स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार रात हुए हाई स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 25 रन से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। SRH ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 287 रन बनाए। RCB ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 262 रन बनाए लेकिन टारगेट चेज करने में असफल रही।

मैच में कुल 549 रन बने, जो टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले SRH और MI के बीच मैच में 523 रन बने थे। SRH ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया, टीम ने अपना ही 19 दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 27 मार्च को टीम ने MI के खिलाफ 277 रन बनाए थे।

वहीं, दूसरी इनिंग्स में RCB ने टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने इसी सीजन MI के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ा। मैच में रनों के साथ ही सबसे ज्यादा बाउंड्री भी लगी। मैच रिकॉर्ड्स…

1. SRH ने एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए
सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB के खिलाफ 22 सिक्स लगाकर एक IPL इनिंग्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। टीम ने RCB का रिकॉर्ड तोड़ा साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में टीम ने 21 सिक्स लगाए थे। यह रिकॉर्ड भी बेंगलुरु में ही बना था।

2. टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
SRH ने RCB के खिलाफ प्रोफेशनल टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2019 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ (278/3) बनाया था। इस मैच में हजरतुल्लाह जाजई ने 16 छक्कों की मदद से 162* रन बनाए थे। टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड नेपाल के नाम है। साल 2023 में ही नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स में 314 रन बनाए थे।

3. IPL का सबसे बड़ा स्कोर बना
SRH ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। RCB के खिलाफ टीम ने 287 रन बनाए। SRH ने अपना ही रिकॉर्ड महज 19 दिन में तोड़ दिया। इसी IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम ने 277 रन बनाए थे। इससे पहले साल 2013 में RCB ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263 रन बनाए थे। इसमें क्रिस गेल ने 175 रन की नाबाद पारी खेली थी। गेल का IPL की एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी कायम है।

4. रीस टॉपली ने किया IPL में तीसरा सबसे महंगा स्पेल
RCB के गेंदबाज रीस टॉपली ने IPL में तीसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका। टॉपली ने 4 ओवर में कुल 68 रन दिए। IPL का सबसे महंगा स्पेल SRH के बसिल थंपी के नाम है। साल 2018 में SRH प्लेयर थंपी के खिलाफ RCB के बैटर्स ने 70 रन बनाए थे।

5. RCB ने दूसरी इनिंग में IPL का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
RCB के बैटर्स SRH का स्कोर चेज करने में भले ही नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी यानी चेज में IPL का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। टीम ने इसी साल MI के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ा। MI ने SRH के खिलाफ 277 रन का चेज करते हुए 246 रन बनाए थे।

6. RCB का पावरप्ले में सबसे बड़ा टीम स्कोर
RCB ने IPL इनिंग्स के पावरप्ले में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। SRH के खिलाफ स्कोर का पीछा करते हुए टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए कुल 79 रन बनाए। टीम ने साल 2011 के रिकॉर्ड की बराबरी की। तब कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ RCB के बैटर्स ने एक विकेट खोकर 79 रन बनाए थे।

7. IPL मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री
SRH और RCB के बैटर्स ने मिलकर IPL मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड बनाया। दोनों टीमों ने मिलकर कुल 81 बाउंड्री लगाईं, बाउंड्री यानी चौके और छक्के दोनों। टीम ने CSK बनाम RR मैच का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2010 में CSK और RR के बीच हुए मैच में चेपॉक के मैदान में कुल 69 बाउंड्री लगी थीं। साल 2024 में SRH और MI के बीच हुए मुकाबले में 69 बाउंड्री के रिकॉर्ड की बराबरी हुई थी।

8. टी-20 क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स की बराबरी
SRH और RCB के बैटर्स ने मिलकर बेंगलुरु के मैदान पर कुल 38 सिक्स लगाए। टीम ने इसी साल IPL में SRH vs MI मैच में कुल 38 सिक्स लगे थे। यह टी-20 क्रिकेट के किसी भी मैच में सबसे ज्यादा है। सोमवार को हुए मुकाबले में इसी रिकॉर्ड की बराबरी हुई।

9. टी-20 क्रिकेट के एक मैच में पहली बार 549 रन बने
SRH और RCB ने मिलकर बेंगलुरु के मैदान पर कुल 549 रन बनाए। यह टी-20 क्रिकेट के किसी भी मैच में सबसे ज्यादा है। SRH ने 287 रन और RCB ने 262 रन बनाए। टीम ने 19 दिन बाद ही एक मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई और हैदराबाद के बैटर्स ने मिलकर इसी IPL में कुल 523 रन बनाए थे। जिसमें SRH ने 277 और मुंबई ने 246 रन बनाए थे।

10. दिनेश कार्तिक ने सीजन का सबसे लंबा सिक्स लगाया
RCB बैटर दिनेश कार्तिक ने 108 मीटर का सिक्स लगाया। यह सीजन का सबसे बड़ा सिक्स है। इससे पहले इसी मुकाबले में सबसे बड़ा सिक्स हेनरिक क्लासन ने लगाया था। उन्होंने 106 मीटर का सिक्स लगाया था।इससे पहले निकोलस पूरन और वेंकटेश अय्यर भी इस सीजन 106 मीटर की सिक्स लगा चुके है। पूरन ने बेंगलुरु के ही मैदान पर RCB के खिलाफ यह छक्का लगाया था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here