3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 1 अप्रैल को कन्या राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। तुला राशि के लोग काम की गति तेज करते समय लापरवाही न करें। मकर राशि के लोग किसी एक लक्ष्य पर पूरा ध्यान लगाएंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – TEN OF PENTACLES

अंतिम लक्ष्य को ध्यान में रखें और खुद को सकारात्मक रखें। नकारात्मक विचारों पर तुरंत अमल न करें। आप से जुड़े हुए लोगों की निष्ठा परखने की गलती न करें। गलतफहमियां दूर करें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार लाभ मिलेगा।

लव : नकारात्मक विचारों की वजह से रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी होगी।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी, फिर भी आराम करने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ – THE LOVERS

सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। इसका लाभ उठाना आपके लिए जरूरी हो सकता है। काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ी समस्या जल्दी ही दूर हो सकती है। इस कारण रुके हुए निर्णय को आगे बढ़ाना आपके लिए संभव होगा। कोई इच्छा जल्दी ही पूरी होगी। इस कारण सकारात्मकता बनी रहेगी।

करियर : काम आसान तरीके से करने का रास्ता मिलेगा, इस कारण काम में रुचि भी बढ़ने लगेगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच के विवाद दूर होंगे और एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : बदन दर्द की वजह से तकलीफें बढ़ सकती हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मिथुन – SIX OF WANDS

आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की बातों पर जरूरत से अधिक ध्यान देने से खुद को निराश होने से बचाएं। काम में समझौता करना पड़ेगा। आपके स्वभाव और बदलते बर्ताव की वजह से दूसरों को तकलीफ हो सकती है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को गलत व्यक्ति पर विश्वास करने की वजह से नुकसान हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव करना होंगे।

हेल्थ : सेहत में बदलाव करने के लिए सही मार्ग का स्वीकार करने से पहले डॉक्टर के साथ बातचीत करनी होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कर्क – TEN OF CUPS

आपकी व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चिंता बढ़ेगी। इस कारण स्वभाव में बेचैनी और चिड़चिड़ापन हो सकता है, लेकिन परिस्थिति ज्यादा नकारात्मक नहीं होगी। आप जो प्रयत्न कर रहे हैं, उनमें सतर्कता रखनी होगी। आपको लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। विचारों को सकारात्मक बनाना होगा,

करियर : अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश करें। काम संबंधित रुचि जिन बातों के कारण बढ़ती है, उन पर ध्यान दें।

लव : पार्टनर की वजह से आपका हौसला बना रहेगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी धीरे-धीरे दूर होगी। आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

सिंह – THE WORLD

महत्वपूर्ण बातों से संबंधित चर्चा करते समय गोपनीय बातों की जानकारी किसी को न दें। सेहत संबंधी जागरूकता रखनी होगी। सेहत में आ रहे छोटे बदलाव पर ध्यान देना होगा। आपको मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखना होगा। वर्ना महत्वपूर्ण समय का सही तरीके से उपयोग करें।

करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपने लक्ष्य पर भी ध्यान जरूर दें।

लव : पार्टनर और आपके बीच बातचीत ठीक से बनी रहेगी।

हेल्थ : अपच की वजह से तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

कन्या – EIGHT OF CUPS

महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देते हुए व्यर्थ बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी। पुरानी बातों से खुद को दूर रखें और वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करें। काम से जुड़ी अनेक बातें अपेक्षा के अनुसार पूरी होंगी। इसी के जरिए ही व्यक्तिगत जीवन में भी बदलाव कर पाएंगे।

करियर : नौकरीपेशा लोगों को काम पर ध्यान देना होगा। फिलहाल काम में किसी भी प्रकार का बदलाव करने की गलती न करें।

लव : पार्टनर की गलतियों को माफ करके इस बारे में बार-बार चर्चा न करें।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

तुला – THE FOOL

काम की गति को तेज करने की कोशिश में लापरवाही न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। यदि किसी व्यक्ति से नाराजगी है तो इस बात की जानकारी उन्हे तुरंत दें। आपको चर्चा के जरिए ही समस्या को दूर करना होगा। जरूर से अधिक किसी भी बात पर खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : जिस प्रकार से आप प्रयत्न करेंगे, उसी प्रकार से प्रगति होगी।

लव : पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – KNIGHT OF SWORDS

बाहरी व्यक्ति के विचारों से आपके विचार अलग हैं तो उन्हें प्रकट करते समय सही शब्दों का उपयोग करें। गलत शब्दों की वजह से आपकी छवि नकारात्मक बनेगी। किस व्यक्ति से अपेक्षा रखनी है और किस व्यक्ति से नहीं, ये बात समझनी होगी।

करियर : काम से जुड़े निर्णय आगे बढ़ाते समय हडबडी न करें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। सतर्कता रखनी होगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच विवाद हो सकता है, लेकिन इसे तुरंत सुलझाया भी जाएगा।

हेल्थ : गैस और अपच की तकलीफ बढ़ेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

धनु – TEMPERANCE

जो बातें आपने तय की हैं, उनका अवलोकन करके आगे बढ़ना होगा। जिन बातों पर काम करना बाकी है, उन पर ध्यान देना होगा। समय के अनुसार खुद में बदलाव करना सीखें। हर एक बात में संयम बनाए रखना जरूरी है। किसी भी प्रकार का आर्थिक व्यवहार भावनाओं के प्रभाव में आकर न करें।

करियर : रियल ईस्टेट से जुड़े हुए लोगों को काम की गति धीमी नजर आएगी।

लव : रिलेशनशिप के कारण व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आ सकते हैं।

हेल्थ : पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मकर – THREE OF WANDS

किसी एक लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। आपको महत्वपूर्ण खबर भी मिलेगी। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक अपना ध्यान बिल्कुल भी भटकने न दें। आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए लोगों से सीख लें। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय उनकी बातें समझनी होंगी।

करियर : उच्च शिक्षा का विचार छोड़कर काम पर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच चल रहे विवाद की वजह से आपको निराशा हो सकती है।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

कुंभ – THE SUN

सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालें। नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपनी समस्या दूर करने के लिए आपको ही प्रयत्न करने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति पर बनी निर्भरता आपकी कमजोरी न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। परिवार के बच्चों के साथ वक्त बिताएं।

करियर : विदेश से जुड़े किसी काम को अचानक गति मिलेगी, लाभ होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच के विवाद दूर होंगे। एक-दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ने लगेगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है। डॉक्टर से तुरंत इलाज लेना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

मीन – THE MAGICIAN

काम को वक्त पर पूरा करना होगा। तनाव आपकी कार्यक्षमता को कम कर रहा है, इस वजह से लक्ष्य से भटकेंगे, नकारात्मकता हावी होगी। आध्यात्मिक बातों के जरिए मानसिक शांति मिलेगी। वर्तमान से जुड़े टारगेट पर ध्यान दें। अपने विचारों को बदलने की कोशिश करनी होगी।

करियर : किसी भी काम को आगे बढ़ाने के लिए सही तरीके से मदद और स्रोत्र प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर और आपके बीच अहंकार बढ़ेगा। सतर्कता रखनी होगी। वर्ना रिलेशनशिप से जुड़ी बड़ी परेशानी होगी।

हेल्थ : शरीर की गर्मी न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here