मुंबई10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में शुक्रवार (5 अप्रैल) को मामूली बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 20 अंक की बढ़त के साथ 74,248 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में कोई बढ़त या गिरावट नहीं रही। ये फ्लैट 22,513 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली।

इससे पहले कल यानी 4 अप्रैल को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,501 का और निफ्टी ने 22,619 का स्तर छुआ था। HDFC बैंक के शेयर में कल 3.15% की तेजी रही थी।

निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.43% की तेजी रही
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.43% की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.90%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.86%, FMCG में 0.54% और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.90% की तेजी रही। जबकि, मीडिया, हेल्थकेयर, निफ्टी ऑटो और IT सेक्टर में मामूली गिरावट देखने को मिली।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 4 अप्रैल को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,501 का और निफ्टी ने 22,619 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 350 अंक की तेजी के साथ 74,227 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 80 पॉइंट की तेजी रही, ये 22,514 के स्तर पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here