनेक प्रकार की जिम्मेदारियों का दबाव बनाकर आप खुद का ही नुकसान कर रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को पहले समझाने की कोशिश करें। जैसे आपका विश्वास और काम करने की क्षमता बढ़ेगी वैसे बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना भी आपके लिए संभव होगा।
करियर: वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मिली सूचनाओं का पालन करने की आवश्यकता है वरना आपको दिया काम किसी और को सौंपा जाएगा जो नुकसान का कारण बन सकता है।
लव: पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनकी भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
हेल्थ: कंधे में जकड़न महसूस होगी।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7

वृश्चिक – JUDGEMENT अन्य लोगों के द्वारा हो रही गलतियों को समझकर आप खुद के जीवन में बदलाव लाने में सफल साबित होंगे। आज थोड़ा एकांत में समय बिता कर मन को शांत करने की कोशिश करनी होगी। वर्तमान में चल रही कुछ बातों के साथ समझौता करना कठिन महसूस होगा। लेकिन इन बातों का महत्व आपको जल्दी समझ आएगा जिसके कारण खुद के जीवन के प्रति बनी नाराजगी दूर होगी। करियर: लेखन और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। अपने काम पर ध्यान देते रहे। लव: पार्टनर आप के साथ वक्त बिताने की कोशिश कर रहे हैं। उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयत्न पर ध्यान जरूर दें। हेल्थ: बच्चों की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 6

धनु – KNIGHT OF WANDS
किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय उसनी मानसिक अवस्था का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। वरना आपके द्वारा बोली बातों का गलत मतलब निकाल कर नया विवाद निर्माण हो सकता है। पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयत्न जारी रखें। लेकिन मन में बढ़ रही उदासीनता पर नियंत्रण लाना जरूरी होगा। यदि काम के लिए आज आप मानसिक रूप से तैयार नहीं है तो केवल आज के लिए तय किए टारगेट पर ही ध्यान देते रहे। बड़े टारगेट संबंधित काम करना आज वैसे भी संभव नहीं है इसलिए केवल आज के दिन पर ध्यान देकर काम करने की कोशिश करें।
करियर: काम की वजह से यात्रा का यदि मौका मिलता है तो इसका स्वीकार जरूर करें लेकिन यह काम कितना महत्वपूर्ण है, इस बात का भी अवलोकन करना जरूरी होगा।
लव: किसी व्यक्ति के द्वारा प्राप्त हो रहे लव प्रपोजल के बारे में विचार जरूर करें।
हेल्थ: घुटनों संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 6

मकर – TEN OF WANDS
लोगों के द्वारा बोली जाने वाली बातों के कारण तनाव महसूस होता रहेगा। जो लोग आपको सलाह देने की कोशिश कर रहे हैं उनको आपके काम संबंधित अनुभव है या नहीं इस बात का अवलोकन जरूर करें। तभी किस की बातों को महत्व देना है और किस की बातों को सुनकर पीछे छोड़ना है यह आपको समझ आएगा। चाह कर भी परिवार के लोगों के साथ के संबंधों को न सुधारने की वजह से थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा।
करियर: नया कोई भी काम स्वीकार करने से पहले पुराने टारगेट को हासिल करना आपके लिए आवश्यक है।
लव: हर एक बात के लिए केवल आपको ही जिम्मेदार ठहराने की वजह से पार्टनर के साथ दूरियां महसूस हो सकती है।
हेल्थ: बदन दर्द की परेशानी रहेगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

कुंभ – QUEEN OF SWORDS
किसी व्यक्ति के द्वारा बोले जाने वाली बातों की वजह से आप पर क्या असर होता है इस बात का अवलोकन करना जरूरी होगा। तभी संगत में सुधार किस प्रकार से लेना है यह बात स्पष्ट होगी। भूतकाल से जुड़ी हुई हर एक बात से खुद को फिलहाल दूर रख कर केवल वर्तमान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पूर्व परिचित किसी व्यक्ति के साथ अचानक से मुलाकात होगी। पुराने बिगड़े रिश्तों में से यदि कोई भी व्यक्ति फिर से आपके साथ संबंध गहरे बनाने की कोशिश कर रहा है तो इस बार सतर्कता जरूर रखें।
करियर: काम संबंधित निर्माण हो रही है उदासीनता जल्द ही दूर होगी। चिंता का कारण नहीं है। क्षमता के अनुसार आज काम करते रहे।
लव: रिलेशनशिप के लिए परिवार के द्वारा कड़ा विरोध प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ: लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होगी।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 6

मीन – FIVE OF WANDS
परिस्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए योग्य सवाल पूछना और योग्य व्यक्ति से पूछना आपके लिए जरूरी है। मन में निर्माण हो रहे कुछ वहम की वजह से बेकार में ही डर सताता रहेगा जिसके कारण कार्य क्षमता कम रहेगी। सेहत से जुड़ी हुई चिंता निर्माण हो सकती है लेकिन आपको योग्य उपचार भी प्राप्त होंगे। जरूरत से अधिक होने वाले खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता होगी वरना नई समस्या निर्माण हो सकती है।
करियर: काम के विस्तार संबंधित विचार जब तक स्पष्ट नहीं होते तब तक इस काम पर अमल बिल्कुल न करें।
लव: अन्य लोगों के द्वारा बोली बातों की वजह से रिलेशनशिप न बिगड़े इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ: पेट संबंधित इंफेक्शन तकलीफ का कारण हो सकता है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here