• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Monday, sixth Could Tarot Rashifal In Hindi, Aaj Ka Rashifal, Somwar Ka Rashifal, Most cancers Folks Horoscope, Scorpioians Horoscope

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 6 मई को मेष राशि के लोगों को संयम बनाए रखना होगा, तभी इनका टारगेट पूरा हो सकता है। कर्क राशि के लोग अपनी बातें लोगों को ठीक से समझाएं। वृश्चिक राशि के लोगों को काम के रिजल्ट में समझौता करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के लोगों को अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए काम करना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – THE WORLD

परिस्थिति आपके पक्ष में न होने के बाद भी अपना हौसला बनाए रखेंगे। खुद को प्रेरित करते रहें। आपका टारगेट जटिल नहीं है, लेकिन उसे हासिल करने में परेशानियों का सामना करना होगा। संयम बनाए रखें। फिलहाल दूसरों के साथ दूरियां बनी रहेंगी। इस बात की वजह से आप अपनी बातों पर फोकस बनाए रखें।

करियर : काम की जगह के लोगों से साथ मिलता जाएगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी सुलझानी होगी।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृषभ – TEN OF SWORDS

परिस्थिति बदलने की क्षमता आप में है, इसलिए सोच में सुधार करना होगा। प्रयत्न बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। आपकी मेहनत का फल अपेक्षा के अनुसार प्राप्त न होने से तनाव रहेगा। निराश न होते हुए परिस्थिति को अपनाकर काम पर ध्यान देने की कोशिश करते रहें।

करियर : आपके काम को प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। नए लोगों के साथ जुड़कर काम का विस्तार करना संभव होगा।

लव : पार्टनर के साथ मिलकर निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

मिथुन – EIGHT OF SWORDS

बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेंगी। काम करने में आपसे गलतियां हो रही हैं, इस बात पर ध्यान देते रहें। परिवार के लोगों के साथ मिलकर अपनी योजना को अमल में लाने की कोशिश करें। निर्णय लेते समय दूरदृष्टि रखकर आगे बढ़ें।

करियर : काम की जगह गलत बातों को महत्व देने से नुकसान होने की संभावना है।

लव : पार्टनर और आप मिलकर जरूरी निर्णय को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।

हेल्थ : पेट से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है। एसिडिटी को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

कर्क – QUEEN OF WANDS

अपनी इच्छा शक्ति का इस्तेमाल करके जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। लोग आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेंगे। जो बातें आपको महत्वपूर्ण लगती हैं, उन्हें लोगों ठीक से समझाएं। अपना पक्ष समझाने की कोशिश करें। आपको खामोश रहते हुए प्रयत्न जारी रखने होंगे।

करियर : महिलाओं को काम के अनुसार प्रगति मिलेगी। काम की क्वालिटी में सुधार करना होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता दूर होगी।

हेल्थ : सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है। सतर्कता रखें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

सिंह – THE EMPRESS

जिस प्रकार से आप अन्य लोगों के जीवन की सकारात्मकता को देखते हैं, वैसे ही खुद के जीवन की सकारात्मकता को भी देखें। जीवन में कठिनाइयां बढ़ सकती हैं, लेकिन उन्हें सुलझाने का रास्ता भी आपको तुरंत प्राप्त होगा। मित्रों के साथ वक्त बिताना आपके लिए ठीक होगा। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से बोलने से मन का बोझ हल्का होगा।

करियर : काम से जुड़े स्रोतों का सही इस्तेमाल करके बढ़ोतरी मिल सकती है।

लव : पार्टनर की बातों पर ध्यान देना होगा।

हेल्थ : गले की खराश और थायराइड संबंधी तकलीफ न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कन्या – KNIGHT OF CUPS

अपनी भावनाओं को किसी भी व्यक्ति के सामने बोलने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। फिलहाल काम की धीमी गति रहेगी। तनाव से बचना होगा। परिस्थिति को आप सकारात्मक नजरिए से देखेंगे। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा,

करियर : काम की जगह हो रहे विवादों को समझाना होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय छोटी बातों पर भी ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो निराशा है, वह दूर होगी।

हेल्थ : लो बीपी और सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

तुला – SIX OF WANDS

आपका लक्ष्य स्पष्ट है, फिर भी प्रयत्न में सतर्कता न होने से सफलता भी मिल सकती है। अपनी संगत के बारे में सोच-विचार करके बदलाव करने की जरूरत है। पुराने कर्ज को दूर करना संभव हो सकता है। अपने व्यवहार पर बारीकी से ध्यान दें। वर्ना आपका नुकसान हो सकता है।

करियर : व्यापारी वर्ग को नए काम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन आपने जो काम हाथ में लिया है, उस पर ही ध्यान देना जरूरी होगा।

लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है। बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – TWO OF CUPS

लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समझौता करना पड़ेगा। आप सही मार्ग पर हैं, लेकिन पुरानी बातों के बारे में बार-बार विचार करने से तनाव हो सकता है। मानसिक और शारीरिक स्थिति में सुधार आएगा, इस कारण मेहनत करते हुए जीवन के अन्य पहलुओं में बदलाव करना संभव हो सकता है। रिश्तों में आ रहा सकारात्मक बदलाव प्रसन्नता देगा।

करियर : नए काम की शुरुआत करने से पहले आपको जो जिम्मेदारियां निभानी हैं, उनके लिए विचार करें।

लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगी, फिर भी रिलेशनशिप संबंधी डर दूर होने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

धनु – KNIGHT OF WANDS

अपेक्षा के अनुसार वर्तमान बातों में बदलाव करना संभव होगा। फिलहाल आप अकेले ही काम करना पसंद करेंगे। व्यापार से जुड़े निर्णय लेते समय समय का ध्यान रखना होगा, वर्ना अवसर खोने की संभावना बन रही है। पुराना उधार अचानक प्राप्त हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के लिए कटु भावना न रखें।

करियर : नया काम आपके लिए लाभदायक होगा।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय गलत बातों का इल्जाम न लगाएं।

हेल्थ : शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना जरूरी है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

मकर – THE HIGH PRIESTESS

मन में एक बात रखना और दूसरों को कुछ और बताना आपके लिए समस्या का कारण बन रहा है। पुरानी जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें। ये जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसके जरिए आपको आगे के निर्णय लेने में आसानी होगी। घर या प्रॉपर्टी से संबंधित बड़ी खरीदारी हो सकती है। पैसों की चिंता न करें।

करियर : काम संबंधी बातों पर ध्यान दें। आत्म विश्वास बनाए रखें।

लव : हर बार रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा विचार करना आपको निराश बना सकता है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी हो सकती है, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कुंभ – PAGE OF CUPS

अपने अनुभवों का इस्तेमाल करके आप आगे की बातों पर काम करना शुरू करेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कुछ कठिन निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा। जिस अवसर का आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं, वह अचानक से प्राप्त हो सकता है। अनेक लोग आपके खिलाफ होने के बाद भी आप अपने निर्णय पर टिके रहना पसंद करेंगे।

करियर : युवाओं को काम पर ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी चिंता रह सकती है। अधिक विचार करने से बचना होगा।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने के सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

मीन – JUSTICE

अपने विचारों को सुलझाने के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी होगी। वर्ना सही निर्णय लेने में वक्त जाया होगा। पैसों से संबंधित नुकसान हो सकता है। आपके लिए आपका वक्त महत्वपूर्ण है। इसलिए हर छोटी बात पर ध्यान दें। परिवार के लोगों की नाराजगी दूर करें।

करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर से जब तक स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक अपने निर्णय को आगे न बढ़ाएं।

हेल्थ : बदन दर्द की वजह से तकलीफ होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here