02:24 AM14 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल के साथ भारत का 1.1 लाख करोड़ का कारोबार

दोनों देशों से भारत का बीते साल करीब 1.1 लाख करोड़ का कारोबार हुआ था। इनमें से ईरान के साथ 20,800 करोड़ का कारोबार शामिल है। भारत चाय, कॉफी और चीनी ईरान भेजता है।

इन्हें मिलाकर पिछले साल ईरान को करीब 15,300 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट किया। वहीं ईरान से भारत ने पेट्रोलियम कोक, नट्स और एसाइक्लिक एल्कोहल समेत अन्य चीजों का 5500 करोड़ रुपए का सामान इम्पोर्ट किया।

ईरान के चाबहार पोर्ट और इससे लगे चाबहार स्पेशल इंडस्ट्रियल जोन में भी भारत साझेदार है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 में इजराइल के साथ भारत ने करीब 89 हजार करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

इसमें करीब 70 हजार करोड़ का निर्यात शामिल है। इसके अलावा दोनों देशों में भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं। ईरान में लगभग 4000 भारतीय रहते हैं। वहीं, इजराइल में 18500 प्रवासी भारतीय रहते हैं। संघर्ष की स्थिति में इन्हें निकालने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here