2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 19 फरवरी को मेष राशि के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। कन्या राशि के लोगों को नए लोगों से लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों की गलतफहमियां दूर होंगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – PAGE OF CUPS

नए अवसर मिलने पर पुरानी बातों पर भी ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। उतार-चढ़ाव जल्दी ही दूर होगा। अपने काम के लिए पूरा डेडीकेशन बनाए रखें। फिलहाल आप हर काम का अवलोकन करते हुए किसी एक बात का चुनाव करके उस पर काम करना पसंद करेंगे।

करियर : करियर के लिए आज निराशा हो सकती है। काम में नयापन लाने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच हो रही चर्चा की वजह से आगे की बातों के बारे में विचार कर पाएंगे।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

वृषभ – THE MOON

दूसरों की वजह से तनाव रहेगा। आपको नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने की जरूरत है। सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से नकारात्मकता रह सकती है। आज बेवजह चिंता बनी रहेगी। किसी बड़े निर्णय के बारे में आज विचार न करें। दस्तावेज से हड़बड़ी न करें।

करियर : जब तक काम संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक काम की शुरुआत न करें।

लव : पार्टनर से छिपाया हुआ सच सामने आ सकता है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी का कारण डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवन शैली में बदलाव कर पाएंगे।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

मिथुन – QUEEN OF CUPS

छोटी बातों पर ध्यान देकर निर्णय लेने की जरूरत है। भविष्य संबंधी बातों के बारे में नकारात्मक तरीके से विचार करने से वर्तमान में भी निराशा महसूस होगी। वर्तमान में जिस प्रकार से आप कार्य करेंगे, वैसे ही बदलाव आपको नजर आएंगे। लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके साथ संबंध सुधारने पर ध्यान दें।

करियर : लोन या आर्थिक मदद का सही तरीके से इस्तेमाल करें।

लव : पुराने रिलेशनशिप को भूलकर नए रिलेशनशिप की ओर ध्यान दें।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव के कारण चिंता हो सकती है। सेहत से जुड़ी हुई बातों को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

कर्क – SEVEN OF WANDS

परिस्थिति जटिल होने के बाद भी डर की वजह से काम नहीं कर पाएंगे। अपने डर को निकालकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा। स्वभाव में सकारात्मक बदलाव करना होगा। वर्ना एक जैसी तकलीफ बार-बार होती रहेगी।

करियर : करियर संबंधी मदद स्वीकार करें।

लव : पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें। जब तक मन शांत नहीं होता है, तब तक कोई भी अनुमान लगाने की गलती न करें।

हेल्थ : बदन दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

सिंह – PAGE OF WANDS

अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खुद को प्रेरित करने की आवश्यकता है। हर छोटी बात की वजह से आपका ध्यान भटकेगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। काबिलियत होने के बाद भी इसका सही तरीके से इस्तेमाल न करने से असफलता मिलेगी। यदि आप अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ कर रहे हैं तो इससे तनाव बढ़ेगा।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को मार्केटिंग से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त होगी, इस कारण काम का विस्तार आसानी से होगा।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से जीवन में आनंद बना रहेगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

कन्या – THE FOOL

नए लोगों के साथ हो रहे परिचय की वजह से आपको नई ऊर्जा मिलेगी। इस कारण जीवन की जिन बातों से जुड़ी निराशा है, उनमें बदलाव करना होगा। मित्रों से प्राप्त हो रही मदद की वजह से अपने लिए सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है। अपनी व्यक्तिगत बातों के लिए सतर्क रहें।

करियर : नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है।

लव : कठिन समय में पार्टनर का साथ मिलेगा।

हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

तुला – TEN OF PENTACLES

आपको परिवार की मदद मिलेगी, समस्याएं हल होंगी। मित्रों की नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। तुरंत किसी पर विश्वास न करें। परिवार के लोगों के साथ हो रही चर्चा की जानकारी बाहरी लोगों को न दें। आर्थिक लेन-देन गोपनीय रखना होगा।

करियर : पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है।

लव : पार्टनर की जो दिक्कतें हैं, उन पर ध्यान दें।

हेल्थ : दांत से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – ACE OF SWORDS

परिस्थिति जितनी भी कठिन लगे, आपको केवल सच का साथ देना है। सकारात्मक कामों का फल मिलेगा। आप सही बातों का चुनाव करेंगे। गलतफहमी दूर होगी। अपनी गलतियों का एहसास होगा और उनमें सुधार करेंगे।

करियर : अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। फिलहाल आपको काम के साथ नई बातों पर भी ध्यान देना होग।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पारदर्शिता बनाए रखें।

हेल्थ : मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

धनु – TEN OF SWORDS

बहुत अधिक विचार करके आप अपनी समस्या को बड़ा बना लेंगे। जो समस्याएं हैं, उन्हें हल करने की कोशिश करें। असफलता का डर बना रहेगा। समय का ध्यान रखते हुए काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करनी होगी।

करियर : लोगों की वजह से आपका तनाव बढ़ेगा, आपको सकारात्मक रहना होगा।

लव : पार्टनर के गलत इल्जाम तकलीफ का कारण बनेंगे।

हेल्थ : बीपी से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

मकर – THREE OF WANDS

स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। छोटी-छोटी बातों का असर आपके जीवन पर गहराई से होगा। समस्याओं को नजरअंदाज न करें। यात्रा संबंधी योजना फिलहाल अमल में न लाएं। बड़ा खर्च करने से बचें।

करियर : जिन लोगों को उच्च शिक्षा की चाह है, उन्हें अपेक्षा के अनुसार मौका मिलेगा। नौकरी संबंधी अवसर मिलेंगे।

लव : प्रयत्न करने के बाद भी पार्टनर के निर्णय में बदलाव न होने से आपको निराशा होगी।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कुंभ – THE LOVERS

परिणामों की चिंता न करते हुए केवल काम सही तरीके से करते रहें। सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है, इस कारण अनेक बातें आपकी मर्जी के अनुसार होंगी। खुद को किसी भी काम में कमजोर न बनने दें। आध्यात्मिक बातों की ओर झुकाव रहेगा।

करियर : व्यापारी वर्ग को फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जगह काम करने का मौका मिलेगा।

लव : पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधारने पर ध्यान दें।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से नई समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

मीन – KING OF WANDS

जब तक आप अपना बर्ताव सौम्य नहीं रखेंगे, तब तक दूसरों का स्वभाव भी आपके लिए कठोर ही रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की कोशिश करते रहें। महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, इस कारण निर्णय लेना आसान होगा।

करियर : करियर में प्रगति मिलेगी। चिंता छोड़कर काम पर ध्यान दें।

लव : पार्टनर के साथ तनाव की वजह से अकेलापन बना रहेगा।

हेल्थ : पीठ दर्द की वजह से बेचैनी रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here