37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 22 अप्रैल को मेष राशि के लोगों को अपने काम की गति बढ़ानी होगी। कन्या राशि के लोगों का तनाव बना रहेगा। तुला राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा। मीन राशि के लोगों की कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KNIGHT OF SWORDS

काम की गति तेज करने की जरूरत है। सूचनाओं के अनुसार काम में बदलाव करना जरूरी है। परिवार के लोगों के साथ हो रही चर्चा में अपना योगदान देने की कोशिश करें। लोगों के साथ अचानक बात बंद न करें। गुस्से में कही हुई बातों की वजह से आपको पछतावा हो सकता है।

करियर : करियर संबंधी चिंता दूर करने का रास्ता जल्दी ही मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर पर दबाव न डालें।

हेल्थ : पेट से जुड़ी बीमारी बढ़ने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ – THE HIEROPHANT

अपनी कमजोरियों को समझें और उनमें बदलाव करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सही जानकारी प्राप्त होगी, इसका उपयोग करते हुए प्रगति हासिल करने की कोशिश करें। आपकी मदद की वजह से कुछ लोगों की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस काम का भले ही आपको श्रेय न मिले, लेकिन आप मदद करने की क्षमता रखते हैं तो जरूर करें।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है।

लव : रिलेशनशिप की हर एक बात पर नियंत्रण रखना गलत होगा।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

मिथुन – ACE OF SWORDS

काम की शुरुआत करने से पहले रिस्क के बारे में सोच-विचार जरूर करें। लोगों की बातों पर विश्वास रखते हुए निर्णय में बदलाव करना होगा। नए काम की शुरुआत में कई रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की मदद से सुझाव मिल सकते हैं। तनाव से बचना होगा। दूसरों के सुझावों को अपनाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

करियर : व्यापारियों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। महत्वपूर्ण अवसर जल्दी ही प्राप्त हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो दुविधा है, उसे दूर करने के लिए आपको ही निर्णय लेना होगा। ये निर्णय कठिन होगा, लेकिन जीवन को सही दिशा में ले जाएगा।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

कर्क – FOUR OF WANDS

प्रयत्नों से अधिक आप अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कई बातों को अपने पक्ष में कर पर पाएंगे। नई बातों को अपनाते समय हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा। अकेलापन रह सकता है, लेकिन आप जल्द ही सही लोगों का साथ प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ संबंध बदलते नजर आएंगे। जिससे आपके लिए चिंता बढ़ सकती है।

करियर : नए काम की वजह से ऊर्जा बनी रहेगी।

लव : पार्टनर और आप समस्याओं का समाधान ढूंढ पाएंगे।

हेल्थ : बुखार की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

सिंह – THE CHARIOT

आगे बढ़ने के लिए आपको मदद मिल सकती है। तनाव से बचना होगा। लोगों के साथ विचार न मिलने से विवाद हो सकते हैं, एक-दूसरे के लिए नाराजगी रह सकती है। यात्रा से संबंधित यदि कोई मौका मिल रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें।

करियर : विद्यार्थियों को करियर संबंधी चिंता सताएगी। आप अपनी इच्छा के अनुसार काम का चुनाव कर पाएंगे।

लव : लव रिलेशनशिप को किसी भी वजह से नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए डॉक्टर के सुझाव और उपचार पर ध्यान दें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

कन्या – TEN OF WANDS

काम का बोझ होने से मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको जरूरी मदद भी प्राप्त हो सकती है। हर एक काम खुद ही पूरा करने की जिद न करें, दूसरों से मदद लें। आपके काम को प्रशंसा मिलेगी, साथ ही परिवार के लोगों को आपके लिए विश्वास और अभिमान महसूस होगा।

करियर : जिन लोगों को व्यापार में रुचि है, उन्हें अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी।

लव : आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से पार्टनर को वक्त देना कठिन होगा।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

तुला – EIGHT OF SWORDS

लोगों को और काम को अपने खिलाफ मानने से आपकी निराशा बढ़ेगी। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। हालात का सामना करने की काबिलियत आप में है, इस वजह से समस्याओं को सुलझाना आसान होगा।

करियर : महिलाओं को काम पर ध्यान देने की जरूरत है। काम संबंधी गलती की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है।

लव : पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज करने से दिक्कतें बढ़ेंगी।

हेल्थ : लो बीपी और शारीरिक कमजोरी होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

वृश्चिक – SIX OF WANDS

पुरानी बातों का अवलोकन करके वर्तमान में सुधार करना होगा। तभी अपने जीवन के लिए सकारात्मकता बढ़ा पाएंगे। अपने लक्ष्य पर काम करना आपके लिए संभव हो सकता है। लोगों से मिल रहे सुझावों पर ध्यान जरूर दें। आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।

करियर : आईटी या टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अचानक बढ़ोतरी मिल सकती है।

लव : पार्टनर के साथ संबंध सुधारें। एक जैसी गलती बार-बार न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

हेल्थ : नींद संबंधी समस्या होने से इसका असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

धनु – THREE OF SWORDS

मित्रों से जानकारी प्राप्त होगी, इस कारण शुरुआत में तनाव बना रहेगा। आपको काम से जुड़ी स्पष्ट जानकारी प्राप्त करनी होगी, तभी निर्णय ले पाएंगे। लोगों के साथ चल रहे विवादों को सुलझाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। हर एक बात अपनी मर्जी के अनुसार करने की जिद से आपका नुकसान हो सकता है।

करियर : नया अवसर मिल सकता है। इसे स्वीकार जरूर करें।

लव : टूटे हुए रिलेशनशिप के बारे में विचार न करें, आगे बढ़ें।

हेल्थ : आंखों से जुड़ी तकलीफ या इंफेक्शन को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

मकर – JUDGEMENT

आध्यात्मिक बातों की वजह से आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। काम से अधिक आपका ध्यान व्यर्थ बातों में लगा रहेगा। भविष्य से संबंधित चिंता बनी रहेगी, इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर हो सकता है। जो लोग आप पर निर्भर हैं, उनकी जरूरतों को नजरअंदाज न करें।

करियर : काम संबंधी निर्णय पर टिके रहना होगा। बार-बार किया गया बदलाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

लव : रिलेशनशिप पर ठीक से ध्यान देना होगा। पार्टनर की गलतफहमी दूर करें।

हेल्थ : सिर में भारीपन रह सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कुंभ – THREE OF CUPS

दिन की शुरुआत में तनाव रहेगा, लेकिन दिन के अंत में आपको मौज-मस्ती करने का मौका मिल सकता है। दस्तावेजों से जुड़ी समस्या दूर होगी। पुरानी खोई चीज वापस मिल सकती है। इस वजह से आनंद मिलेगा। वर्तमान में हो रहे खर्च की वजह से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

करियर : महिलाओं को अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

हेल्थ : वजन पर नियंत्रण रखना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

मीन – TEN OF SWORDS

पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। इस बार आपके पास अनुभव है, इसलिए डरे नहीं, आत्म विश्वास बनाए रखें। अपनी सकारात्मक और नकारात्मक बातों को समझने की कोशिश करनी होगी। तभी अपने लिए नजरिया बदलेगा। अपनी समस्या को सुलझाने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा।

करियर : काम संबंधी उतार-चढ़ाव परेशानी का कारण बनेगा। तय किया काम वक्त पर पूरा होगा।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : फिजियोथेरेपी से बदन दर्द और पीठ संबंधी तकलीफ दूर हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here