2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 11 मार्च को दिन की शुरुआत गणेश जी और शिव जी की पूजा से करें। सोमवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बन रहा है। इस दिन चंद्र मीन राशि में रहेगा। मेष, कन्या, तुला, धनु राशि के लोगों अतिरिक्त सावधानी के साथ काम करना होगा। वृष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। मिथुन, सिंह, मकर और कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है, इनके अटके कामों में गति आ सकती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए आपकी चंद्र राशि के लिए सोमवार कैसा रह सकता है…

मेषः

पॉजिटिव– आज काम करने की इच्छा शक्ति कम होगी, लेकिन फिर भी जरूरी कामकाज समय पर पूरे कर लेंगे। मांगलिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से सभी को अपने वश में कर लेंगे।

नेगेटिव– खर्च बढ़ने से आपको अपने बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। अपनी इच्छा पूर्ति करने के लिए कोई गलत तरीका इस्तेमाल न करें। वर्ना मुसीबत में फंस सकते हैं।

व्यवसाय– व्यवसाय में नई योजना पर अमल करने के लिए उचित समय है। नए अनुबंध होंगे। युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। अपनी कोई योजना बाहरी लोगों को न बताएं।

लव– पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बाद भी परिवार के लिए भी समय अवश्य निकालें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन अवश्य करें। शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताएं।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 4

वृषः

पॉजिटिव– कुछ समय अपने लिए निकालेंगे और अपने मन मुताबिक कार्य करने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। खास लोगों के बीच बैठना होगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

नेगेटिव– अपने विचारों को संयमित रखें। काम निकलवाने के लिए सोच-विचार करें, लेकिन ज्यादा समय न लगाएं। वर्ना परिस्थितियां हाथ से निकल जाएंगी। जरूरत होने पर किसी से सलाह लें।

व्यवसाय– व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने का प्लान है तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, लेकिन कार्यभार बढ़ेगा।

लव– व्यस्तता के बाद भी घर-परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन रही है।

स्वास्थ्य– अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। उचित आराम जरूर करें।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 9

मिथुनः

पॉजिटिव– बदलते काम की वजह से कुछ नई नीतियां बनेंगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बीमा या निवेश संबंधी कार्य भी निर्विघ्न संपन्न होंगे। किसी मित्र के साथ विशेष मुद्दों पर बातचीत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

नेगेटिव– इनकम की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। बजट बनाकर रखना होगा। भावनाओं की वजह से नकारात्मक बात आपको दुखी कर सकती है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर होगा। बेहतर होगा कि फिजूल की बातों पर ध्यान न दें।

व्यवसाय– इस समय व्यवसाय संबंधी नई योजना शुरु न करें, क्योंकि व्यक्तिगत कारणों से कुछ गलतियां होने की आशंका है। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। युवा वर्ग को पढ़ाई से संबंधित ही जॉब मिलने की उम्मीद है।

लव– वैवाहिक संबंध में प्रेम रहेगा।

स्वास्थ्य– थकान की वजह से सिर दर्द होगा। आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 9

कर्कः

पॉजिटिव– कर्क राशि के लोगों के लिए आत्म सम्मान पहली प्राथमिकता रहेगी और आपके स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। आपकी सहयोग करने की आदत आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव– करीबी व्यक्ति के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है। आपका तनाव व चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। धैर्य रखना जरूरी है, क्योंकि इसका असर आपके परिवार पर भी हो सकता है।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। जिस नए काम को शुरू करने की योजना है, उस पर गंभीरता से अमल करें। भविष्य में ये योजना आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कोई डील हो सकती है।

लव– पारिवारिक वातावरण अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहेगा। सकारात्मकता रहेगी।

स्वास्थ्य– गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब हो सकता है। खानपान का ध्यान रखना होगा।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 1

सिंहः

पॉजिटिव– अनुकूल ग्रह स्थिति है। पिछले कुछ समय की मेहनत आज उचित परिणाम देगी। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा।

नेगेटिव– इस समय दिखावे की प्रवृत्ति से अनावश्यक खर्चे रहेंगे। अपने बजट को नजरअंदाज न करें, वर्ना मुश्किल में पड़ जाएंगे। अशुभ समाचार मिलने की आशंका है। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें।

व्यवसाय– व्यवसाय में किसी खास कार्य के लिए और अनुभव लेने की जरूरत है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कोई विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है। ऑफिशियल मामलों में चापलूस लोगों से सावधान रहें।

लव– पारिवारिक मुद्दों पर फैसला लेना पड़ सकता है। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य– घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित इलाज की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहें।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 3

कन्याः

पॉजिटिव– आपकी नई तकनीक से विशेष कार्य योजनाएं बनेंगी। लोगों की परवाह न करके अपनी योग्यता अनुसार कार्यों करें। आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान देंगे।

नेगेटिव– अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे अवश्य पूरा करें। अन्यथा लोगों के समक्ष आपकी छवि बिगड़ सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।

व्यवसाय– व्यवसाय में आपकी मेहनत और परिश्रम का उचित परिणाम मिलने का समय है। अधिकतर व्यवसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे, लेकिन टैक्स और लोन संबंधी मामलों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें।

लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।

स्वास्थ्य– गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 3

तुलाः

पॉजिटिव– अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सकारात्मक बातचीत भी होगी। अगर कोई भूमि संबंधी मामला चल रहा है तो उसका उचित हल मिलने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।

नेगेटिव– परिस्थितियों को शांति और संयम से व्यवस्थित करें। घर में बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखना पारिवारिक लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। समय अनुसार अपने स्वभाव में परिवर्तन करना होगा। अपरिचित लोगों से सतर्क रहें।

व्यवसाय– व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क और बातचीत लाभदायक रहेगी। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।

लव– पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य– तनाव और डिप्रेशन की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। मेडिटेशन और योग करें। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 8

वृश्चिकः

पॉजिटिव– लाभदायक समय है, इसका सदुपयोग करें। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अध्यात्म और धर्म कर्म के कार्यों में समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव– कभी-कभी व्यक्तिगत समस्याओं में उलझे रहने से बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। ज्यादा डिसिप्लिन बनाना दूसरों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। वक्त के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन करें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था बनी रहेगी। हालांकि मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन उनका शुभ फल भी शीघ्र ही मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी गैरकानूनी काम में ध्यान न दें।

लव– घर की व्यवस्था को सुचारू चलाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

स्वास्थ्य– नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करें। दिनचर्या और खान-पान को भी संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 1

धनुः

पॉजिटिव– आज स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ समय से मन में चल रहा तनाव दूर होगा। अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है, किसी उलझे हुए मुद्दे का समाधान मिलेगा।

नेगेटिव– कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब और रुकावट के कारण मूड खराब हो सकता है। मित्रों और संबंधियों के साथ उचित तालमेल बनाए रखें।

व्यवसाय– अपनी व्यावसायिक समस्या को अनुभवी लोगों से शेयर करना उचित रहेगा, समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने क्षेत्र में दबदबा रहेगा।

लव– जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और धैर्य प्रदान करेगा। घर में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य– विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। मेडिटेशन और ध्यान करना आपकी समस्या का उचित समाधान है।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 5

मकरः

पॉजिटिव– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। पिछले कुछ अनुभवों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। काफी हद तक सफल भी होंगे। घरेलू और व्यवहारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। संबंधियों की घर में आवाजाही होगी।

नेगेटिव– भावनाओं में न बहें। इस समय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। अत्यधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। फिजूल की दिखावे बाजी से बचें।

व्यवसाय– इस समय व्यवसाय में लचीलापन रखें। विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। ठेकेदारी संबंधी व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। ऑफिस के कामकाज में जरा सी चूक से कार्य बढ़ सकता है।

लव- जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग और भावनात्मक बल मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य– लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या उठ सकती है। उचित इलाज लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 3

कुंभः

पॉजिटिव– घर के अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में आप कुछ खास काम करने में सक्षम रहेंगे। जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। संतान की कोई गंभीर चिंता दूर होगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजन की योजनाएं भी बनेंगी।

नेगेटिव– दूसरों के हस्तक्षेप की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। नकारात्मक सोच का असर आपके पारिवारिक वातावरण पर होगा। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से संबंध खराब होने से बचाएं।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, वे आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। किसी कारखाने में कार्यरत लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। अपने बॉस और अधिकारियों से संबंध खराब न करें।

लव– पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परिवार में सकारात्मकता रहेगी।

स्वास्थ्य– गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों से परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 8

मीनः

पॉजिटिव– अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेकर आप तरक्की के द्वार खोल सकते हैं। युवा दुविधाएं दूर होने से राहत की सांस लेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।

नेगेटिव– अत्यधिक खर्च से बजट बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं। बेहतर होगा कि आज बाहरी संपर्कों से दूर रहें। इनसे समय और पैसा नष्ट होगा। क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करें।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में सुधार होगा। विस्तार संबंधी योजना बन सकती है। पारिवारिक तनाव अपने व्यवसाय पर हावी न होने दें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील होने की संभावना है।

लव- जीवन साथी के साथ अपनी योजना शेयर करें, उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य– मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करते रहना है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। उचित आहार लें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 3

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here