बेंगलुरु7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महिला की शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत 7 लोगों पर FIR की है।  - Dainik Bhaskar

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत 7 लोगों पर FIR की है। 

कर्नाटक के बेलगावी में धर्म परिवर्तन करने को मजबूर करने के लिए रेप का मामला सामने आया है। 28 साल की एक महिला ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप किया और उसकी तस्वीरें लीं।

इसके बाद इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे इस्लाम कबूल करने के लिए ब्लैकमेल किया। महिला ने कहा कि दंपति ने उसे बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत 7 लोगों पर FIR की है।

2023 में दंपति के साथ रहने आई थी महिला, तब रेप हुआ
पुलिस ने कहा कि रफीक और उसकी पत्नी के कहने पर महिला 2023 में उनके घर में रहने आई। तब दोनों ने उससे कहा कि वे जो भी कहेंगे उसे करना होगा। जब तीनों साथ रहते थे, तो पिछले साल रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप किया।

बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने बताया कि इस साल अप्रैल में दंपति ने महिला को बुर्का पहनने, कुमकुम न लगाने और दिन में पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। महिला का कहना है कि दंपति ने उसके लिए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और कहा कि वह पिछड़ी जाति से है इसलिए उसे इस्लाम कबूल करना होगा।

दंपति ने महिला को अपने पति को तलाक देने के लिए कहा
महिला ने ये भी बताया कि दंपति ने उसे अपने पति को तलाक देने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी तस्वीरें लीक कर देगा। दंपति ने उसे ये धमकी भी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे।

महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ सौंदत्ती में FIR दर्ज की गई है। उन पर कर्नाटक धर्म स्वतंत्रता अधिकार संरक्षण अधिनियम, आईटी लॉ, एससी/एसटी एक्ट और IPC के तहत बलात्कार, अपहरण, जबरन घर में बंद रखना और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है।

ये खबरें भी पढ़ें…

कर्नाटक मर्डर केस- नड्‌डा ने CBI जांच की मांग की:बोले- नेहा को न्याय मिलना चाहिए; मुस्लिम समुदाय ने विक्टिम के सपोर्ट में बंद बुलाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने रविवार को कर्नाटक के हुब्बली-धारवाड़ में कांग्रेस कॉर्पोरेटर निरंजन हिरेमथ से मुलाकात की और उनकी बेटी नेहा की हत्या पर दुख जताया। मुलाकात के बाद नड्‌डा ने कहा कि हम इस मामले में CBI जांच की मांग करते हैं।

नड्‌डा ने कहा कि अगर राज्य सरकार चाहे तो तो वे इस केस को CBI को ट्रांसफर कर सकती है। भाजपा इसमें साथ देगी, ताकि नेहा को न्याय मिले, इंसानियत को न्याय मिले और ऐसे मामले फिर न हों। यहां तक कि नेहा के पिता ने भी CBI जांच की मांग की है क्योंकि उन्हें राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

बेंगलुरु में युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की:सिर पर कुकर मारा, अफेयर का शक था; दो साल से साथ थे

कर्नाटक के बेंगलुरु में 27 अगस्त 2024 को एक युवक ने अपनी 24 साल की लिव-इन पार्टनर के सिर पर प्रेशर कुकर मारकर हत्या कर दी। दोनों बेंगलुरु में जॉब करते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हुआ था।

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान वैष्णव और युवती की देवा के रूप में की गई। पिछले दो साल से दोनों बेगुर स्थित माइको लेआउट इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। वैष्णव एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। देवा एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here