मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 13 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 326 अंक की बढ़त के साथ 73,993 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 97 अंक की तेजी रही। ये 22,432 के स्तर पर ओपन हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है। जेट एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा है। ये 2.15 रुपए (5.00%) चढ़कर 45.20 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

जेट एयरवेज के शेयर का हाल सुबह 9:23 बजे का है।

जेट एयरवेज के शेयर का हाल सुबह 9:23 बजे का है।

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज के IPO में निवेश का मौका
ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 मार्च से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। IPO के जरिए कंपनी ₹601.55 करोड़ जुटाना चाहती है।

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹280-₹295 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹295 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,750 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹191,750 खर्च करने होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 12 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 165 अंक की बढ़त के साथ 73,667 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 3 अंक की तेजी रही। ये 22,335 के स्तर पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here