स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

MI एमिरेट्स ने पहली बार इंटरनेशनल लीग टी-20 लीग (ILT-20) जीत ली है। MI एमिरेट्स ने खिताबी मुकाबले में दुबई कैपिटल्स को 45 रन से हराया।

दुबई में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दुबई कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। MI एमिरेट्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में दुबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन ही बना सका।

एमिरेट्स के कप्तान निकोलस पूरन और आंद्रे फ्लेचर ने अर्धशतक लगाए। वहीं, विजयकांत वियासकांत और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

एमिरेट्स को फ्लेचर-पूरन ने 200 पार पहुंचाया
एमिरेट्स के लिए पारी की शुरुआत मुहम्मद वसीम और कुसल परेरा ने की। वसीम 43 रन और परेरा 38 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद आंद्रे फ्लेचर आए और उन्होंने 53 रन की पारी खेली। उनका साथ निकोलस पूरन ने दिया। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई।

फ्लेचर के बाद किरोन पोलार्ड आए और पूरन का साथ दिया। पूरन पर धीरे खेल रहे थे, उन्होंने 15 बॉल में 18 रन ही बनाए थे, लेकिन डेथ ओवर में उन्होंने 12 बॉल में 39 रन स्कोर किए। इसके साथ ही पूरन ने कुल 57 रन बनाए और नाबाद रहे। पोलार्ड भी 9 रन बना कर नाबाद रहे।

आंद्रे फ्लेचर ने 37 बॉल में 53 रन की पारी खेली।

आंद्रे फ्लेचर ने 37 बॉल में 53 रन की पारी खेली।

तीन बॉलर्स को मिला 1-1 विकेट
दुबई की ओर से जेसन होल्डर, सिकंदर रजा और जहीर खान को 1-1 विकेट मिला।

कैपिटल्स बड़ी साझेदारी करने में नाकाम
दुबई कैपिटल्स बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। ओपनिंग करने उतरे लुस डु प्लॉय 0 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर आए टॉम एबेल भी 14 रन ही बना सके। दूसरे छोर पर ओर टॉम बैंटन और कप्तान सैम बिलिंग्स के बीच 38 रन की सबसे बड़ी साझेदारी हुई।

बैंटन 35 रन और बिलिंग्स 40 रन बना कर आउट हुए। बिलिंग्स ने पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी बिखर गई। रोवमैन पॉवेल 8 रन और जेसन होल्डर 24 रन बना कर आउट हुए।

आखिर में स्कॉट कगेलजिन 19 रन और राहुल चोपड़ा 1 रन बना कर नाबाद रहे।

बोल्ट और विजयकांत को 2-2 विकेट मिले
एमिरेट्स से खेल रहे न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और श्रीलंका के विजयकांत वियासकांत को सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मिले। वहीं, अकील हौसेन, मुहम्मद रोहिद और वकार सलामखेली को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

विनर को मिलेंगे 5 करोड़ रुपए
इस बार के चैंपियन को करीब 5.80 करोड़ रुपए (700,000 US डॉलर) की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता को करीब 2.50 करोड़ रुपए (300,000 US डॉलर) मिलेंगे।

टूर्नामेंट में 6 टीमों ने लिया हिस्सा
ILT20 एक फ्रेंचाइजी बेस टी-20 लीग है, जिसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड करवाता है। लीग में 6 फ्रेंचाइजी की टीमें हिस्सा लेती हैं। पहले सीजन का खिताब गल्फ जाइंट्स ने जीता था। वहीं, इस साल 000 ने खिताब पर कब्जा जमाया।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here