मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर मार्केट आज शनिवार को भी ओपन होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने 14 फरवरी को ऐलान किया था कि 2 मार्च को छुट्‌टी के दिन भी बाजार ओपन रहेगा। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन होंगे। डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए किया जाता है। यदि प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना के कारण फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकता है।

एक सेशन प्राइमरी साइट और दूसरा DR साइट पर होगा
स्पेशल ट्रेडिंग का पहला सेशन प्राइमरी साइट पर सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा DR साइट पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। प्री ओपनिंग सेशन सुबह 9 से 9.08 बजे और 11.15 से 11.23 बजे तक होगा।

फ्यूचर एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट वाले शेयरों सहित सिक्योरिटीज में अपर और लोअर सर्किट लिमिट 5% होगी। यानी, शेयरों में इस सीमा के भीतर ही उतार-चढ़ाव होगा। वहीं जो स्टॉक पहले से ही 2% बैंड में हैं, वे इसी बैंड में बने रहेंगे।

सेंसेक्स 73,819 और निफ्टी ने 22,353 का ऑलटाइम हाई बनाया
आज यानी 1 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने 73,819 का और निफ्टी ने 22,353 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1245 अंक की तेजी के साथ 73,745 के लेवल पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 355 पॉइंट की तेजी रही। ये 22,338 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली। ऑयल-गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.62% की तेजी रही
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 3.62% की तेजी रही। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.25%, निफ्टी ऑटो में 2.25%, निफ्टी बैंक में 2.53%, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.53% और निफ्टी PSU बैंक में 2.18% की तेजी है। जबकि, निफ्टी मीडिया में 1.47%,निफ्टी फार्मा में 0.95% और निफ्टी IT में 0.54% की गिरावट रही।

शेयर बाजार में तेजी की 3 वजह

  • वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ बढ़कर 8.4% पर पहुंच गई है। इसका मार्केट सेंटिमेंट पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है।
  • हाल ही में कुछ सर्वे ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA की जीत की भविष्यवाणी की है। इससे बैंकिंग और PSU शेयरों में उत्साह वापस आ गया है।
  • गुरुवार को अमेरिकी इन्फ्लेशन डेटा जारी होने के बाद वॉल स्ट्रीट पर S&P500 और नैस्डैक रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। इसका ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here