2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के केती बंदर पोर्ट के पास 45 मछुआरों को ले जा रही एक नाव डूब गई थी। 31 मछुआरों को बचा लिया गया था लेकिन अब भी 14 मछुआरे लापता हैं। इनकी तलाश के लिए पाकिस्तान सरकार भारत से मदद मांगेगी।

पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ के मुताबिक, सांसद आगा रफीउल्लाह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह से मछुआरों के ढूंढने के लिए भारत से मदद लेने के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा- हमें आशंका है कि पानी के तेज बहाव के चलते लापता मछुआरे भारत की क्षेत्रीय सीमा में चले गए होंगे। हमने प्रस्ताव दिया की भारत सरकार से इन मामले में मदद मांगी जाए। इस पर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के साथ इस मामले पर चर्चा करेगी और उनकी मदद लेगी।

पाकिस्तानी नेवी, कोस्ट गार्ड मछुआरों की तलाश में जुटे हुए हैं। (फाइल)

पाकिस्तानी नेवी, कोस्ट गार्ड मछुआरों की तलाश में जुटे हुए हैं। (फाइल)

5 मार्च को डूबी थी नाव
सांसद आगा रफीउल्लाह ने कहा- 45 मछुआरों से भरी बोट 5 मार्च को डूब गई थी। सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हमने 31 मछुआरों को बचा लिया था। लेकिन हादसे के 5 दिन बाद भी 14 मछुआरे लापता हैं। ये सभी मेरे चुनाव क्षेत्र कराची के रहने वाले हैं। मैं उनके परिवार के संपर्क में हूं।

नौसेना ने समुद्री लुटेरों से बचाए थे 19 पाकिस्तानी नाविक
1 फरवरी 2024 को भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास से सोमवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई। ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए अपना युद्धपोत INS सुमित्रा भेजा था।

भारतीय नौसेना ने जहाज पर सभी 11 समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया।

भारतीय नौसेना ने जहाज पर सभी 11 समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया।

यह खबर भी पढ़ें…

जहाज रोकने पर पाकिस्तान बोला- भारत ने गलत एक्शन लिया:कराची जा रहा चीनी शिप मुंबई में रोका था, मिसाइल से जुड़ी मशीनरी मिली

चीन से पाकिस्तान जा रहे जहाज को मुंबई पोर्ट पर रोकने के मामले में पाकिस्तान का बयान सामने आया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा- भारतीय मीडिया हमेशा से गलत तथ्यों को पेश करता आया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here