• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope 31 March To six April 2024: April First Week Rashifal 2024, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

31 मार्च को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। इसके बाद धनु और मकर से गुजरते हुए 6 अप्रैल तक कुंभ राशि तक जाएगा। इन दिनों चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शुक्र, शनि और राहु का असर रहेगा। जिससे मिथुन राशि वालों के लिए ये हफ्ता फायदेमंद रहेगा। कर्क राशि वालों को बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। उधार दिया पैसा वापसी के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री की भी संभावना है। धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। मकर राशि वालों के रुके कामों में तेजी आ सकती है। कुंभ राशि के लोगों को कामों में सफलता मिलेगी। मीन राशि वालों को इस हफ्ते प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला समय रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये दिन

मेष – पॉजिटिव- मेष राशि के लोग खुद को आत्मविश्वास और खुशी से भरा महसूस करेंगे। किसी योजना के क्रियान्वित होने से उत्साह बढ़ेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- बच्चों पर बहुत अनुशासन रखना उन्हें परेशान करेगा। अपने भावुक स्वभाव पर अंकुश लगाएं। कोई आपकी भावुकता और उदारता का नाजायज फायदा भी उठा सकता है। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में मनचाही परिस्थितियां बनी हुई है। आपका प्रभुत्व बना रहेगा। ज्यादातर काम खुद निपटाने की कोशिश करें। ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत करते वक्त अपनी मानसिक स्थिति नियंत्रित रखें। परिस्थितियों को शांति से सुलझाएं।
लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय नष्ट ना करें। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से संबंधित छोटी सी परेशानी को भी नजरअंदाज ना करें। तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- वृष राशि के लोगों के लिए कुछ लाभ की स्थितियां बन रही हैं। इस सप्ताह कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। रुके हुए या उधार दिये हुए पैसे की वापसी होने की उचित संभावना है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मनमुटाव भी दूर होंगे।
नेगेटिव- अपने खर्चे सीमित रखें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी फैसला ना लें। कुछ समय आत्म चिंतन में जरूर लगाएं। आपकी ही किसी ज़िद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में फैसले लेते वक्त किसी बाहरी इंसान पर भरोसा न करें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। उच्चाधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी हल्की फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र ना करें। तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उन्नति दायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है तो उसका भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- इस समय आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। अगर कहीं यात्रा कर रहे हैं तो अपनी चीजों की ठीक से संभाल करें। गुस्सा और जल्दबाजी आपकी उन्नति में बाधा का कारण बनेंगे इसलिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई नई कार्यप्रणाली आपकी मेहनत और योग्यता से सफल रहेगी। लेकिन किसी भी व्यक्ति पर बहुत अधिक विश्वास ना करें, वरना कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं।
लव- निकट संबंधों तथा मित्रों से मुलाकात वातावरण को खुशनुमा बनाएगी। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित रखेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। पोलूशन और वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह कर्क राशि के लोग अपनी योजनाओं को फलीभूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। फोन कॉल अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेगी। विद्यार्थियों तथा युवा वर्ग का शिक्षा व करियर से संबंधित कार्यों को लेकर जुनून रहेगा।
नेगेटिव- इनकम के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। कहीं भी वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है, लेकिन कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल अथवा कंधों के दर्द से परेशान रहेंगे। इस समय व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए रचनात्मक तथा रोचक गतिविधियों में भी समय जरूर व्यतीत करे। पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव का भी समाधान मिलेगा। किसी विषय का समाधान मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपने किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने दिल दिमाग पर नियंत्रण रखें और लोगों की चिंता करने की बजाय खुद पर ध्यान दें। अपनी क्षमता से अधिक उधार लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ गया है। लेकिन किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए समय उत्तम है। सरकारी सेवारत लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना ना भूलें। प्रेम संबंधों की की वजह से अपने करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें।
स्वास्थ्य– तनाव और अत्यधिक थकान की वजह से सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- इस हफ्ते रूटीन वाली दिनचर्या से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार जनों का सहयोग आप पर बना रहेगा। महिलाएं वस्त्रों और गहनों की शॉपिंग में रुचि लेंगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- कुछ आशा-निराशा जैसे भाव भी बने रहेंगे। धैर्यशीलता में भी कमी महसूस होगी। परंतु अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। विद्यार्थी वर्ग सचेत रहें, शैक्षिक कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी योजना या काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। रुकावट के बावजूद आप कामयाब रहेंगे। ऑफिस में एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां मिलेंगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना रहेगी। हंसी-खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सचेत रहेंगे और मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।
नेगेटिव- युवा लोग आत्म संतुलित और संयमित रहे तथा जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। इसकी वजह से उनके करियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कुछ समस्याएं रहेंगी। इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। स्टॉक मार्केट जैसी गतिविधियों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी के कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। नौकरी में अधिकारियों से विवाद में ना पड़े।
लव- व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। और इस वजह से परिवार जनों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं रहेंगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में कुछ सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का उपयोग करना उचित रहेगा। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने से नई जानकारियां भी हासिल होंगी। किसी को उधार दिया हुआ अथवा फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में किसी अनुभवी से सलाह लेना जरूरी है। अत्यधिक गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ज्यादा फोकस रहना होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा तथा काम भी सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की संभावना है। नौकरी की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम पाने के लिए अभी इंतजार करें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी समस्या परेशान करेगी। वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपनी सुरक्षा करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने, आपको अवश्य ही उचित सलाह मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से व्यक्तिगत कार्यों में समाधान मिलने की पूरी उम्मीद है।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति होगी परंतु इसका असर अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ना होने दें। अगर निवेश संबंधी कोई नीति बना रहे हैं तो अभी इस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है या स्थगित कर दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सरकारी रुका काम किसी अनुभवी से सलाह करें। कुछ ही समय में आपका काम हो जाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदे के योग हैं। फायदेमंद स्थिति है। नौकरीपेशा लोग अच्छा काम करने की वजह से पुरस्कार के दावेदार भी बन सकते हैं।
लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार तथा व्यवसाय दोनों पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें। छोटी-छोटी सावधानियां आपको स्वस्थ रखेंगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह वार्तालाप के माध्यम से कोई सुअवसर मिलने वाला है और आप अपने दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। किसी राजनीति संपर्क द्वारा आपको फायदा हो सकता है। तथा खुद को आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। समय का उचित सदुपयोग करें।
नेगेटिव- क्रोध और आवेश की अधिकता नुकसानदायक रहती है। जिससे मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। अप्रिय गतिविधियों में ध्यान ना दें। धार्मिक गतिविधियों पर खर्चों की अधिकता रहेगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- बिजनेस की किसी भी समस्या का धैर्य से समाधान निकालें। स्टाफ से संबंधित कुछ ना कुछ परेशानी रह सकती हैं। दोस्तों की मदद से रुके कामों में तेजी आएगी। ऑफिस मे कागजी काम अधूरा रहने से परेशानी आ सकती है।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद समय रहते सुलझा ले। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- कुंभ राशि के लोग इस हफ्ते किसी काम में सफलता मिलने से गर्व महसूस होगा। आपकी संतुलित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से सभी कार्य समय अनुसार व्यवस्थित होते जाएंगे। आर्थिक निवेश के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। तथा ना ही पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी होने दें। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही ध्यान लगाएं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी गतिविधि करने से पहले उचित सोच-विचार कर ले, वरना आप किसी की बातों में आकर फंस सकते हैं। बिजनेस की किसी यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में आपके सुझाव अधिकारियों को पसंद आएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में भी खुशी और आनंद रहेगा।
स्वास्थ्य- नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। तनाव और चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। भरपूर मेहनत करें। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। साथ ही किसी रुके हुए कार्य में भी गति आएगी और जरूरत अनुसार सहायता भी मिलेगी।
नेगेटिव- अपना खाली समय व्यर्थ ना करें, कुछ ना कुछ क्रिएटिविटी करते रहे हैं। आय की स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। अपने ईगो व गुस्से पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक संपर्कों के माध्यम से कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है। काम करने के तरीके में बदलाव की कोशिश न करें। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में कोई इच्छा के विपरीत यात्रा हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को जाहिर करने के लिए अभी धैर्य रखें।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। मौसम के अनुकूल अपना आहार व्यवहार रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here