• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Monday, twenty fifth March Tarot Rashifal In Hindi, Somwar Ka Rashifal, Dainik Rashifal, Individuals Of Most cancers, Individuals Of Capricorn Aquarius

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 25 मार्च को मेष राशि के लोग व्यक्ति जीवन से काम आगे बढ़ाएं, बेचैनी बनी रहेगी। कर्क राशि के लोग अपने टारगेट्स पर टिके रहेंगे तो बेहतर रहेगा। मकर और कुंभ राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – NINE OF CUPS

व्यक्तिगत जीवन से जुड़े काम आगे बढ़ने में वक्त लगेगा। आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। आपके विचारों में बदलाव होगा और काम पर ध्यान देंगे। आत्म विश्वास बनाए रखें। आज विचारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

करियर : काम संबंधी टारगेट तय करके उसे हासिल करने की कोशिश करें। तभी काम से जुड़ा समर्पण बना रहेगा।

लव : रिलेशनशिप के बारे में चिंता छोड़कर खुद पर भी ध्यान देने की कोशिश करें।

हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव से सेहत में सुधार हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

वृषभ – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ वक्त बिताने से समस्याओं से जुड़ी निराशा दूर हो सकती है। नई ऊर्जा के साथ फिर से प्रयत्न करने की कोशिश करें। नए काम की शुरुआत करें और उसे पूरा करें। काम बीच में न रोकें।

करियर : करियर संबंधी बड़ा अवसर मिलेगा, जिससे पुराना कर्ज दूर करना संभव हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी और खुद को देखने का नजरिया भी बदलेगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मिथुन – THE STAR

जिन बातों में संतुलन लाना चाहते हैं, उनसे संबंधित विचारों में बदलाव करना होगा। आप परिस्थिति को केवल अपने नजरिए से देख रहे हैं, इस कारण समस्या को समझना लगेगा। निर्णय लेते समय जो बातें आपके व्यक्तिगत जीवन में सुधार करती हैं, उन पर ध्यान दें।

करियर : काम से जुड़ी हर एक बात पर गहराई से विचार करना होगा।

लव : रिलेशनशिप में सकारात्मक रहना होगा।

हेल्थ : आपको लापरवाही से बचना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कर्क – SIX OF WANDS

आपकी इच्छा शक्ति की परीक्षा ली जा रही है, जो टारगेट आपने तय किए हैं, उन पर टिके रहें। प्रयत्न करने के बाद भी तुरंत बदलाव नजर नहीं आएगा, लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखते हुए प्रयत्न जारी रखने हैं। टारगेट हासिल करना आपके लिए संभव है, लेकिन तय समय पर पूरा न होने से थोड़ी निराशा बनी रहेगी।

करियर : काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। अपने प्रयत्न जारी रखें। मार्केटिंग से संबंधित बातों की वजह से काम का विस्तार होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच रिश्ता सुधरेगा।

हेल्थ : जीवन शैली में किए गए बदलाव की वजह से सेहत में सुधार होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 2

सिंह – KING OF CUPS

दूसरों के बारे में ज्यादा सोचने से समस्या बढ़ेगी। व्यक्तिगत जीवन से जुड़े टारगेट किसी बाहरी व्यक्ति को न बताएं। आपको कई बातें स्पष्ट होंगी। भावनाओं की वजह से निर्णय गलत हो सकता है।

करियर : काम की वजह से जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच हो रहे विवाद सुलझाएं। एक-दूसरे की भावनाओं पर ध्यान दें।

हेल्थ : बीपी और शुगर से संबंधित दिक्कतें दूर करने के लिए सेहत पर ध्यान दें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

कन्या – PAGE OF WANDS

लोगों के साथ हो रही चर्चा की वजह से आपका नजरिया बदलेगा। आपके स्वभाव में बढ़ रही समझने की शक्ति से कई बातों को सुलझाना संभव होगा। जिन बातों पर आपका नियंत्रण है, केवल उन पर ध्यान देते रहें।

करियर : ट्रेनिंग के कारण काम को आसान तरीके से पूरा करने का मार्ग प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के साथ के व्यवहार बदलने की जरूरत है, वर्ना एक-दूसरे के लिए बढ़ रहे गुस्से की वजह से रिलेशनशिप नकारात्मक बन सकती है।

हेल्थ : बीपी संबंधी दिक्कतें नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

तुला – FIVE OF CUPS

समस्याओं के बारे में ज्यादा सोच-विचार करने से बचें। अधिकतर समस्याओं का हल आपको अपने प्रयत्नों से ही मिलेगा, इसलिए दूसरों पर निर्भरता न बनने दें। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी होगी।

करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करें। हड़बड़ी में निर्णय न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखें।

लव : पार्टनर की अपेक्षाओं को पूरा करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखना होगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – JUSTICE

नियम-कायदे से संबंधित कोई तकलीफ है तो उसका हल आपके पक्ष में आएगा। चिंता का कारण नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़ी बातों पर बारीकी से ध्यान देना होगा। आपके द्वारा बोली गई बातों का इस्तेमाल आपके खिलाफ होने की संभावना है, इसलिए जिन बातों को निभाने के लिए आप सक्षम नहीं हैं, ऐसी बातों पर वचन देने से बचें।

करियर : करियर में बदलाव करने की इच्छा हो सकती है। इस कारण बड़ा टारगेट जल्दी ही हासिल होगा।

लव : पार्टनर और आप मिलकर परिवार से जुड़ी हर एक समस्या दूर करने में सफल होंगे।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी का कारण जानना जरूरी है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

धनु – ACE OF SWORDS

आपको मिल रही प्रेरणा की वजह से काम के लिए एकाग्रता बनी रहेगी। काम की क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा। पैसों को ज्यादा महत्व न दें। मित्रों के साथ हो रही बातचीत की वजह से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आपके द्वारा तय किए गए लक्ष्य जल्द ही हासिल हो सकते हैं।

करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश करते रहें।

लव : पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार का विवाद न करें।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

मकर – TEN OF PENTACLES

परिवार के साथ वक्त बिताने के बाद भी अकेलापन और निराश महसूस हो सकता है। आपको अपनी समस्याएं दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। जिन बातों की वजह से तनाव है, उनका प्रभाव कुछ दिनों में कम होगा। आपको अपेक्षित प्रगति मिलेगी। फिलहाल बड़ा खर्च नहीं होगा।

करियर : काम की जगह की दिक्कतें दूर करने के लिए प्रभावशाली व्यक्ति मदद करेंगे।

लव : पार्टनर और आप निर्णय लेने से पहले एक-दूसरे के साथ पारदर्शिता बनाए रखें।

हेल्थ : जीवन शैली में आ रहे बदलाव का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

कुंभ – THE SUN

दिन की शुरुआत में निराशा हो सकती है। काम में मन लगाना होगा। काम आगे बढ़ाने का जज्बा बनाए रखें। जो कठिनाइयां आपको महसूस हो रही हैं, उनका सामना करने की इच्छा होगी। इच्छाशक्ति के जरिए कठिन समय में भी खुद को प्रेरित बनाए रखना होगा।

करियर : युवाओं को अवसर मिलेंगे। फिलहाल केवल काम पर ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप सुधारने का मौका आपको मिलेगा। इस बार पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : सेहत संबंधी चिंता दूर होगी। जीवन शैली में जो बदलाव आए हैं, उन्हें बनाए रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मीन – THE FOOL

जिन लोगों के साथ काम आप काम करते हैं, उनसे द्वारा मिली सूचनाओं पर ध्यान दें। दूसरों के साथ मिल-जुल कर रहने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों के कारण अकेलेपन की भावना बढ़ेगी। खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें, एकांत में समय बिताएं। लोगों के व्यवहार को समझने की कोशिश करें।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों के लिए नई शुरुआत हो सकती है।

लव : आपको मिल रही प्रगति की वजह से पार्टनर को आनंद मिलेगा।

हेल्थ : उल्टी और अपच संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here