23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज बात करेंगे वजन बढ़ाने के बारे में। वजन बढ़ाने के लिए कुछ लोग सप्लीमेंट्स और प्रोटीन का सहारा लेते हैं। लेकिन हेल्दी तरीके से भी वजन बढ़ाया जा सकता है। वजन बढ़ाने के लिए अकसर लोग डाइट में दूध शामिल करने की सलाह देते हैं लेकिन , डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल कर सकते हैं। दूध के साथ खसखस मिलाकर खाने से वजन बढ़ाता है। जान जहान में डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए क्या करें।

खसखस में मौजूद ओमेगा-6

वजन बढ़ाने के लिए खसखस और दूध अच्छा ऑप्शन है। इसके आलावा खसखस का इस्तेमाल कई तरह की खाने की चीजों को बनाने के साथ-साथ कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जाता है। इसमें ओमेगा -6 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर के मेटाबोलिज्म और ग्रोथ के लिए अच्छा है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन बी-6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, खनिज और फाइबर पाया जाता है।

खसखस की कई किस्में

खसखस अफीम के फूलों को सुखाकर उसके बीजों से निकाला जाता है। जो कुकिंग और दवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खसखस की बहुत सारी किस्म हैं। न्यूट्रिशन से भरपूर ये बीज शरीर के लिए फायदेमंद है। वैसे यह दो तरह का होता है। नीला और सफ़ेद खसखस।

नीला खसखस- इसे यूरोपीय खसखस भी कहा जाता है, क्योंकि ये ज्यादातर ब्रेड और कन्फेक्शनरी में देखे जाते हैं।

सफेद खसखस-सफेद खसखस को एशियाई खसखस भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादतर पकवानों में किया जाता है। भारत में, खसखस ​​की सबसे आम किस्म सफेद बीज हैं जिन्हें भारतीय पोस्ता बीज भी कहा जाता है।

​​याददाश्त मजबूत करे

खसखस दूध कोर्टिसोल जैसे तनाव का अहसास कराने वाले हाॅर्मोन को कम करके शरीर को फायदा पहुंचाता है। कॉर्टिसोल, स्टेरॉयड हार्मोनों में से एक है। ब्लड शुगर और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने, सूजन को कम करने के साथ याददाश्त मजबूत करने में कोर्टिसोल हाॅर्मोन की भूमिका है। शरीर में नमक और पानी के बैलेंस बनाए रखने की वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी यह हाॅर्मोन सहायक है। कोर्टिसोल हाॅर्मोन महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के विकास में मदद करता है। सुकून की नींद आती है। खसखस को करीब 2 घंटे तक दूध में भिगोने से बीजों की बाहरी परत नरम हो जाती है, जिससे इनका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

वजन बढ़ाए

खसखस में मौजूद जिंक थायरॉयड ग्रंथियों के समुचित कार्य को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। वहीं, मैंगनीज शुगर को मैनेज करता है। इसलिए, वजन घटाने के लिए खसखस ​​एक अच्छा विकल्प है।

फर्टिलिटी रेट बढ़ाए

खसखस महिलाओं में फर्टिलिटी क्षमता में सुधार करता है। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ताओं के मुताबिक, पॉपी सीड्स के तेल से फैलोपियन ट्यूब को फ्लश करने से फर्टिलिटी में मदद मिल सकती है। फैलोपियन ट्यूब वो मार्ग होता है, जिससे एग यूट्रस तक जाते हैं। वहीं, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अन्य शोध की मानें, तो विटामिन-ई प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार का काम कर सकता है। इसलिए, प्रजनन काल से गुजर रही महिलाओं को विटामिन-ई युक्त आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसी शोध में विटामिन-ई से समृद्ध आहार में खसखस भी शामिल किया गया है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

खसखस में मौजूद जिंक और आयरन इम्यून सिस्टम मजबूत करने का काम करते हैं। आयरन शरीर में ऑक्सीजन ले जाने और जिंक नई सेल्स को बनाने और विकास करने में भूमिका निभाता है।

हड्डियां मजबूत बनाए

खसखस कैल्शियम और तांबे से भरपूर होता है, जब आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन दोनों पोषक तत्वों को लेने की सलाह दी जाती है। खसखस की मैंगनीज सामग्री प्रोटीन कोलेजन के निर्माण में सहायता करती है, जो हड्डियों को किसी भी गंभीर क्षति से बचाती है।

कब्ज से छुटकारा

पेट की परेशानियों के लिए खसखस का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह खाद्य पदार्थ फाइबर जैसे खास पोषक तत्व से भरपूर होता है, जो पेट से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज, गैस से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसके अलावा, फाइबर कोलन कैंसर से भी रोकथाम करने का काम कर सकता है। रोजाना इसका सेवन पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

ऐसे खाएं खसखस

खसखस के बीजों को भिगो कर इन्हें पीस लें, फिर दूध में डालें और उबाल लें। इसके बाद यह दूध रात को सोते समय पी सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना खसखस वाला दूध पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

खसखस के बीजों का पाउडर बना लें। रात को गर्म दूध में खसखस का पाउडर डालें। इसके अलावा आप इसमें सौंफ का पाउडर भी मिला सकते हैं। फिर रात को सोते समय इसे पी लें।

खसखस के नुकसान

खसखस गुणकारी होने के साथ साथ नुकसानदेह भी हो सकता है। जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से सेहत बिगड़ सकती है। एलर्जी, कब्ज, मतली और सुस्ती जैसी समस्या हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here