स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट रिकॉर्ड 434 रन से जीत लिया है। 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी। रनों के अंतर से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।

यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की वजह से भारतीय टीम इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट देने में सफल रही। जायसवाल ने 214 रन की पारी में 12 सिक्स लगाए, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा हैं। साथ ही वसीम अकरम (Vs जिम्बाब्वे) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

सीरीज में भी जायसवाल 22 सिक्स पूरे कर चुके हैं। वहीं, भारत ने दोनों पारियों में तीसरी बार 400+ का स्कोर बनाया।

1. जायसवाल ने भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
यशस्वी जायसवाल एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राजकोट में दूसरी पारी में 12 सिक्स लगाए। इसी के साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय बैटर नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में पहली पारी में 8 सिक्स लगाए थे। वहीं, मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में 8 सिक्स लगाए थे।

जायसवाल ने दुनिया में इस रिकॉर्ड में पाकिस्तान के वसीम अकरम की बराबरी कर ली है। अकरम ने 1996 में शेखुपुरा के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 सिक्स लगाए थे, जो अब तक सबसे ज्यादा हैं।

2. भारतीय बैटर्स ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया
भारत के बैटर्स ने एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने दूसरी इनिंग्स में कुल 18 सिक्स लगाए। इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 सिक्स लगाए थे।

3. टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बने जायसवाल
यशस्वी जायसवाल भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर बन गए है। उन्होंने अब तक 3 मैच में कुल 22 सिक्स लगाए है। इसमें से 12 राजकोट टेस्ट, 7 सिक्स विशाखापट्टनम और 3 सिक्स हैदराबाद टेस्ट में आए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा।

4. होम सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लेफ्टी भारतीय बने जायसवाल
यशस्वी जायसवाल घरेलू सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय लेफ्टी बैटर बन गए हैं। इससे पहले सौरव गांगुली के नाम यह रिकॉर्ड था। गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की सीरीज में 534 रन बनाए थे। जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में 545 रन बना चुके हैं।

5. भारत ने सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय बल्लेबाज अब तक सीरीज में 48 सिक्स लगा चुके हैं। इसी के साथ ही भारत ने एक सीरीज में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में 3 मैच में 47 सिक्स लगाए थे।

इसके अलावा इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा सिक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में लगाए थे। टीम ने 5 मैच में कुल 43 छक्के लगाए थे।

6. 15 साल बाद भारत ने दोनों इनिंग्स में 400+ रन बनाए
भारतीय टीम ने 15 साल बाद दोनों इनिंग्स में 400+ रन बनाए है। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में टीम ने पहली पारी में 445 रन और दूसरी पारी में 430 रन बनाए। इससे पहले टीम ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारियों में 400+ स्कोर बनाया था।

7. भारत की रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम ने रन के मार्जिन से सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम ने रिकॉर्ड 434 रन से मैच जीता। इससे पहले टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।

8. लगातार 2 दोहरे शतक लगाने वाले
यशस्वी जायसवाल लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में दोहरा शतक बनाया था। जबकि विराट कोहली ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

9. डेब्यू मैच की दोनों इनिंग्स में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने सरफराज
सरफराज खान डेब्यू मैच की दोनों इनिंग्स में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। सरफराज से पहले, 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ दिलवार हुसैन, 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुनील गावस्कर ने और श्रेयस अय्यर ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू पर दो बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

10.भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टारगेट दिया
भारतीय टीम ने टेस्ट में इंग्लैंड को दूसरा सबसे बड़ा टारगेट दिया। 2009 में भारत ने न्यूजीलैंड को अब तक का सबसे बड़ा 616 रन का टारगेट दिया था, यह मुकाबला ड्रॉ हो गया था।

मैच में बने अन्य बड़े रिकॉर्ड्स …

1. रवींद्र जडेजा भारत में 200 विकेट पूरे करने वाले पांचवें भारतीय
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भारत में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वे भारत में इतने विकेट पूरे करने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के नाम भारत में सबसे ज्यादा 350 विकेट हैं। दूसरी ओर जडेजा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 500 विकेट पूरे कर लिए।

2. अश्विन 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले ने 105 मैचों यह उपलब्धि हासिल की थी। वे 500 टेस्ट विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज बने। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तीन, इंग्लैंड-भारत के 2-2 और श्रीलंका-वेस्टइंडीज के 1-1 बॉलर शामिल हैं।

3. जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ 8वीं बार जीरो पर आउट
इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो टेस्ट में रिकॉर्ड 8वीं बार भारत के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए। वे भारत के खिलाफ ही सबसे ज्यादा बार डक पर पवेलियन लौटे। भारत के अलावा वे पाकिस्तान के खिलाफ 2 और आयरलैंड के खिलाफ 2 बार डक पर आउट हुए हैं।

तीसरे टेस्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें..

भारत ने 434 रन से जीता राजकोट टेस्ट:रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत, यशस्वी का दोहरा शतक; जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच

राजकोट में 557 रन के पहाड़ जैसे टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम 122 रन ही बना सकी। भारत ने रिकॉर्ड 434 रन से तीसरा टेस्ट जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

2. जायसवाल ने एंडरसन को जड़े लगातार तीन छक्के:कुलदीप की गलती से गिल रन आउट, रोहित ने गुस्से में पटकी कैप; मोमेंट्स

​​​​मुकाबले के दौरान यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन की बॉल पर लगातार तीन छक्के जमाए। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मां की बीमारी के कारण दूसरे दिन मैच छोड़कर गए और चौथे दिन वापसी करके विकेट भी लिया। इससे पहले, सरफराज के रनआउट पर कप्तान रोहित शर्मा को गुस्सा भी आया। साथ ही अश्विन के कारण भारत पर 5 रन की पेनल्टी भी लगी। मैच के सभी अहम मोमेंट्स से एक बार फिर गुजरते हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here