49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल के मन में फिजिकल रिलेशन को लेकर कई सवाल होते हैं, जिनका जवाब उनके पास नहीं होता। फिर दोनों के आधे-अधूरे ज्ञान का असर उनके फिजिकल रिलेशन पर पड़ता है। दोनों की एक दूसरे से कई उम्मीदें होती हैं, लेकिन इसके बारे में वो आपस में बात नहीं करते। इससे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है। शादी के पहले कपल को फिजिकल रिलेशन को लेकर क्या तैयारी करनी चाहिए, इसके बारे में बता रहे हैं सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. राजन भोसले।

मेरी दो महीने बाद शादी होने वाली है। सगाई के बाद मैं अपने मंगेतर से मिलती रही हूं, लेकिन वो मुझसे शादी के बाद की प्लानिंग को लेकर कोई बात नहीं करते। मैंने एक दो बार कहने की कोशिश भी की है कि मैं शादी के तुरंत बाद मां नहीं बनना चाहती, हमें इसकी प्लानिंग करनी होगी। लेकिन उन्होंने बात हवा में उड़ा दी। क्या मुझे अपने मंगेतर से सेक्शुअल रिलेशन की काउंसलिंग के लिए चलने के लिए खुलकर बात करनी चाहिए?

बिल्कुल, अगर आप दोनों शादी से पहले सेक्शुअल रिलेशन की काउंसलिंग के लिए जाते हैं तो शादी के बाद कई कनफ्यूजन से बच सकते हैं। शादी के पहले कपल का एक साथ काउंसलिंग के लिए जाना उनकी आगे की शादीशुदा जिंदगी के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे दोनों के मन में उठने में उठने वाले सभी सवालों का समाधान एक साथ हो जाता है।

ऑनलाइन भी होती है काउंसलिंग

भारत में आज भी सेक्शुअल रिलेशन पर खुलकर बात नहीं होती। ऐसे में कई पढ़ी-लिखी लड़कियां शादी से पहले सेक्शुअल रिलेशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग लेती हैं। उनकी सबसे बड़ी चिंता ये होती है कि शादी के बाद बिना प्लानिंग के अगर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो इसका असर उनके करियर पर भी पड़ेगा। कई लड़कियां अपनी मां के साथ काउंसलिंग के लिए आती हैं। लेकिन सबसे सही तरीका ये है कि कपल एक साथ काउंसलिंग के लिए आएं।

संबंध बनाने में महिलाओं की उलझनें

हमारे देश में लड़कियों को बचपन से सिखाया जाता है कि फिजिकल रिलेशन बुरी बात होती है। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती। फिर शादी के बाद उनसे उम्मीद की जाती है कि वो पति को संतुष्ट करें। एक साल के भीतर बच्चे की मां बन जाएं। डरी-सहमी इन लड़कियों का शरीर संबंध बनाने के लिए ही तैयार नहीं हो पाता, तो पति को संतुष्ट करने या मां बनने के लिए कैसे तैयार हो सकता है।

फिजिकल रिलेशन में महिलाएं शारीरिक सुख के साथ साथ भावनात्मक जुड़ाव भी चाहती हैं। पत्नी जब तक पति के साथ भावनात्मक सुरक्षा महसूस नहीं करती, उसका शरीर संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हो पाता।

महिलाओं के मन का डर

महिलाएं शादी के तुरंत बाद पति से खुलकर अपनी इच्छाएं जाहिर नहीं कर पातीं। उन्हें खुलने में वक्त लगता है और पति को उन्हें ये समय देना चाहिए। कई महिलाओं के मन में ब्रेस्ट साइज को लेकर हीनभावना रहती है। उन्हें लगता है कि छोटे ब्रेस्ट के कारण वह पति को संतुष्ट नहीं कर पाएंगी। ऐसी महिलाओं को काउंसलिंग की जरूरत होती है। शादी के पहले इनकी काउंसलिंग हो जाए तो शादी के बाद होने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

सेक्स सीरियसली में जानिए कुछ सवाल-मेरी शादी को दो साल हो चुके हैं। शुरुआती समय में मुझे फिजिकल रिलेशन के दौरान बहुत दर्द होता है। इस वजह से पति संबंध बनाने से बचते थे। धीरे-धीरे हमारे बीच फिजिकल रिलेशन बिल्कुल बंद हो गया। अब हालत ये है कि पति मेरे करीब आने से बचते हैं। मुझे शक है कि पति का किसी और से अफेयर चल रहा है। मैं अपने रिश्ते को सुधारने के लिए क्या करूं?

शादीशुदा रिश्ते में फिजिकल रिलेशन बेहद जरूरी है। यदि कपल के बीच फिजिकल रिलेशन नहीं है तो रिश्ते में दूरियां बढ़ जाती हैं। आप पति से अपने मन की बात साझा करें। उन्हें अपने मन का डर बताएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमारी शादी को चार महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक हमारी सेक्शुअल लाइफ नॉर्मल नहीं हो पाई है। मैं अपनी तरह से पति को सहयोग करने की पूरी कोशिश करती हूं, लेकिन अंतरंग पलों में मेरी बॉडी स्टिफ हो जाती है। मेरी बॉडी के अकड़ते ही पति का मूड खराब हो जाता है। वो मुझसे चिढ़ने लगते हैं। मैं क्या करूं जिससे फिजिकल रिलेशन के समय मेरा शरीर अकड़े नहीं।

फिजिकल रिलेशन के दौरान महिला के शरीर के स्टिफ होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे महिला का संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार न होना, सेक्शुअल रिलेशन को लेकर मन में डर होना आदि। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. राजन भोसले, एमडी

प्रोफेसर एंड एचओडी, सेक्सुअल मेडिसिन डिपार्टमेंट, केईएम हॉस्पिटल एंड जी. एस. मेडिकल कॉलेज

सेक्स सीरियसली के लिए अपने सवाल इस आईडी पर भेजें: db.women@dbcorp.in

सब्जेक्ट लाइन में सेक्स सीरियसली लिखना न भूलें

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here