• Hindi Information
  • Enterprise
  • Mumbai Billionaire Capital Asia Raghuram Rajan India Making Mistake Hype Of Progress, Adani Ports Purchased One other Port

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से जुड़ी रही। मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बनी। मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया। 603 वर्ग किलोमीटर के एरिया वाले इस शहर में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं।

वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि भारत अपनी स्ट्रांग इकोनॉमिक्स ग्रोथ के बारे में ‘हाइप’ पर भरोसा करके एक बड़ी गलती कर रहा है। देश में सिग्निफिकेंट स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम्स हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरी है। तभी भारत अपनी पूरी क्षमता से विकास कर सकता है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज (27 मार्च) को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • किआ सेडान K4 को न्यूयॉर्क ऑटो शो में पेश करेगी।
  • सिट्रोएन बेसाल्ट विजन कूप SUV ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. मुंबई पहली बार एशिया की बिलेनियर कैपिटल बनी:यहां एक साल में 26 अरबपति बढ़े, बीजिंग को पीछे छोड़ा, दुनिया में तीसरे नंबर पर

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई है। मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। 603 वर्ग किलोमीटर के एरिया वाले इस शहर में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं।

‘हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट’ के मुताबिक, पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं, जबकि बीजिंग में इस दौरान 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए हैं। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. रघुराम बोले-ग्रोथ की हाइप को लेकर गलती कर रहा भारत:विकसित भारत के विजन को ‘नॉनसेंस’ कहा, वर्कफोर्स एजुकेशन में सुधार को सबसे बड़ी चुनौती बताया

भारत अपनी स्ट्रांग इकोनॉमिक्स ग्रोथ के बारे में ‘हाइप’ पर भरोसा करके एक बड़ी गलती कर रहा है। देश में सिग्निफिकेंट स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम्स हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। तभी भारत अपनी पूरी क्षमता से विकास कर सकता है। यह बात रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में कही।

उन्होंने 2047 तक भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को खारिज कर दिया। रघुराम ने कहा कि इस लक्ष्य की बात करना ‘नॉनसेंस’ है। यदि आपके बहुत से बच्चों के पास हाई स्कूल की शिक्षा नहीं है और स्कूल छोड़ने की दर बहुत ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अडाणी पोर्ट्स ने एक और बंदरगाह खरीदा:3080 करोड़ रुपए में हुई डील, ये कंपनी का 14वां पोर्ट होगा

गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी पोर्ट्स ने एक और पोर्ट (बंदरगाह) खरीद लिया है। एक्सचेंज पर जारी जानकारी में कंपनी ने बताया कि गोपालपुर पोर्ट्स में 95% हिस्सेदारी खरीदी है। ये डील 3080 करोड़ रुपए में हुई है। ये अडाणी पोर्ट्स का 14वां पोर्ट होगा।

अडाणी पोर्ट्स ने शापूर्जी पलोनजी पोर्ट मेंटेनेंस प्राइवेट लिमिटेड से 56% हिस्सेदारी खरीदी है। शापूर्जी पलोनजी पोर्ट मेंटेनेंस प्राइवेट लिमिटेड, शापूर्जी पलोनजी ग्रुप का हिस्सा है। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स ने उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड से 39% हिस्सेदारी खरीदी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. विजयपत सिंघानिया बोले- बेटे के साथ सुलह नहीं हुई:10 साल में पहली बार जेके हाउस गया; 20 मार्च को गौतम सिंघानिया ने शेयर की थी तस्वीर

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया के पिता विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे के साथ सुलह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। दरअसल, 6 दिन पहले 20 मार्च को गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा था,’आज अपने पिता को घर पर पाकर और उनका आशीर्वाद पाकर खुश हूं। आपके सदैव अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं पापा।’ अब विजयपत ने दावा किया कि उनके बेटे ने उन्हें जेके हाउस में मिलने के लिए मजबूर किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर एक ‘गुप्त उद्देश्य’ के तहत खींची गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. नेक्सा चैनल के जरिए मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार-लॉन्च होगी:फुल चार्ज पर एसयूवी eVX में 550 km की रेंज मिलने का दावा

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम व लक्जरी आउटलेट ‘नेक्सा’ के जरिए लॉन्च करेगी। द हिंद बिजनेस लाइन ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX अगले साल यानी 2025 में लॉन्च होगी, जिसे कंपनी ने पहली बार इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। इसके बाद इसी साल अक्टूबर में जापान में हुए मोबिलिटी शो में लगभग प्रोडक्शन रेडी मॉडल को दिखाया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें…

31 मार्च तक निपटाने हैं ये 4 जरूरी काम:इनकम टैक्स छूट के लिए करना है निवेश, सुकन्या और PPF में मिनिमम अमाउंट जमा करें

वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना यानी मार्च खत्म होने वाला है। जरूरी काम निपटाने के लिए आपके पास बस कुछ ही दिन हैं। इन्हीं में से एक काम है सुकन्या और PPF में मिनिमम अमाउंट जमा करना। इसके अलावा अगर आप इनकम टैक्स छूट के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपको 31 मार्च तक निवेश करना होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए …

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here