नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 6 मई को सोना 71,621 रुपए पर था, जो अब, यानी 11 मई को 73,008 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 1,387 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं चांदी की बात करें तो ये अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। IBJA की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में ये 80,965 रुपए पर थी, जो अब अपने ऑल टाइम हाई 84,215 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं इस हफ्ते इसकी कीमत 3,250 रुपए बढ़ी है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,510 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,360 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,360 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,640 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,410 रुपए है।

सोने की कीमतों में तेजी की 3 वजहें:

  • सोने का भारतीय संस्कृति में एक अलग स्थान है। यह विभिन्न उत्सवों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर शादी के मौसम और दिवाली के दौरान। जैसे-जैसे ये शुभ अवसर नजदीक आते हैं। सोने की मांग बढ़ने लगती है, जिससे इसकी कीमत पर दबाव बढ़ जाता है। आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए आज इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
  • सोने की कीमत अक्सर करेंसी एक्सचेंज रेट से प्रभावित होती है। जब भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो यह भारतीय खरीदारों के लिए सोना अधिक महंगा बना देता है। अभी 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत 83.49 रुपए है।
  • अमेरिका में बढ़ते बेरोजगारी के दावों के बीच ब्याज दरों में कटौती की वजह से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। आज स्पॉट गोल्ड 1.14% की तेजी के साथ 2,335 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर 0.8% की बढ़त लेकर 2,340 डॉलर प्रति औंस पर था।

75 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार जून से फिर शादियां शुरू हो जाएंगी, इससे सोने की डिमांड में तेजी आएगी। इससे आने वाले दिनों में सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here