लखनऊ5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लखनऊ की टीम 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। - Dainik Bhaskar

लखनऊ की टीम 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी।

IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मौजूदा सीजन के लिए साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर को असिस्टेंट कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को 52 साल के इस पूर्व ऑलरांडर को साइन किया। क्लूजनर जस्टिन लैंगर और उनके साथ एस. श्रीराम के साथ काम करेंगे। IPL-2024 में लखनऊ अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी।

2022 में पहली बार इस लीग में खेलने वाली लखनऊ अपने दोनों सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। हालांकि टीम दोनों मौकों पर एलिमिनेटर से बाहर हो गई और फाइनल में जगह नहीं बना सकी। ऐसे में क्लूजनर के साथ लैंगर के सामने टीम को खिताब के और करीब पहुंचाने का चैलेंज होगा। वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़े रहने के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाजी कोच रह चुके है।

ग्राफिक लांस क्लूजनर का करियर…

डरबन सुपर जायंट्स के कोच भी हैं क्लूजनर
क्लूजनर LSG की साउथ अफ्रीकी फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जायंट्स के हेड कोच भी हैं। उन्होंने दुनिया भर की कई टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के सलाहकार कोच के तौर पर काम करना भी शामिल हैं।

डरबन सुपर जायंट्स ने SA20 के पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया। उसे फाइनल में सनराइजर्स ने 89 रन से हराया।

डरबन सुपर जायंट्स ने SA20 के पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया। उसे फाइनल में सनराइजर्स ने 89 रन से हराया।

क्लूजनर ने गुयाना वॉरियर्स को पहली बार CPL जिताया
क्लूजनर ने गुयाना वॉरियर्स को पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग का टाइटल जिताया। टीम ने पिछले सीजन के फाइनल में ट्रिनबाको नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराया था। वे साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे बल्लेबाजी कोच रहने के अलावा अफगानिस्तान के मुख्य कोच रहे है।

गयाना एमेजन वॉरियर्स CPL की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने 2023 का खिताब जीता था।

गयाना एमेजन वॉरियर्स CPL की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने 2023 का खिताब जीता था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here