23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 12 फरवरी को मेष राशि के लोग अपने काम पर बारिकी से ध्यान दें, व्यर्थ कामों में समय बर्बाद न करें। मिथुन राशि के लोगों का कोई निर्णय गलत हो सकता है। तुला राशि के लोगों को अहंकार से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – QUEEN OF PENTACLES

अपने काम पर बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है। फिजूल बातों में वक्त बर्बाद न करें। तनाव हो सकता है। लोगों के साथ पुराने विवादों को दूर करें। रिश्तों में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।

करियर : करियर संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन आप योजना बनाकर समस्या को दूर कर पाएंगे।

लव : रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए दोनों पक्षों को प्रयत्न करने की जरूरत है। फिलहाल अपनी बातों पर ध्यान देने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : थकान के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृषभ – SIX OF SWORDS

अपनी गलतियों का एहसास होगा, इस कारण तनाव और उदासीनता बनी रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, परिस्थिति पर ध्यान दें। जीवन की जरूरी बातें आगे बढ़ेंगी। पुरानी बातों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक रहेगा।

करियर : जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं, उनके साथ चर्चा जरूर करें।

लव : रिलेशनशिप के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है।

हेल्थ : बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

मिथुन – SEVEN OF CUPS

डर और दुविधा दूर करें। कई बातों के बारे में गलत निर्णय होने की संभावना है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, केवल उनका चुनाव करें। दूसरों के साथ अपनी तुलना करने से दिक्कत हो सकती है।

करियर : प्रयत्न करने के बाद भी काम में बदलाव न होने से निराशा हो सकती है। आपको अपनी स्किल्स बेहतर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।

लव : रिलेशनशिप के बारे में गहराई से विचार करके आगे के निर्णय लें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कर्क – KNIGHT OF WANDS

जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। केवल प्रयत्न में सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। व्यक्तिगत बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। जिन लक्ष्यों को आप हासिल करना चाहते हैं, उनके बारे में छोटे टारगेट बनाकर काम करते रहें। फिलहाल खुद को प्रेरित बनाए रखें।

करियर : करियर में आगे बढ़ने का मौका जल्द ही मिलेगा। मनचाहा अवसर मिलने से काम के लिए डेडीकेशन बना रहेगा।

लव : अपेक्षा के अनुसार रिलेशनशिप की शुरूआत जल्दी ही होगी।

हेल्थ : पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

सिंह – SEVEN OF WANDS

अपने लक्ष्य से ध्यान न भटकने दें। पैसों से संबंधित समस्या की वजह से लोन या उधार लेने की जरूरत हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता का सही तरीके से इस्तेमाल करें। लोगों की नकारात्मक बातों का काम पर असर न हो, इस बात पर ध्यान दें।

करियर : काम संबंधी बातों की वजह से रुकावटें आ सकती हैं। संयम के साथ काम करना जरूरी है।

लव : पार्टनर और परिवार के विरोध की वजह से नाराजगी हो सकती है।

हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

कन्या – KING OF WANDS

महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए फोकस बढ़ाएं। चुनिंदा लोगों का साथ प्राप्त होने वाला है। बड़ा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें। आलस को खुद से दूर रखने की जरूरत है।

करियर : काम संबंधी नई बातों पर ध्यान दिया जाएगा, इस कारण ज्ञान का विस्तार हो सकता है।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने में थोड़ा वक्त लगेगा। खुद को ठीक से समझने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : खानपान में बदलाव के साथ आराम करने पर ध्यान देने की जरूरत है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

तुला – SIX OF WANDS

अहंकार से बचना होगा। दूसरों की बातों पर गौर करें। कठिन समय में करीबी लोगों की मदद लें। व्यक्तिगत बातों से संबंधित चर्चा की वजह से तनाव हो सकता है।

करियर : नए व्यापार की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी, फिलहाल एक ही काम पर फोकस बनाए रखने की जरूरत है।

लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार छोड़कर आगे बढ़ें।

हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृश्चिक – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ वक्त बिताना आपके लिए जरूरी है। तभी अकेलापन दूर होगा और थकान खत्म हो सकती है। उसे दूर करने के लिए जिन बातों में आपकी रुचि है, उन पर ध्यान देते रहें। घर की सजावट में बदलाव हो सकता है।

करियर : विद्यार्थियों को करियर संबंधी योग्य मार्गदर्शन मिलेगा।

लव : विवाह संबंधी खुशखबरी जल्दी प्राप्त हो सकती है।

हेल्थ : सर्दी और कफ के कारण तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

धनु – EIGHT OF CUPS

अटकी हुई बातों को सुलझाने के लिए लोगों की सहायता लेनी होगी। पुरानी समस्या सुलझ सकती है। परिवार के लोगों की मदद करते समय अपनी जरूरतों का ख्याल रखना होगा। पैसों से संबंधित लेनदेन मर्जी के अनुसार न होने से उदासीनता हो सकती है।

करियर : उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ शिक्षा जारी रखनी होगी।

लव : आप और पार्टनर के बीच होने वाली चर्चा को गोपनीय रखने की जरूरत है।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

मकर – SIX OF PENTACLES

नए लोगों के साथ वक्त बिताने से आपकी सोच में बदलाव आएगा। फिलहाल किसी भी व्यक्ति के साथ संबंध न बिगाड़ें। जिन लोगों के साथ परिचय हो रहा है, वह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलकर नई बातों का अनुभव लेने की कोशिश करें। पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करें।

करियर : व्यापारियों को आर्थिक मदद मिल सकती है।

लव : पार्टनर पर किसी बात दबाव न डालें, वर्ना एक-दूसरे के लिए नाराजगी बन सकती है।

हेल्थ : सिर दर्द या माइग्रेन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

कुंभ – SEVEN OF PENTACLES

व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिन कामों को आप बदलना चाहते हैं, उनमें दिक्कतें आ सकती हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव करने की जरूरत है।

करियर : करियर में आगे बढ़ने के लिए स्किल्स बेहतर करें। अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है।

लव : लव पार्टनर से विवाह संबंधी चर्चा सोच-समझकर ही करें। उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवन शैली में बदलाव करना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

मीन – THE SUN

बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है, जिसके कारण दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी। चुनिंदा लोगों के साथ वक्त बिताने से सोच सकारात्मक बनी रहेगी। नियम-कायदे से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है। किसी व्यक्ति को दिया उधार आज मिल सकता है।

करियर : करियर संबंधी जो बाते रुकी हुई हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उपाय मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here