मुंबई2 मिनट पहलेलेखक: विनोद यादव

  • कॉपी लिंक
घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच करने पहुंच गई है। - Dainik Bhaskar

घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच करने पहुंच गई है।

लमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 3 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है।

जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

2023 में भी सलमान को मिला था धमकी भरा लेटर
लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 में सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे।

धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साए की तरह साथ रहते हैं
सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here