मुबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 73,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिल रही है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में आज 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर का हाल सुबह 9:45 बजे का है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर का हाल सुबह 9:45 बजे का है।

RK स्वामी की मार्केट में कमजोर लिस्टिंग
RK स्वामी के शेयर की आज बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई। NSE पर इसका शेयर 13.2% डिस्काउंट के साथ 250 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर शेयर 12.5% डिस्काउंट के साथ 252 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 288 रुपए का था।

आज से पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज के IPO में निवेश का मौका
ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। IPO के जरिए कंपनी ₹601.55 करोड़ जुटाना चाहती है।

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹280-₹295 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹295 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,750 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹191,750 खर्च करने होंगे।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहल कल यानी 11 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 616 अंक की गिरावट के साथ 73,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 160 अंक की गिरावट रही थी। ये 22,332 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here