1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आठ घंटे की अच्छी नींद पूरी करने के बावजूद अगर सुबह आप फ्रेश महसूस नहीं करते और ऐसा रोज हो रहा है, तो समझ जाइए कहीं कुछ गड़बड़ है। मुंबई के ज़िनोवा शाल्बी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. उर्वी माहेश्वरी बता रही हैं सुबह नजर आने वाले उन संकेतों के बारे में जो बीमारियों की तरफ इशारा करते हैं।

कई बार रात में अच्छी नींद लेने के बावजूद सुबह उठते ही थकान महसूस होने लगती है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही पैरों में या पूरे शरीर में सूजन आ जाती है। सुबह उठते ही सिरदर्द होना, चक्कर आना, उल्टी, शरीर में जकड़न जैसे लक्षण एकाध बार हों तो इन्हें अनदेखा किया जा सकता है। लेकिन रोज सुबह उठते ही ऐसी समस्या शुरू हो जाए तो इसे नजरअंदाज न करें।

सुबह उठते ही थकान, सूजन, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, शरीर में जकड़न जैसी तकलीफें गंभीर रोग के संकेत भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपनी जांच कराएं।

शरीर में सूजन

जिन्हें किडनी में तकलीफ है उनके पैरों में सुबह सूजन नजर आती है। ब्लड प्रेशर की कुछ गोलियों की वजह से भी पैरों में सूजन होने लगती है। किसी चीज से एलर्जी है तो पूरे शरीर में सूजन हो जाती है।

इसके अलावा शरीर में प्रोटीन की कमी, खून की कमी, एलर्जी या थायराइड से भी सूजन की समस्या होती है। शरीर के किसी इंटरनल ऑर्गन के फेलियर, जैसे लिवर, किडनी या हार्ट हार्ट फेलियर की स्थिति में पूरे शरीर में सूजन हो सकती है। शरीर में होने वाली किसी भी तरह की सूजन को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से अपनी जांच कराएं और सही इलाज कराएं।

शरीर में जकड़न

अगर सुबह आपको शरीर में जकड़न महसूस होती है, जॉइंट्स और शरीर स्टिफ हो जाता है, आप उठ नहीं पाते, लेकिन एक दो घंटे में आप नॉर्मल हो जाते हैं तो आर्थराइटिस के संकेत हैं। आर्थराइटिस में सुबह उठते ही शरीर में जकड़न महसूस होती है, लेकिन जैसे जैसे दिन शुरू होता है जकड़न कम होने लगती है। रोज सुबह ये संकेत नजर आएं तो इन्हें अनदेखा न करें, डॉक्टर से जरूर मिलें और अपनी जांच कराएं।

सिरदर्द या चक्कर आना

रोजाना सुबह अगर आपको सिरदर्द या चक्कर आने की समस्या रहती है तो ऐसा ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर के लो या हाई होने के कारण हो सकता है। ऐसा स्पॉन्डिलाइटिस या साइनस के कारण भी सुबह सिरदर्द या चक्कर की समस्या हो सकती है। सुबह उठते ही बार बार छींकें आने लगें तो ये भी साइनस के संकेत हो सकते हैं।

थकान महसूस करना

रात में आठ घंटे की नींद लेने की बावजूद सुबह थकान महसूस होती है तो ये शरीर में विटामिन की कमी से हो सकता है। खासकर विटामिन बी12 और डी3 की कमी से भी सुबह उठते ही थकान महसूस होती है। डिप्रेशन के कारण भी सुबह उठते ही थकान महसूस हो सकती है। थाइराइड या शुगर कंट्रोल में नहीं है तो भी सुबह उठकर थकान महसूस होती है।

उठते ही उल्टी

कई लोगों को सुबह उठते ही उल्टी होने लगती है, पित्त निकलने लगता है। हर समय सीने में जलन रहती है। ऐसा एसिडिटी के कारण होता है। इसके कारण सुबह उठते ही पैरों में सूजन या जोड़ों में जकड़न महसूस हो सकती है।

जान-जहान की और खबर पढ़ें-

सत्तू बनाए फौलादी:गर्मियों में सत्तू पीने से एसिडिटी, गैस और अपच से राहत; त्वचा जवां बनाए, बाल चमकाए, ज्यादा न खाएं

सत्तू चना, जौ या मटर की दाल को भूनकर पीसा गया एक ऐसा हेल्दी पाउडर है जो तेजी से प्रोटीन पाउडर का विकल्प बनता जा रहा है। सर्दियों में सत्तू पराठा पसंद किया जाता है तो गर्मियों में घोलकर पिया जाता है। कई युवा अब जिम के बाद प्रोटीन पाउडर के बदले सत्तू का घोल पीने लगे हैं।गरीबों का प्रोटीन कहा जाने वाला सत्तू अब तक बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब के लोगों के भोजन का अहम हिस्सा था। लेकिन प्रोटीन पाउडर के प्रति युवाओं के बढ़ते क्रेज ने अब देशभर में सत्तू को पॉपुलर बना दिया है। सत्तू किराने की दुकान से लेकर डिपार्टमेंटल स्टोर तक में मिलने लगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कटहल के बीज में बादाम जितनी ताकत, पपीते के बीज घटाएं मोटापा, लौकी से हड्डियां मजबूत; ये बीज भी बनाएंगे भला-चंगा

बीजों में पाए जाने वाले फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं, अपच, कब्ज में आराम पहुंचाते हैं। ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।फलों के जिन बीजों को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं वो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सिर्फ उनके इस्तेमाल का सही तरीका मालूम होना चाहिए। मेडिका हॉस्पिटल, रांची की सीनियर डाइटीशियन डॉ. विजयश्री प्रसाद बता रही हैं फलों के बीजों को इस्तेमाल करने का सही तरीका। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

  • पेट साफ क्यों नहीं रहता: कब्ज, पानी कम पीना, एक्टिव न रहना, फाइबर की कमी से बढ़ती पाचन की समस्या

    कब्ज, पानी कम पीना, एक्टिव न रहना, फाइबर की कमी से बढ़ती पाचन की समस्या|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गर्मियों में खाएं ठंडी सब्जियां: लौकी, कद्दू, तोरी, टिंडा, पालक हैं सेहत से भरपूर; उल्टी, दस्त से राहत, पेट की गर्मी शांत होती

    लौकी, कद्दू, तोरी, टिंडा, पालक हैं सेहत से भरपूर; उल्टी, दस्त से राहत, पेट की गर्मी शांत होती|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रागी बढ़ाए मां का दूध: महिला को कमजोरी, एनीमिया से बचाए; एसिडिटी, कब्ज से राहत दे, खून की मात्रा भी बढ़ाए

    महिला को कमजोरी, एनीमिया से बचाए; एसिडिटी, कब्ज से राहत दे, खून की मात्रा भी बढ़ाए|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दही-चावल खाने का सही तरीका: मिश्री या सेंधा नमक मिलाकर खाएं; गर्मियों का सुपर फूड वजन घटाए, बॉडी रखे कूल

    मिश्री या सेंधा नमक मिलाकर खाएं; गर्मियों का सुपर फूड वजन घटाए, बॉडी रखे कूल|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here