इस्लामाबाद44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान की कोर्ट ने कहा कि छात्रों ने विवादित फोटो-वीडियो बनाए थे फिर इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया था। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान की कोर्ट ने कहा कि छात्रों ने विवादित फोटो-वीडियो बनाए थे फिर इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने ईशनिंदा के दोषी 22 साल के छात्र को मौत की सजा सुनाई है। वहीं, 17 साल के छात्र को उम्रकैद की सजा दी है।

ब्रिटिश मीडिया BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रों ने व्हाट्सअप पर पैगंबर मुहम्मद को लेकर आपत्तिजनक मैसेज किए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि 22 साल के छात्र ने ऐसे फोटो-वीडियो बनाए थे जिनमें पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नियों के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे गए थे। 17 साल के छात्र ने इन फोटो-वीडियो को शेयर किया था।

पंजाब प्रांत का मामला
पाकिस्तान के सबसे ज्यादा आबादी वाले पंजाब प्रांत की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने उन्हें मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से ईशनिंदा वाली तस्वीरें और वीडियो बनाने और शेयर करने का दोषी पाया। पाकिस्तान में ईशनिंदा के लिए मृत्युदंड का प्रावधान है। कुछ लोगों को तो पीट-पीटकर मार डाला जाता है।

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े मामलें…

1. ईशनिंदा के दोषी पर 12 लाख का जुर्माना
मार्च 2023 में पाकिस्तान में एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में ईशनिंदा से जुड़ा कमेंट डालने के आरोप में मुस्लिम शख्स को मौत की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने दोषी पर 12 लाख (1.2 मिलियन) का जुर्माना भी लगाया था।

2. ईशनिंदा के आरोपी की थाने से निकालकर हत्या
फरवरी 2023 में भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी को पुलिस स्टेशन से बाहर निकालकर मार डाला था। भीड़ ने जब थाने पर हमला किया तो पुलिसवाले वहां से भाग खड़े हुए थे। हालांकि, बाद में वो एक्स्ट्रा फोर्स के साथ लौटे और ईशनिंदा के आरोपी की लाश को जलने से बचा लिया। मोहम्मद वारिस पर कुरान का अपमान करने का आरोप लगा था।

इस तस्वीर में पुलिस स्टेशन के बाहर जमा भीड़ को देखा जा सकता है।

इस तस्वीर में पुलिस स्टेशन के बाहर जमा भीड़ को देखा जा सकता है।

3. श्रीलंकाई फैक्ट्री मैनेजर को भीड़ ने पीटकर मार डाला था
दिसंबर 2021 में ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई फैक्ट्री मैनेजर को भीड़ ने पहले पीटकर मार डाला और फिर आग लगा दी थी। प्रियंथा कुमारा नाम के इस शख्स के केबिन में एक पोस्टर फटा हुआ मिला था, इस पर मोहम्मद लिखा था। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने इसे पैगंबर का अपमान मान लिया था।

दिसंबर 2021 में सियालकोट में ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई मैनेजर को जिंदा जला दिया गया था।

दिसंबर 2021 में सियालकोट में ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई मैनेजर को जिंदा जला दिया गया था।

4. 2012 में भीड़ ने एक दिमागी रूप से परेशान व्यक्ति को मार डाला था
​​​​​​​अप्रैल 2017 में मिशाल खान को मरदान यूनिवर्सिटी में उसके साथियों ने पीट-पीट कर मार दिया था। 2012 में बहावलपुर के पास हिंसक भीड़ ने एक दिमागी रूप से परेशान व्यक्ति को थाने से खींचकर मार दिया था। इसी तरह दादो में भी भीड़ ने थाने में घुसकर ईशनिंदा के आरोपी को जिंदा जलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here