स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जेम्स फ्रैंकलिन IPL में पहली बार कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। - Dainik Bhaskar

जेम्स फ्रैंकलिन IPL में पहली बार कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के नए कोच होंगे। वह साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन की जगह लेंगे। स्टेन ने निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनराइजर्स टीम अपना कप्तान भी बदल सकती है। साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम की जगह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस नए कप्तान बन सकते हैं।

मुंबई इंडियंस से IPL खेल चुके हैं फ्रैंकलिन
जेम्स फ्रैंकलिन ने 2011 और 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए IPL में हिस्सा लिया था। वह IPL में पहली बार कोचिंग करते नजर आएंगे। फ्रैंकलिन अपने ही देश के पूर्व स्पिनर डेनियन विटोरी के साथ काम करेंगे। विटोरी इस सीजन के लिए हैदराबाद के नए हेड कोच बनाए गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा की जगह ली।

फ्रैंकलिन और विटोरी इससे पहले काउंटी टीम मिडलसेक्स और द हंड्रेड की टीम बर्मिंघम फीनिक्स में भी साथ काम कर चुके हैं। फ्रैंकलिन डरहम के हेड कोच भी रह चुके हैं, वह फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं।

जेम्स फ्रैंकलिन 2011 और 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए IPL खेल चुके हैं।

जेम्स फ्रैंकलिन 2011 और 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए IPL खेल चुके हैं।

सनराइजर्स में वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाजों की भरमार
फ्रैंकलिन सनराइजर्स में बतौर गेंदबाजी कोच जुड़ेंगे। उन पर भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, मार्को यानसन, उमरान मलिक, थंगारसु नटराजन, फजलहक फारूकी, जयदेव उनादकट और अनकैप्ड आकाश सिंह जैसे बॉलर्स से बेस्ट निकलवाने की जिम्मेदारी रहेगी।

इनके अलावा SRH में वनिंदू हसरंगा, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद जैसे टॉप क्लास स्पिनर्स भी मौजूद हैं।

सनराइजर्स के पिछले 2 सीजन खराब रहे
विटोरी और फ्रैंकलिन पर पहली जिम्मेदारी सनराइजर्स को प्लेऑफ में पहुंचाने की रहेगी। 2 बार की IPL चैंपियन SRH पिछले 2 सीजन से पॉइंट्स टेबल के टॉप-6 में भी नहीं पहुंच पा रही। 2022 में टीम 8वें नंबर पर रही, जबकि 2023 में आखिरी नंबर पर रही।

टीम में लगातार लीडरशिप को लेकर भी बदलाव हुए। 2022 में टॉम मूडी कोच थे, 2023 में ब्रायन लारा को कोच बनाया और अब 2024 सीजन के लिए डेनियल विटोरी टीम के साथ जुड़ गए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2021 में आखिरी बार IPL फाइनल खेला था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2021 में आखिरी बार IPL फाइनल खेला था।

कमिंस बन सकते हैं नए कप्तान
कोचिंग स्टाफ के साथ सनराइजर्स अब कप्तान बदलने की प्लानिंग भी कर रहा है। पिछले सीजन टीम को साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम ने लीड किया। उनकी जगह अब ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जिन्हें टीम ने ऑक्शन में 20.50 करोड़ रुपए की कीमत देकर खरीदा।

ऐडन मार्करम ने पिछले सीजन सनराइजर्स की कप्तानी की थी।

ऐडन मार्करम ने पिछले सीजन सनराइजर्स की कप्तानी की थी।

23 मार्च को पहला मुकाबला खेलेगी SRH
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में पहला मुकाबला होगा। हैदराबाद टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। मुकाबला कोलकाता में होगा।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here