संगारेड्डी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
केमिकल फैक्ट्री में और भी लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। - Dainik Bhaskar

केमिकल फैक्ट्री में और भी लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। 10 अन्य घायल हो गए। घटना बुधवार (3 अप्रैल) की शाम 5 बजे की है।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कई अन्य लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों और मीडिया के मुताबिक, विस्फोट के समय इमारत में 50 लोग थे।

जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है उसका नाम एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड है। जो सांगरेड्डी जिले के चंदुर गांव में हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री से काला धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस बुलाई गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ ही हालत गंभीर है।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद की तस्वीरें

घायलों को तत्काल ही एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को तत्काल ही एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिखरा हुआ मलबा।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बिखरा हुआ मलबा।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में लगी आग।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में लगी आग।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में हर तरफ मलबा फैल गया।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में हर तरफ मलबा फैल गया।

घटना पर तेलंगाना सीएम ने दुख जताया

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने फैक्ट्री ब्लास्ट पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट में कहा कि एसबी ऑर्गेनिक्स के रिएक्टर में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत चौंकाने वाली है।मैंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवारों को मेरी संवेदनाएं हैं।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here