• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Sunday’s Horoscope: Aquarius Individuals Might Get A Good Alternative In Enterprise And Virgo Individuals Might Get Vital Duty In Job enterprise

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 14 अप्रैल को कन्या राशि वालों को जॉब और बिजनेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कुंभ राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। मीन राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में तारीफ मिल सकती है। मिथुन राशि वालों काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – DEATH
डर या नकारात्मकता दूर होगी। जानकारी मिलने से फैसले लेना आसान होंगे। कुछ लोग आपको उम्मीद बंधा देंगे, लेकिन जब तक काम पूरा न हो किसी पर भी भरोसा न करें। भावनात्मक तौर पर तकलीफ हो सकती है। हर किसी से सोच-विचारकर बात करें।
करियर: करियर से जुड़ा तनाव दूर करने के लिए छोटे-छोटे टारगेट बनाकर हासिल करने की कोशिश करें।
लव: पार्टनर और खुद के प्रति नकारात्मकता बढ़ने लगेगी। जिसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है।
हेल्थ: नींद संबंधित परेशानी होने से दिनभर थकान महसूस हो सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1

वृष – QUEEN OF PENTACLES काम जब तक पूरा न हो आप फोकस बनाए रखें। पैसों की चिंता दूर करने का रास्ता मिलेगा। मेहनत और कोशिश करते रहें। पुराने कर्ज दूर करने के लिए किसी से मदद मिल सकती है। आपको मिल रहा मार्गदर्शन अच्छा होगा। जिसके जरिए जीवन में स्थिरता मिल सकती है। करियर: महिलाओं को काम का तनाव हो सकता है। फिलहाल किसी तरह की बड़ी जिम्मेदारी न लें। लव: पार्टनर की जरूरत समझने की कोशिश करें। तभी एक दूसरे के साथ भावनात्मक तौर से जुड़ पाएंगे। हेल्थ: सेहत ठीक करने के लिए मानसिक अवस्था पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

मिथुन – NINE OF CUPS
महत्वपूर्ण काम पूरा होने से थोड़ी राहत मिलेगी। खुद के लिए वक्त निकालते हुए नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। जिन बातों से नकारात्मकता महसूस हो रही थी उनके प्रति विचार बदलेंगे। आपके फैसलों में भी बदलाव होंगे। परिवार वालों के साथ बातचीत होगी। फिलहाल आप निजी जानकारी देने से परहेज रखें।
करियर: काम की जिम्मेदारी बढ़ी रहेगी। थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन आप जीवन में आगे बढ़ रहे हैं इस बात पर ध्यान देकर काम करें।
लव: रिश्तों की परेशानी दूर करने के लिए आपको कोशिशें बढ़ाने की जरूरत है।
हेल्थ: वजन में आ रहे बदलाव से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 2

कर्क – SIX OF CUPS
पुरानी बातों को भूलकर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। गलती का एहसास होगा और व्यवहार में पूरी तरह बदलाव नजर आएगा। पुरानी बातों में ही अटके रहने से अच्छे मौके चूक सकते हैं। सावधानी रखें और पॉजिटिव-नेगेटिव बातों पर गौर करें।
करियर: करियर के तनाव को दूर करते हुए काम के लिए गंभीर हो जाएं।
लव: पार्टनर से तोहफा मिल सकता है।
हेल्थ: बदलते मौसम से सेहत गड़बड़ा सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

सिंह – FIVE OF SWORDS
मानसिक तौर पर परेशान न हों। कुछ लोग आपको मानसिक तौर से परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। हर व्यक्ति के साथ बात करते समय आपको अपना अपना दायरा बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर: काम से जुड़ा टारगेट हासिल करने के लिए खुद कोशिश करें। लोगों से अपेक्षा न रखें।
लव: पार्टनर और परिवार के बीच विवाद बढ़ने की आशंका है। विवाद सुलझाने की पूरी कोशिश करें।
हेल्थ: बदन दर्द हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 5

कन्या – THE MAGICIAN अपनी इच्छाशक्ति से वर्तमान बातों में बदलाव लाने की कोशिश आपको सफलता देगी। दोस्तों के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न होने दें। आपको अपेक्षा के अनुसार अनेक घटनाएं होती हुई नजर आएंगी, लेकिन आपकी इच्छा पूरा होने में वक्त लगेगा। खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करते रहें। करियर: जॉब-बिजनेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। लव: पार्टनर से बातचीत करते वक्त साफ तौर से अपनी इच्छाएं बता देनी चाहिए। हेल्थ: शरीर में खून की कमी न हो इस बात का ध्यान रखें। लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3

तुला – QUEEN OF WANDS
लोगों से मिल रही तारीफ से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने में वक्त लगेगा। आप डिसिप्लिन से कोशिश करते रहें और आगे बढ़ें। हर छोटी बात का असर अपनी मानसिक अवस्था पर न होने दें।
करियर: काम में में नेगेटिविटी आ सकती है। आपको नए मौके भी मिलेंगे।
लव: पार्टनर के स्वभाव में जिद बढ़ती नजर आएगी। जिससे आपको तकलीफ हो सकती है।
हेल्थ: घुटनों की तकलीफ नजरअंदाज न करें। ये बढ़ सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार करवाएं।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 7

वृश्चिक – KING OF SWORDS
कामकाज में आ रहा आलस्य दूर करने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण मौके खो सकते हैं। किसी तरह की जिम्मेदारी निभाते हुए शुरुआत से आखिरी तक आपको ही काम करना पड़ेगा। हाथ में लिया कोई भी काम अधूरा न छोड़ें।
करियर: बडे़ अधिकारियों से विवाद होने की संभावना है। बातचीत करते समय संयम रखें।
लव: परिवार से मिल रहे विरोध से रिश्ते में चिंता बढ़ सकती है।
हेल्थ: थकान बढ़ सकती है। डॉक्टर के द्वारा जांच करवा कर लाइफ स्टाइल में बदलाव करें।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 8

धनु – THREE OF WANDS किसी से भी गहराई से जुड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। लोगों के साथ हो रही बातचीत से आपके चिंता बढ़ सकती है। गलत मार्गदर्शन मिल सकता है। जिससे नुकसान होने की आशंका है। यात्रा की योजना बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस फैसले में थोड़ा बदलाव हो सकता है। करियर: कोशिश के बावजूद तय टारगेट हासिल न होने से चिढ़चिढ़ाहट रहेगी। नई ऊर्जा के साथ फिर से कोशिश शुरू हो सकती है। लव: पार्टनर से मिलकर परिवार की समस्या को दूर करने में सफल होंगे। हेल्थ: सिर दर्द बढ़ने की संभावना है। लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4

मकर – THE FOOL
कोई भी फैसला लेते वक्त आपके खुद के विचारों पर ध्यान देना होगा। लोगों से मदद मिल सकती है। समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कठिन वक्त में आपको खूबियों के बारे में जागरूकता महसूस होगी। जिसके कारण खुद को देखने का नजरिया बदलेगा।
करियर: काम का विस्तार करने के लिए अपेक्षा से ज्यादा खर्चा हो सकता है। फिलहाल छोटी-छोटी बातों में बदलाव लाकर कोशिश जारी रखें।
लव: पार्टनर अपने किसी फैसले पर चर्चा करने से परहेज करेंगे। जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। थोड़ा आपको और पार्टनर को वक्त दें।
हेल्थ: शुगर संबंधित तकलीफ बढ़ने की आशंका है। योग के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 5

कुंभ – TWO OF CUPS
पुराने किसी विवाद को मिटाकर करीबी लोगों के साथ रिश्ते गहरे बनाने का मौका मिल सकता है। इसका फायदा जरूर उठाएं। शारीरिक तौर से जो समस्या आपके लिए तकलीफ की वजह बन रही थी उसका प्रभाव कम होगा। किसी डॉक्टर से मिल रहे उपचार से समस्या दूर हो सकती है। जो बातें सकारात्मक तरीके से हो रही है, उन पर ध्यान देते रहें। आपकी उर्जा में बदलाव महसूस होगा।
करियर: बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। जिसके जरिए काम से जुड़ा हर व्यक्ति प्रगति की ओर बढ़ेगा।
लव: पार्टनर के द्वारा कमिटमेंट मिलेगा।
हेल्थ: सेहत में सुधार के लिए आराम के साथ जीवन शैली में बदलाव की जरूरत महसूस होगी।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 9

मीन – THE WORLD
किसी व्यक्ति की बातों को ठीक से न समझ पाने के कारण गलतफहमी हो सकती है। जिसका ज्यादातर असर आप पर होता नजर आएगा। इनसिक्योरिटी दूर करने की कोशिश करें। अपनी मानसिक अवस्था पर पूरी तरह ध्यान दें, वरना जीवन के प्रति नाराजगी और बढ़ सकती है।
करियर: नौकरी और बिजनेस में तारीफ मिलेगी। इस वजह से बड़े टारगेट पूरे होने की संभावना बढ़ेगी।
लव: लव रिलेशनशिप में स्थिरता बनेगी।
हेल्थ: शारीरिक समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। छोटी समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here