15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जब शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर कम हो जाता है तब एनीमिया यानी खून की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन, आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 की कमी के कारण एनीमिया हो सकता है।

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में खून की कमी ज्यादा पाई जाती है। इसकी वजह खानपान में लापरवाही है। कई केसेस में हेवी पीरियड्स के कारण भी ऐसा होता है। मेडिका हॉस्पिटल, रांची की सीनियर डाइटीशियन डॉ. विजयश्री प्रसाद बता रही हैं एनीमिया से बचने और खून बढ़ाने वाले घरेलू नुस्खे।

एमिनिया से बचने के लिए क्या खाएं

जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है उन्हें थकान, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ जैसी तकलीफें होने लगती हैं। एनीमिया जानलेवा हो सकता है इसलिए समय पर इसका इलाज बेहद जरूरी है।

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए भोजन पर विशेष ध्यान दें। डाइट में खून बढ़ाने वाली चीजें शामिल कर एनीमिया से आसानी बचा जा सकता है।

आयरन की कमी दूर करे पालक

पालक में आयरन, फोलेट और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में खून की कमी हो तो डेली डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। ज्यादातर महिलाओं में आयरन की कमी पाई जाती है इसलिए उन्हें पालक खाने की सलाह दी जाती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए अंजीर

अंजीर में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिन लोगों एक शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है उन्हें अपनी डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए 1-2 अंजीर को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट खाएं।

खून बढ़ाए चुकंदर

जिनके शरीर में खून की कमी हो उन्हें रोजाना चुकंदर का सेवन करना चाहिए। चुकंदर में आयरन, पोटेशियम, फाइबर, फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। रोजाना चुकंदर के जूस पीने या सलाद में चुकंदर शामिल करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती।

सेहत सुधारे शकरकंद

मीठे आलू के नाम से मशहूर शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। शकरकंद को उबालकर चाट बनाएं या सब्जी की तरह खा सकते हैं।

केला रोज खाएं

केला सेहत से भरपूर खुराक है। शरीर में खून की कमी होने पर केला जरूर खाएं। केला में पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना केला खाने से शरीर में खून की कमी की समस्या नहीं होती, पेट साफ रहता है, ऊर्जा बढ़ती है और त्वचा जवां नजर आती है।

सेहत का खजाना लौकी

कई लोगों को लौकी का स्वाद पसंद नहीं आता, लेकिन लौकी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर लौकी में पोटेशियम, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं होने पर लौकी की सब्जी, सूप, जूस का सेवन करें। कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए लौकी का सेवन करें।

जान-जहान की और खबर पढ़ें-

फौलादी ताकत के लिए खाएं घी-हल्दी, जोड़ों के दर्द, एसिडिटी, सर्दी-जुकाम, कब्ज से राहत, घी और हल्दी खाने से बढ़ती इम्यूनिटी

घी और हल्दी इतने गुणकारी हैं कि भारतीय घरों में इनका उपयोग लगभग रोज ही होता है। सदियों से घी और हल्दी का उपयोग औषधि के रूप में किया जा रहा है। घी और हल्दी दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। जब इन दोनों का उपयोग एक साथ किया जाता है तो उसका फायदा दोगुना हो जाता है।

आयुर्वेद में घी और हल्दी का विशेष महत्व है। इन दोनों चीजों का उपयोग कई रोगों में औषधि के रूप में किया जाता है। घी और हल्दी को एक साथ भी उपयोग में लाया जाता है। इन दोनों चीजों के विशेष गुण कई बीमारियां दूर करने के काम आते हैं। मेडिका हॉस्पिटल, रांची की सीनियर डाइटीशियन डॉ. विजयश्री प्रसाद बता रही हैं घी-हल्दी के विशेष उपाय। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रागी बढ़ाए मां का दूध, महिला को कमजोरी, एनीमिया से बचाए; एसिडिटी, कब्ज से राहत दे, खून की मात्रा भी बढ़ाए

रागी फाइबर, आयरन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसका नियमित सेवन करने से कई रोगों से दूर रहा जा सकता है। आयुर्वेद में रागी खाने के कई लाभ बताए गए हैं। इसमें मौजूद फाइबर इसे पचने में आसान बनाता है। आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और कैल्शियम हड्डियां मजबूत बनाता है। रागी के फायदों की देखते हुए ही एक्सपर्ट इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

भारत के मोटे अनाजों में एक रागी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रागी ही एक मात्र ऐसा आटा है जिसमें फाइबर, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। महिलाओं के लिए रागी विशेष रूप से फायदेमंद है। रागी की खाने का सही तरीका और इसके फायदे बता रही हैं डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

  • कद्दू के छोटे से बीज हड्डियां बनाए फौलादी: बीमारियों से लड़ने की ताकत दे, आंखों की रोशनी बढ़ाए; पेट के कीड़े भी मारे

    बीमारियों से लड़ने की ताकत दे, आंखों की रोशनी बढ़ाए; पेट के कीड़े भी मारे|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • काली किशमिश कमजोरी दूर करे: एनीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, थकान, सांस की तकलीफ से राहत, त्वचा को बूढ़ा होने से बचाए

    एनीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस, थकान, सांस की तकलीफ से राहत, त्वचा को बूढ़ा होने से बचाए|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बूढ़ा दिखने से बचाएं लौकी के बीज: दिल दुरुस्त, हड्डियां मजबूत, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, शुगर लेवल बैलेंस, इम्यूनिटी मजबूत बनाएं ये सीड्स

    दिल दुरुस्त, हड्डियां मजबूत, ब्लड प्रेशर कंट्रोल, शुगर लेवल बैलेंस, इम्यूनिटी मजबूत बनाएं ये सीड्स|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दही-चावल खाने का सही तरीका: मिश्री या सेंधा नमक मिलाकर खाएं; गर्मियों का सुपर फूड वजन घटाए, बॉडी रखे कूल

    मिश्री या सेंधा नमक मिलाकर खाएं; गर्मियों का सुपर फूड वजन घटाए, बॉडी रखे कूल|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here