6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 5 मई को मेष राशि के लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें। मिथुन राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें। कर्क राशि के लोगों को अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। कुंभ राशि के लोगों को पुरानी गलतियां सुधारने का अवसर मिलेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – QUEEN OF CUPS

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान दें। आप अपने अपेक्षित टारगेट को हासिल करने में सफल होंगे। दिन के अंत तक खुश खबरी मिल सकती है। पुरानी समस्या का समाधान आपको अपने प्रयत्नों से प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

करियर : काम की जगह मिलने वाली सूचनाओं का पालन करना होगा। नए काम की जिम्मेदारी जल्दी ही प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप ठीक से समझने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

वृषभ – NINE OF CUPS

आलस से दूर रहें। अनेक बातें मन के अनुसार होंगी। इस कारण आनंद बना रहेगा। आप काम को नजरअंदाज न करें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, लेकिन जब परिस्थितियां आपके पक्ष में होती हैं, तब उसका अधिक से अधिक फायदा उठाएं। काम संबंधी फोकस बनाए रखना होगा। दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

करियर : नए करियर की शुरुआत हो सकती है।

लव : पार्टनर से मिल रहा साथ प्रसन्नता देगा।

हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

मिथुन – EIGHT OF SWORDS

नकारात्मक विचारों से खुद को बाहर निकालें। गलत चुनाव की वजह से तनाव हो सकता है। जिन बातों को महत्व देते आप अपने जीवन में आगे बढ़ाने की इच्छा रखते हैं, वे बातें आपके लिए रुकावट का कारण बन सकती हैं। आगे चलकर पछतावा न हो, इसलिए अपने मन की बात सुनना जरूरी है।

करियर : प्रयत्न करने के बाद भी सफलता न मिलने से तकलीफ बढ़ेगी।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी गंभीरता बढ़ेगी, इस कारण सही निर्णय लेना संभव होगा।

हेल्थ : शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

कर्क – TWO OF SWORDS

जिन बातों में दुविधा महसूस हो रही है, वह दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने में सफल साबित होंगे। भावनात्मक तकलीफ जल्दी दूर होगी। विचारों में स्पष्टता आएगी। काम की गति तेज हो सकती है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

करियर : काम संबंधी नया अवसर मिल सकता है। जिससे बड़ा लाभ मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता रह सकती है। आप योग्य मार्ग पर हैं।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करना जरूरी होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह – SIX OF CUPS

अपनी तुलना दूसरों के साथ करने से निराशा बनी रहेगी। इच्छाशक्ति के बल पर आप अपनी सोच में सुधार कर पाएंगे। जीवन में जो बातें सकारात्मक हो रही हैं, उन पर ध्यान दें। खुद को खुश रखने की कोशिश करें। नई खरीददारी से संबंधित जल्दी ही विचार किया जाएगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान ढूंढने में आप सफल साबित होंगे।

करियर : नए करियर की शुरुआत करने से पहले पुराने काम पर भी ध्यान देना होगा। ये दोनों भी काम आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से जीवन में आनंद बना रहेगा।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है, तुरंत उपचार लेना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कन्या – NINE OF SWORDS

अपनी बातों को नकारात्मक नजरिए से देखना बंद करें। आज आपको मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस हो सकता है। इसलिए आराम करने पर ध्यान दें। लोगों के साथ बातचीत करते हुए खुद पर दबाव न बनाएं। आप निर्णय लेने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। भले ही इस निर्णय का विरोध होगा, लेकिन ये निर्णय आपकी मर्जी के अनुसार ही होना चाहिए।

करियर : काम संबंधी सूचनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी, जिसके जरिए काम को आसान तरीके से पूरा करना संभव होगा।

लव : रिलेशनशिप की परेशानियों से अधिक दूसरी बातों पर ध्यान देने से समस्या बढ़ने की संभावना है।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसों से संबंधित समस्याएं भले ही न हो, लेकिन अपेक्षा के अनुसार निवेश करने के लिए आपको प्रयत्न करते रहना होगा। परिवार संबंधी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करते रहें।

करियर : विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है।

लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ बिताया हुआ वक़्त आनंद दे सकता है।

हेल्थ : दांत से संबंधित तकलीफें बढ़ सकती हैं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

वृश्चिक – ACE OF SWORDS

महत्वपूर्ण काम होने से बड़ा फायदा होगा। लोगों का विश्वास जीतना आपके लिए संभव होगा। दस्तावेजों से जुड़ी बातों पर जरूर दें। काम करते समय सतर्कता रखनी होगी। लोगों के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी किसी भी बात की जानकारी न दें।

करियर : व्यापारियों को अपेक्षा के अनुसार फायदा होगा। नए क्लाइंट से बड़ा काम भी मिल सकता है।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय सौम्य रहें।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

धनु – SEVEN OF SWORDS

जो बातें मर्जी के खिलाफ हो रही हैं, उनसे संबंधित जिद न करें। जीवन से जुड़ी बातों को ठीक से समझना जरूरी होगा। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से बेचैनी दूर होगी। आप सही बातों पर ध्यान दे पाएंगे। लोगों के लिए बढ रहा गुस्सा और जलन की भावना को दूर करना आपके लिए जरूरी होगा।

करियर : काम आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ मिलेगा। इस व्यक्ति के साथ संबंध न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखें।

लव : आपके स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से पार्टनर से विवाद हो सकता है।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मकर – KNIGHT OF SWORDS

काम संबंधी रुचि बढ़ाना आपके लिए जरूरी होगा। काम मर्जी के अनुसार होने के बाद भी नाराजगी बनी रहेगी, आप काम को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिससे आपका ही नुकसान होगा। नकारात्मक विचारों के कारण परिस्थितियों को समझना मुश्किल होगा। इसलिए विचार को सकारात्मक बनाए रखें।

करियर : अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पुरानी बातों का जिक्र न करें।

हेल्थ : गैस और अपच की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

कुंभ – EIGHT OF CUPS

पुरानी गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। इस बार इसका फायदा जरूर उठाएं। यदि ये मौका आपने खो दिया तो दिक्कतें बनी रहेंगी। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय सतर्कता रखनी होगी।

करियर : काम का विस्तार करने के लिए प्रयत्न करें। सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। योजना के बारे में गहराई से विचार करें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी परेशानी दूर होगी। जीवन में अपेक्षा के अनुसार बदलाव होगा।

हेल्थ : सेहत संबंधी चिंता सताएगी। सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

मीन – THREE OF SWORDS

परिस्थिति से हार न मानें, आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे। लोगों के विरोध का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए प्रयत्न करते रहें। मित्रों से कुछ बातों में विरोध मिलेगा, लेकिन जरूरत होने पर ये लोग आपका साथ भी देंगे। खुद को अकेला न समझें।

करियर : काम की जगह हो रहे विवादों का असर काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लव : पार्टनर जिन बातों से नाराज होते हैं, उन बातों को छोड़कर आगे बढ़ें।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here