• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Thursday, 11 April Tarot Rashifal In Hindi, Taurus Rashifal, Virgo Individuals Horoscope In Hindi, Guruwar Ka Rashifal, Day by day Horoscope

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 11 अप्रैल को मेष राशि के लोग आय बढ़ाने की कोशिश करेंगे तो बहेतर रहेगा। वृष राशि के लोगों को परिवार के खिलाफ कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कन्या राशि के लोगों को सकारात्मक रहना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KNIGHT OF PENTACLES

आय बढ़ाने के लिए अपने विचारों में बदलाव करने की जरूरत है। काम के लिए फोकस बढ़ाना होगा। पुराने मित्रों की वजह से चिंता बढ़ सकती है। व्यक्तिगत जानकारी देने से बचना होगा। खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। ये खर्च महत्वपूर्ण होंगे, इस कारण जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

करियर : युवा उच्च शिक्षा हासिल करेंगे। नए अनुभव प्राप्त करने के लिए भी प्रयत्न करने की आवश्यकता है।

लव : रिलेशनशिप की वजह से आप नकारात्मक न बने। खुद को सुधारने की कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द धीरे-धीरे दूर होगा। सेहत के साथ कोई समझौता न करें। इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

वृषभ – THE HIEROPHANT

परिवार के खिलाफ जाकर निर्णय न लें। आज सतर्क रहना होगा। परिवार के लोगों के विरोध का असर आपकी सोच पर हो सकता है। इस कारण आपके लिए समस्या बढ़ेगी। जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करते रहें। आपके अनुभव से अन्य लोगों की समस्या सुलझाएंगे। अपना पक्ष दूसरों को समझाते समय संयम बनाए रखना होगा।

करियर : करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय आप जल्दी ही लेंगे। इस कारण अपेक्षित प्रगति हासिल हो सकती है।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए खुद को तैयार करने की आवश्यकता है।

हेल्थ : गले की खराश और थायराइड से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

मिथुन – THE SUN

प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। इस कारण आपको आनंद महसूस होगा। काम संबंधी बातों के बारे में सोच-विचार छोड़कर मौज-मस्ती पर ध्यान देंगे। जिन बातों के कारण थकान और उदासीनता है, उनका प्रभाव कम होगा। अपने सीमित विचारों से बाहर निकलकर बड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा।

करियर : करियर के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। काम के लिए फोकस बनाए रखें। बड़ा अवसर अचानक मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी बातों को आगे बढ़ाने के लिए आपको आत्म विश्वास बनाए रखना होगा।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

कर्क – TEN OF WANDS

एक समय पर अनेक प्रकार की जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश में तनाव बढ़ सकता है। बड़े टारगेट का ध्यान रखें, योजना बनाते समय पूरी जानकारी हासिल करें। काम संबंधी बातों में लचीलापन रखने की जरूरत है। पैसों से संबंधित समस्या जल्दी ही दूर हो सकती है। परिस्थिति कठिन होने के बाद भी खुद पर भरोसा बना रहेगा।

करियर : काम आपकी अपेक्षा के अनुसार पूरे होंगे। अटका हुआ पेमेंट जल्दी ही प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर की बातों को न समझ पाने से रिलेशनशिप संबंधी चिंता बनी रहेगी।

हेल्थ : सेहत ठीक करने का उपाय मिलेगा। केवल प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

सिंह – THE HERMIT

काम करते समय एकांत में समय सतर्क रहना होगा, लेकिन काम के अलावा अन्य बातों के लिए लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश भी करते रहे। समझदारी के कारण आप अपनी समस्या का समाधान जल्दी ही ढूंढ पाएंगे। कड़ी मेहनत के बाद भी परिस्थिति में धीमी गति से बदलाव आएगा।

करियर : विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति उदासीन हो सकते हैं। खुद को प्रेरित बनाए रखने के लिए प्रयत्न जारी रखें।

लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे की समस्या न समझ पाने से नाराज रहेंगे।

हेल्थ : नींद पूरी करने की कोशिश करें। थकान का असर सेहत पर हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

कन्या – FOUR OF WANDS

जो बात मन के विरुद्ध महसूस हो रही है, उसकी सकारात्मकता पर ध्यान दें। इस कारण नई बातों को अपनाना आपके लिए आसान होगा। किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिलेगी। मित्रों के साथ समय बिताने से प्रेरणा मिलेगी। अकेलापन मित्रों की वजह से दूर होगा।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव की वजह से आपको महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता दूर होगी। पार्टनर्स एक-दूसरे को वक्त देने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

तुला – JUSTICE

आपको लक्ष्य पूरे करने में नियमों का ठीक से पालन करना होगा। आपको अपने व्यक्तित्व में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता है। लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करें। अपने वचन का पालन सही तरीके से न करने से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं।

करियर : उच्च शिक्षा और काम पर ध्यान देते हुए निर्णय लेने की जरूरत है। सही निर्णय जल्द ही आपके द्वारा लिया जाएगा।

लव : कठिन समय में पार्टनर का साथ प्राप्त करना जरूरी होगा। उनके साथ हर बात संबंधी पारदर्शिता बनाए रखें।

हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए जीवन शैली में बदलाव करने की जरूरत है। जिन बातों का असर सेहत पर नकारात्मक तरीके से होता है, उन बातों से बचें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

वृश्चिक – SEVEN OF SWORDS

आपके काम पूरे होने के बाद भी अपेक्षित समय पर न होने से थोड़ी उदासीनता रहेगी। वर्तमान कठिनाइयों की वजह से आप भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, ये बात जल्दी समझ आएगी। स्वभाव में संयम और मेहनत करने का जज्बा बनाए रखें। प्रगति की गति धीमी रहेगी।

करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेते समय अन्य लोगों की दखलअंदाजी न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लव : पार्टनर की जरूरतों के साथ अपनी जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा।

हेल्थ : कमर में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

धनु – KNIGHT OF SWORDS

दूसरों के साथ बदलता व्यवहार आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें। स्वभाव में सौम्यता रखें। किसी भी व्यक्ति के जीवन पर कोई टिप्पणी न करें। अहंकार से बचना होगा। वर्ना आपसे गलती होने की संभावना बन रही है।

करियर : काम में प्रगति होगी, लेकिन आर्थिक लेनदेन में जागरूकता रखनी होगी।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

हेल्थ : गैस और अपच की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

मकर – ACE OF WANDS

बार-बार आने वाली रुकावटों की वजह से दिन की शुरुआत में थोड़ी निराशा होगी। आप काम पर ध्यान देकर अपनी सोच में बदलाव करेंगे। प्रयत्न जारी रखें, लेकिन आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देना होगा। अपनी इच्छाशक्ति को और मजबूत बनाने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम के साथ कोई ट्रेनिंग करना संभव होगा. जो आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप की चिंता हावी न होने दें।

हेल्थ : वजन में अचानक बदलाव आएगा, सेहत पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कुंभ – FIVE OF PENTACLES

आपको अपनी समस्या सुलझाने का रास्ता मिलेगा। लोगों से बार-बार मिलने वाली सूचनाओं को ध्यान में रखकर उनका पालन करना जरूरी होगा। पैसों से संबंधित बातों के लिए किसी से मदद की अपेक्षा न रखें। समस्या सुलझाने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम हैं।

करियर : विदेश में काम करने का यदि मौका मिलता है तो इस अवसर को स्वीकार जरूर करें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत बंद हो सकती है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और सिर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

मीन – EIGHT OF SWORDS

खुद को सीमित विचारों से बाहर निकालने की कोशिश करनी होगी, तभी जरूरी बातें पूरी हो पाएंगी। वर्तमान को ध्यान में रखते हुए आप खुद को निराश न बनाएं। आपका ध्यान केवल अंतिम लक्ष्य पर होना चाहिए। परिस्थिति में बदलाव धीमी गति से आएगा।

करियर : महिलाओं को काम के लिए डेडीकेशन बढ़ाने की जरूरत है। जिस प्रकार से आप मेहनत करेंगे।

लव : पार्टनर के स्वभाव की कमजोरियों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान में बदलाव करना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here