• Hindi Information
  • Enterprise
  • Mahindra Job Supply; Uttar Pradesh 13 Yr Previous Lady Nikita Vs Monkey Assault

नई दिल्ली44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
13 साल की निकिता अपनी 15 महीने की भतीजी वामिका के साथ। - Dainik Bhaskar

13 साल की निकिता अपनी 15 महीने की भतीजी वामिका के साथ।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 13 साल की बच्ची को नौकरी की पेशकश की है। इस बच्ची ने ‘एलेक्सा’ (Alexa) की मदद लेकर खुद को और अपनी छोटी बहन को बंदर के हमले से बचाया था। आनंद महिंद्रा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X के जरिए बच्ची की क्विक थिंकिंग की सहाहना करते हुए जॉब ऑफर की है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की रहने वाली एक 13 साल की बच्ची निकिता ने एलेक्सा डिवाइस की मदद से न सिर्फ अपने घर से बंदर को भगाया बल्कि अपनी सूझ-बूझ से 15 महीने की बच्ची को भी बचाया। लड़की ने अपनी बहन के कमरे में घुसे बंदर को डराने के लिए एलेक्सा को कुत्ते की तरह भौंकने का निर्देश दिया। रणनीति काम कर गई और लड़की ने खुद को और अपनी बहन को बचा लिया।

महिंद्रा ने बच्ची की त्वरित सोच की सराहना की
इस घटना पर रिएक्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने X पर लिखा, “हमारे युग का पहला सवाल यही है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के आगे झुक जाते हैं या फिर या उसका सही इस्तेमाल कर पाते हैं। इस बच्ची की कहानी एक कंफर्ट देती है कि टेक्नोलॉजी हमेशा, इंसानों ह्यूमन टैलेंट को बढ़ावा देने वाली रहेगी। बच्ची की त्वरित सोच असाधारण थी।

उसने जो प्रदर्शित किया वो दिखाता है कि इसमें विपरीत परिस्थितियों ये अप्रत्याशित निर्णय लेने की क्षमता है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि वह कॉरपोरेट वर्ल्ड में आना चाहती है तो मैं उम्मीद करता हूं कि @MahindraRise में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।”

एलेक्सा क्या है?
एलेक्सा अमेजन का डिजिटल वॉइस असिस्टेंट है। एलेक्सा आपके सवालों के जवाब के अलावा स्मार्ट-होम कंट्रोल गैजेट्स को भी कंट्रोल करती है। जैसे दरवाजा बंद करने और कमरे की रोशनी कम करने जैसे काम हैं। इसके अलावा आप एलेक्सा को बोल कर अपना मन पसंद गाना, कविता या किसी जानवर की आवाज भी निकलवा सकते है।

फोल्डेबल ई-बाइक बनाने वाले स्टार्टअप में किया था निवेश
आनंद महिंद्रा नई सोच और इनोवेशन को काफी सपोर्ट करते हैं। उन्होंने बीते साल ने फोल्डेबल ई-बाइक बनाने वाले स्टार्टअप में निवेश किया। आनंद महिंद्रा ने बताया था कि उन्होंने ऑफिस परिसर में घूमने के लिए फोल्डेबल ई-बाइक हॉर्नबैक X1 खरीदा है। साथ ही उन्होंने लिखा,’फुल डिस्कोजर: मैंने स्टार्टअप में निवेश किया है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here