3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्तेभर से हर तरफ वैलेंटाइन वीक का जिक्र हो रहा है। और आज वैलेंटाइन डे पर हर कोई अपने साथी के साथ यादगार पल बिताना चाहता है। अंतरंग पलों को रोमांटिक बनाने के तरीके बता रहे हैं सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. राजन भोसले।

हमारी शादी को आठ साल हो गए हैं। अब हमारा रिश्ता पहले जैसा रोमांटिक नहीं रहा। आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर मैं ऐसा क्या करूं कि पति पहले की तरह रोमांटिक हो जाएं।

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपनी सेक्शुअल लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए पुराने दिन याद कीजिए। पार्टनर को क्या पसंद है उसके बारे में सोचिए। बेडरूम का माहौल वैसा बनाएं जैसा उन्हें पसंद है।

क्वालिटी टाइम बिताएं

आपकी आज की शाम या रात कैसी हो, ये आप दोनों ही तय कर सकते हैं। फिजिकल रिलेशन को एंजॉय करने के लिए एकांत और एक दूसरे के लिए प्यार जरूरी है। कई कपल बाहर जाकर भी मोबाइल पर बीजी रहते हैं और सेक्शुअल रिलेशन को फॉर्मेलिटी की तरह पूरा कर देते हैं।

वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक पल बिताने के लिए दोनों पार्टनर का मानसिक रूप से तैयार होना जरूरी है। आप दोनों चाहे घर पर रहें या बाहर, एक दूसरे के साथ कितना क्वालिटी टाइम बिताएं।

पार्टनर की मनपसंद खुशबू

खुशबू का संबंध हमारी भावनाओं से जुड़ा होता है। एक ही खुशबू किसी को बहुत पसंद आ सकती है और किसी को बहुत बुरी लग सकती है। वैलेंटाइन डे पर वही परफ्यूम लगाएं, जिसकी खुशबू आपके पति को पसंद हो। इस खास मौके पर नई खुशबू वाला परफ्यूम लगाना रिस्की हो सकता है। यदि पार्टनर को खुशबू पसंद नहीं आई तो उनका मूड बिगड़ जाएगा और दोनों की शाम खराब हो जाएगी।

ऐसा परफ्यूम लगाएं जिससे आप दोनों की खूबसूरत यादें जुड़ी हों। आप चाहें तो बेडरूम को पति के पसंद के फूलों से भी सजा सकती हैं। इससे बेडरूम का लुक और पति का मूड दोनों रोमांटिक हो जाएंगे।

अपनी बात कहें

फिजिकल रिलेशन में आप दोनों एक दूसरे से क्या चाहते हैं, इसके बारे में दोनों आपस में खुलकर बात करें। उसी के अनुरूप प्लानिंग करें। दोनों मिलकर पुरानी बातें याद करें जब आपका रिश्ता बहुत रोमांटिक था। पुराने दिन याद करके आप रिश्ते में वह ताजगी महसूस करेंगे।

अंतरंग पलों में फोरप्ले को ज्यादा समय दें, ताकि आप ज्यादा समय तक फिजिकल रिलेशन का आनंद ले सकें। आफ्टर प्ले के लिए भी टाइम निकालें, ताकि दोनों को पूरी संतुष्टि मिल सके।

सेक्स सीरियसली में जानिए कुछ सवाल-
मेरी शादी को दो साल हो चुके हैं। शुरुआती समय में मुझे फिजिकल रिलेशन के दौरान बहुत दर्द होता है। इस वजह से पति संबंध बनाने से बचते थे। धीरे-धीरे हमारे बीच फिजिकल रिलेशन बिल्कुल बंद हो गया। अब हालत ये है कि पति मेरे करीब आने से बचते हैं। मुझे शक है कि पति का किसी और से अफेयर चल रहा है। मैं अपने रिश्ते को सुधारने के लिए क्या करूं?

शादीशुदा रिश्ते में फिजिकल रिलेशन बेहद जरूरी है। यदि कपल के बीच फिजिकल रिलेशन नहीं है तो रिश्ते में दूरियां बढ़ जाती हैं। आप पति से अपने मन की बात साझा करें। उन्हें अपने मन का डर बताएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी शादी को चार महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक हमारी सेक्शुअल लाइफ नॉर्मल नहीं हो पाई है। मैं अपनी तरह से पति को सहयोग करने की पूरी कोशिश करती हूं, लेकिन अंतरंग पलों में मेरी बॉडी स्टिफ हो जाती है। मेरी बॉडी के अकड़ते ही पति का मूड खराब हो जाता है। वो मुझसे चिढ़ने लगते हैं। मैं क्या करूं जिससे फिजिकल रिलेशन के समय मेरा शरीर अकड़े नहीं।

फिजिकल रिलेशन के दौरान महिला के शरीर के स्टिफ होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे महिला का संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार न होना, सेक्शुअल रिलेशन को लेकर मन में डर होना आदि। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. राजन भोसले, एमडी

प्रोफेसर एंड एचओडी, सेक्सुअल मेडिसिन डिपार्टमेंट, केईएम हॉस्पिटल एंड जी. एस. मेडिकल कॉलेज

सेक्स सीरियसली के लिए अपने सवाल इस आईडी पर भेजें: db.women@dbcorp.in

सब्जेक्ट लाइन में सेक्स सीरियसली लिखना न भूलें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here