17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फल सेहत के लिए ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। फ्रूट फेस पैक लगाकर आप हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से राहत पा सकते हैं। बस आपको स्किन प्रॉब्लम के अनुरूप फलों का चुनाव करना आना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बता रही हैं उन फलों के बारे में जो खूबसूरती निखारते हैं।

स्किन ऑयली है तो पपीता लगाएं

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर पपीता त्वचा का पोषण कर उसकी रंगत निखारता है। पपीता हर तरह की स्किन पर सूट करता है, इसीलिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है।

पपीते में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा पर उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियों को रोकते हैं। पपीता फेस पैक लगाने से स्किन लंबे समय तक जवां नजर आती है। पपीते में मौजूद पोटेशियम स्किन को मॉइस्चराइज करता है। पपीते में मौजूद फ्लेवोनोइड के कारण इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं।

पपीते को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने से पिंपल्स से राहत मिलती है और स्किन ग्लो करने लगती है। इसके लिए आप पके पपीते के गूदे को फेस पैक में भी मिला सकते हैं।

पपीता एक बेहतरीन क्लींजर है। इसमें मौजूद एंजाइम डेड स्किन को हटाकर चेहरे की चमक बढ़ाते हैं। ऑयली स्किन के लिए पपीता बहुत फायदेमंद है। यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसकी खूबसूरती बढ़ाता है।

यदि तेज धूप में स्किन झुलस गई है, तो पका पपीता मैश कर के लगाएं। यह सन टैन को हटाने में मदद करता है और स्किन को गोरा बनाता है।

जवां निखार के लिए बनाना फेस पैक

हर मौसम में आसानी से मिल जाने वाला केला सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। केले को स्किन पर किस तरह लगाएं कि चेहरे की रंगत निखर जाए।

एक चम्मच मसले हुए केले को आधा कप कद्दूकस किए हुए खीरे के साथ मिलाएं। आप चाहे तो इसमें कुछ बूंदें शहद की भी मिला सकती हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद ही धोएं। ये फेस पैक झुर्रियों से राहत देता है और त्वचा को जवां बनाए रखता है।

एक चम्मच मसले हुए केले में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें। यंग लुक के लिए ये फेस पैक बहुत काम का है।

एक चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच मसला हुआ केला मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, फिर धो लें। ऐसा रेगुलर करने से स्किन की चमक बढ़ती है।

गर्मियों में लगाएं तरबूज का फेस पैक

गर्मियां आते ही तरबूज का सीजन भी आ जाता है। तरबूज स्किन को हाइड्रेट करता है और त्वचा की चमक बढ़ाता है। तरबूज से रस में बेसन मिला लें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें। चेहरे पर पानी के छींटे डालकर हल्के हाथों से मसाज करें और पैक धो लें।

तरबूज के रस में कॉटन भिगोकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे धो लें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से चेहरा खिला-खिला नजर आएगा।

इंस्टेंट ग्लो के लिए ऑरेंज फेस पैक

संतरे का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। संतरे के पल्प का रस पिंपल्स और डल स्किन की समस्या दूर करता है। संतरे के रस में इसके छिलके का पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करने से चेहरे का निखार बढ़ता है।

एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, एक चम्मच ओट्स या मुल्तानी मिट्टी, दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल को एक साथ मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर रखें, फिर धो लें। यह फेस पैक स्किन को यंग बनाता है और त्वचा का रंग भी निखारता है।

मिक्स फ्रूट फेस पैक हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है

मिक्स फ्रूट फेस पैक हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है

आम लगाएं, खास नजर आएं

फलों का राजा आम त्वचा की खास बनाता है। धूप में स्किन टैन हो गई है तो आम का फेस फैक लगाएं। इसके लिए एक पके हुए आम के गूदे में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे और टैनिंग वाले एरिया पर लगाएं। फेस पैक को 30 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें।

चेहरे पर बढ़ते उम्र के लक्षणों जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने के लिए आम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आम के पल्प में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। त्वचा में जवां निखार आ जाएगा।

पिगमेंटेशन से बचाए स्ट्रॉबेरी

गर्मियों में चेहरे पर पिगमेंटेशन के निशान उभर कर दिखते हैं। पिगमेंटेशन के निशान हटाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपके लिए स्ट्रॉबेरी फेस पैक बहुत फायदेमंद है।

स्ट्रॉबेरी के रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। स्ट्रॉबेरी फेस पैक चेहरे पर नजर आने वाले उम्र के लक्षणों को भी कम करता है।

मिक्स फ्रूट फेस पैक

केला, सेब, पपीता, तरबूज जैसे फलों को एक साथ मिलाकर फेस पैक बनाएं। ये फेस पैक सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है। पपीता में मौजूद एंजाइम्स डेड सेल्स को हटाते हैं और नए सेल्स को बनने में मदद करते हैं। केला स्किन टाइटनिंग का काम करता है। सेब और संतरा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। तरबूज स्किन को हाइड्रेट करता है। इस पैक को 30 मिनट तक लगाकर रखें, फिर धो लें।

ब्यूटी केयर @ होम की और खबर पढ़ें-

आलू से 15 मिनट में चमकाएं त्वचा, मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर लगाएं

किचन में मौजूद आलू खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्किन की कई समस्याओं से राहत देता है। मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, ऑयली स्किन जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए महंगे कॉस्मेटिक्स नहीं, किचन में मौजूद आलू का इस्तेमाल करें।

आलू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ-साथ सुंदरता बढ़ाने के काम आते हैं। आलू से स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने और खूबसूरती बढ़ाने के घरेलू उपाय बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भृंगराज तेल को क्यों कहा जाता है केशराज, जानें हेयर ऑयलिंग का सही तरीका और 2 तेल मिलाकर लगाने के फायदे

ऑयलिंग बालों के लिए एक बेहतरीन प्री-शैम्पू ट्रीटमेंट है। इसे आम भाषा में चंपी करना भी कहते हैं। तेल लगाने से बाल सॉफ्ट और हेल्दी बनते हैं, तेजी से बढ़ते हैं और उनकी चमक भी बढ़ जाती है। बालों में तेल लगाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। इससे तनाव दूर होता है, मूड अच्छा रहता और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।

तेल लगाने से ज्यादा तेल लगाने का सही तरीका जानना जरूरी है। तेल सही तरीके से लगाया जाए तो बालों को पोषण मिलता है, साथ ही डैंड्रफ, खुजली, रूखापन दूर होता है, बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। आयुर्वेद में बालों के लिए भृंगराज तेल को बेहतर माना गया है। भृंगराज तेल को कब, किस तरह और कितनी मात्रा में लगाएं, इसका सही तरीका बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

  • भौहों पर क्यों होते हैं मुंहासे: गंदगी, डैंड्रफ, ऑयली स्किन, मेकअप प्रोडक्ट्स से होते आईब्रो पर पिंपल्स, एक्सपर्ट से जानें बचने के उपाय

    गंदगी, डैंड्रफ, ऑयली स्किन, मेकअप प्रोडक्ट्स से होते आईब्रो पर पिंपल्स, एक्सपर्ट से जानें बचने के उपाय|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • त्वचा को बूढ़ा होने से बचाएं: रूखी त्वचा, मॉइस्चराइजर न लगाना, केमिकल युक्त हैंड वॉश, तनाव हाथों की झुर्रियों की वजह

    रूखी त्वचा, मॉइस्चराइजर न लगाना, केमिकल युक्त हैंड वॉश, तनाव हाथों की झुर्रियों की वजह|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पतले बालों को घना बनाएं: बाल धोने की टेकनीक, कंघी करने का तरीका, हेयर स्टाइल, आसान घरेलू नुस्खे बढ़ाते हैं बालों का वॉल्यूम

    बाल धोने की टेकनीक, कंघी करने का तरीका, हेयर स्टाइल, आसान घरेलू नुस्खे बढ़ाते हैं बालों का वॉल्यूम|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नीम और तुलसी के पत्ते से बाल बने चमकदार: टमाटर, पपीता, प्याज का बनाएं हेयर मास्क; गर्मी में बदबू भी रहेगी दूर

    टमाटर, पपीता, प्याज का बनाएं हेयर मास्क; गर्मी में बदबू भी रहेगी दूर|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here