मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 10 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 74,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 22,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले कल शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

मार्च 2025 तक सेंसेक्स 86,000 पहुंच सकता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार तकनीकी चार्ट पर BSE सेंसेक्स मजबूत दिख रहा है। यह कुछ समय में 75,850 का स्तर पार कर सकता है। इसके बाद इसके लिए 78,100 के रास्ते खुल जाएंगे। वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी तक निफ्टी-50 करीब 15% तेजी देखेगा। इस हिसाब से सेंसेक्स 86,000 के लेवल तक पहुंचने की उम्मीद है।

बाजार में तेजी की 3 वजहें…

  • चुनाव से मार्केट को उम्मीद है कि एक बार फिर से BJP की सरकार आएगी, जिसकी वजह से तेजी देखने को मिल रही है।
  • शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने पिछले सेशन में 1,659.27 करोड़ रुपए निवेश किए हैं, जिससे मार्केट सेंटीमेंट पर पॉजिटिव असर पड़ा है।
  • मार्केट को जून में अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 9 अप्रैल को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 75,124 और निफ्टी ने 22,768 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार में मामूली गिरावट आई और सेंसेक्स 58 अंक गिरकर 74,683 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24 अंकों की गिरावट के साथ 22,642 के स्तर पर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here