• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope 14 To twenty April 2024: April Third Week Rashifal 2024, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 अप्रैल को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। फिर कर्क से गुजरते हुए 20 अप्रैल को सिंह राशि में होगा। इन सात दिनों में चंद्रमा पर शनि, मंगल, गुरु और राहु की दृष्टि रहेगी। जिससे कर्क राशि के बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है। बिजनेस के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। कन्या राशि वालों के बिजनेस में लिए महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे। तुला राशि वालों को बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। धनु राशि के लोगों को उलझा हुआ पैसा मिल सकता है।

मकर राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को मनमुताबिक काम मिल सकता है। कुंभ राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। डेली इनकम बढ़ने की भी संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर इन दिनों सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयत्नशील हैं, इस सप्ताह उसमें आशातीत सफलता मिलने वाली है। धर्म तथा आध्यात्मिक के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। संतान के प्रति भी अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। तथा बिन मांगे सलाह भी ना दें। विद्यार्थी लोग पढ़ाई में ध्यान ना देकर घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ करेंगे।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता के चलते बिजनेस में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे, लेकिन स्टाफ अथवा सहयोगियों की मदद से गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा तथा आप अपने लिए कुछ समय व्यतीत करके सुकून महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी अथवा गैस की वजह से पेट दर्द की समस्या रहेगी। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- यह सप्ताह अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत होगा तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ कोई विवाद दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा रोक-टोक ना करने से घर का माहौल उचित बना रहेगा। पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने से किसी नुकसान से बच जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य संपन्न होने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कोई भी डील करते समय जल्दबाजी ना करें। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग को इस कंपटीशन के माहौल में करियर को लेकर अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर सावधानी बरतें। खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में व्यतीत करें, कुछ उलझी हुई गतिविधियों के हल मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा। सोशल गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति संपर्कों को और अधिक बेहतर करेगी।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति होने पर आपको संयमित और मानसिक रूप से मजबूत भी बनना होगा। किसी जरूरी काम के लिए बजट कम पड़ सकता है। लेकिन पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा।
व्यवसाय- साझेदारी के बिजनेस शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। पब्लिक डीलिंग और एडवरटाइजमेंट से संबंधित कार्य में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस में गैर जरूरी काम ज्यादा होने से रूटीन गड़बड़ा सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आंखों से संबंधित कोई समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज ले। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो आपका काम आसानी से बन सकता है। कुछ नए संपर्क भी बनेंगे जो कि लाभदायक रहेंगे। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें तथा छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखने से शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। ध्यान रखें कि दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय कुछ बेहतर हो रहा है इसलिए अपनी ऊर्जा के प्रवाह को सही दिशा में लगाएं। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। चोट आदि लगने पर लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करके बेहतरीन तरीके से कार्यों को अंजाम देंगे, जिससे मानसिक सुकून बना रहेगा। हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपका विशेष गुण रहेगा। सिर्फ धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देते जाए।
नेगेटिव- आपके विरोधी कुछ गलतफहमियां फेलाएंगे, इससे कोई नकारात्मक बात आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। बड़े बुजुर्गों के साथ विचार-विमर्श करना और उनकी सलाह पर अमल करना जरूरी है। सरकारी नियमों का उल्लंघन ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको में कुछ बदलाव करने होंगे। फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। ट्रांसपोर्ट संबंधी व्यवसाय में कर्मचारियो की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं, तनाव लेने के बजाए समझदारी से समस्या का हल निकाले।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तनाव और थकान जैसी गतिविधियों से दूर रहे। मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं, तो वरिष्ठ सदस्यों का भी सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। जरूरत अनुसार फाइनेंस की भी व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद के सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- कोई भी अनावश्यक यात्रा करने से समय और पैसे की बर्बादी ही होगी। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें। अगर नए रिश्ते जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो थोड़ा गंभीरता से सोचने की भी जरूरत है। बच्चों की समस्याओं के समाधान हेतु आपका सहयोग अति आवश्यक है।
व्यवसाय- बिजनेस में लिए महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक समय ना व्यर्थ करें। ऑफिस की कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन आ सकता है। इस समय कामकाज को लेकर सजगता रखनी होगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था में सुधार आएगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेंगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी तथा रक्त संबंधी कोई भी समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- परिवार अथवा संतान से संबंधित किसी दायित्व को आप बखूबी निभाएंगे। किसी समारोह आदि में जाने का मौका मिलेगा और आप अपने विचारों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित भी करेंगे। यह समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। कोई बीती हुई नकारात्मक बात अपनी दिनचर्या पर हावी ना होने दे। लापरवाही की वजह से लेनदेन के मामलों में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में तरक्की के लिए अपने संपर्क पार्टियों के साथ सामंजस्य बढ़ाना होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों को भी और मजबूत करने की जरूरत है। ऑफिस में फाइलें और डाक्यूमेंट्स पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक के स्थिति बनेगी। प्रेम संबंध में आपको धोखा मिल सकता है, थोड़ा सचेत रहें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव का प्रभाव आप की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इसका मुख्य इलाज धैर्य और संयम रखना ही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। कोई रुका हुआ कार्य सरलता सुगमता से पूरा हो जाएगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कार्यों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान तथा रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी फील्ड में खुद को अपडेट रखना जरूरी है। इससे उचित सामंजस्य रख पाएंगे। आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी और खर्चे बढ़ेंगे। प्लानिंग करने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने के लिए मेहनत भी करना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। बच्चों की चीजों से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। विस्तार करने के लिए और अधिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां स्थगित कर दे।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक दूसरे का आत्मविश्वास बनाकर रखेगा। तथा प्रेम संबंधों में भी और अधिक घनिष्ठता आएगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से परहेज रखें। एलर्जी से संबंधित परेशानी जैसे खांसी, जुकाम व बुखार रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- कहीं पैसा अटका हुआ है तो इस सप्ताह उसकी वापसी की बेहतरीन संभावना है। साथ ही मीडिया तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। सप्ताहांत में कोई विशेष कार्य भी संपन्न होगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों में पड़ोसियों और मित्रों का हस्तक्षेप ना होने दें। भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको परेशान करेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल काम की गति को और अधिक बढ़ाएगा तथा सबके बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पार्टनरशिप करते समय भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी इस्तेमाल करें। पॉल्यूशन जैसे स्थान पर भी जाने से परहेज रखें, किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- परिस्थितियों के अनुसार अपनी प्लानिंग बनाएं, इससे कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम भी मिलते जाएंगे। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने के उचित योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा महिलाओं को मन मुताबिक काम मिल सकता है।
लव- परिजनों के साथ सुखमय समय व्यतीत होगा। लेकिन सावधान रहें, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी हो सकते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए अपने खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही है। आपकी मेहनत और योग्यता रंग लाएगी। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने आत्मविश्वास को गिरने ना दें। धार्मिक गतिविधियों के नाम पर कोई आपसे रुपया-पैसा ऐंठ सकता हैं। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना ना करें।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में फाइनेंस संबंधी मामलों में कोई धोखाधड़ी हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियो को किसी विशेष प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशहाली भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, जो कि आश्चर्यजनक रहेगी। युवा लोग दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ शारीरिक परेशानियां रहेंगी। लापरवाही ना बरतें, उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने की आपकी कोशिश कामयाब रहेंगी। आत्म मनन और चिंतन द्वारा कई समस्याओं का हल भी निकालने में सफल रहेंगे। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- घरेलू विवादों को समय रहते सुलझा ले तो परिस्थितियां आसानी से संभल जाएंगी। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्यों को बेहतर बनाने में लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में नयापन लाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी और इन्हें क्रियान्वित करना आपके लिए फायदेमंद ही रहेगा। दैनिक आय में कुछ इजाफा होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई शुभ समाचार आ सकता है। लेकिन महिलाएं ऑफिस में किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। लेकिन माइग्रेन की समस्या से प्रभावित लोग अपना ध्यान विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here