11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक बार फिर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म की अनाउंसमेंट आज धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिशियल पेज पर हुई।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर फिल्म 'बवाल' में भी साथ नजर आए थे।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर फिल्म ‘बवाल’ में भी साथ नजर आए थे।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक बार फिर साथ काम करेंगे
करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस 35 सेकंड के वीडियो में वरुण को सनी संस्कारी और जान्हवी को तुलसी कुमारी के रूप में पेश किया। वीडियो के आखिर में ‘इश्क मंजूर’ नाम का सॉन्ग भी सुनने को मिला। कैप्शन लिखा- हमारा संस्कारी अपनी कुमारी को पाने की राह पर है! मनोरंजन से भरपूर ये प्रेम कहानी आ रही है बड़े पर्दे पर! फिल्म अगले साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर शशांक खेतान हैं।

क्या ये फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का अगला पार्ट है?
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के डायरेक्टर शशांक खेतान थे। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। वहीं साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को भी शशांक खेतान ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आए थे। अब ऐसे में लोगों का कहना है कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, करण जौहर की दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। लेकिन इस फिल्म में आलिया भट्ट की जगह जान्हवी कपूर दिखाई देंगी।

जान्हवी कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘उलझ’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो IFS ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा’ से अपना साउथ डेब्यू भी करती नजर आएंगी। जान्हवी, राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी दिखेंगी।

वरुण धवन ‘बेबी जॉन’ में नजर आएंगे
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये सुपरहिट तमिल फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है। इस फिल्म में वरुण धवन जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वरुण के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश लीड में होंगी। वहीं वामिका गब्बी भी फिल्म में एक अहम किरदार में दिखेंगी। 250 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म के डायरेक्टर कालीस हैं। प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here