• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Thursday 21 March Tarot Rashifal In Hindi, Guruwar Ka Rashifal In Hindi, Each day Horoscope In Hindi, Dainik Bhaskar Rashifal

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

21 मार्च को मेष राशि के लोग व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करेंगे। पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। कर्क राशि के लोग अपने टारगेट पर ध्यान देंगे। तुला राशि के लोगों के नए काम की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। मीन राशि के लोगों को नए अवसरों पर ध्यान देना होगा।

टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार कैसा रह सकता है…

मेष – THE MAGICIAN

व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करने के लिए डिसिप्लिन के साथ काम करना होगा। पुरानी बातों से तकलीफ हो सकती है, आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे और टारगेट पर टिके रहने की कोशिश करेंगे।

करियर : काम की जगह लोग आप से नाराज हो सकते हैं, धैर्य से काम लेना होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी डर बना रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें।

हेल्थ : शरीर पर सूजन महसूस हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ – STRENGTH

परिस्थितियों पर नियंत्रण करने की कोशिश सफल होगी। पैसों से संबंधित दिक्कतें दूर करने के लिए खर्च सोच-समझकर करें। आपकी सकारात्मक ऊर्जा की वजह से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। जिन लोगों को भावनात्मक रूप से आपकी सहायता की जरूरत है, उनकी जरूरतों पर ध्यान देते रहें।

करियर : विद्यार्थियों को चिंता हो सकती है। करीबी व्यक्ति के साथ बातचीत करने से शांति मिलेगी।

लव : पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को समझकर उन्हें पूरा करें, लेकिन अहंकार से बचना होगा।

हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है। शारीरिक कमजोरी का कारण जानने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

मिथुन – KING OF CUPS

अपनी भावनाओं को ठीक से समझने की कोशिश करें। लोगों के विचारों पर जरूरत से अधिक ध्यान देने से आप खुद को कमजोर बना रहे हैं। आपको व्यक्तिगत जीवन में सुधार करना होगा। अपनी अपेक्षा और अपने निर्णय पर ध्यान दें। दूसरों से अपनी तुलना न करें। वर्ना हर एक बात नकारात्मक महसूस होगी।

करियर : अभी तक किए गए प्रयत्न सही दिशा में हैं, लेकिन प्रयत्न की गति धीमी होने से अपेक्षित लाभ नहीं होगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर लें।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। इस कारण सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 1

कर्क – TEMPERANCE

अपने टारगेट पर गहराई से विचार करेंगे। एकांत में समय बिताने से हर छोटी बात समझ में आएगी। मित्रों के साथ की वजह से सकारात्मकता बनी रहेगी। पैसों से जुड़ी समस्या सुलझेगी। लोगों से भावनात्मक सहायता मिलेगी। अकेलापन दूर होगा।

करियर : विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। नई बातें आसानी से सीखें।

लव : लव रिलेशनशिप के बारे में विचार न करें। गलत बातों पर ध्यान देने से नकारात्मकता रह सकती है।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी न होने दें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

सिंह – THE MOON

दूसरों की टिप्पणी की वजह से निराशा रहेगी। जिन लोगों से बातचीत हो रही है, वह आपके पक्ष को समझ नहीं पाएंगे। कठिन समय में धैर्य से काम लेना होगा। तनाव रह सकता है, लेकिन बड़ा टारगेट पूरा होने की संभावना बन रही है।

करियर : विदेश संबंधी काम को आगे बढ़ाने के लिए सही व्यक्ति का साथ मिलेगा।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकता है।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कन्या – FOUR OF SWORDS

आपके प्रयत्न सही दिशा में हैं। अपनी अपेक्षा स्पष्ट करें। आध्यात्मिक और भावनात्मक बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। गलत लोगों पर विश्वास करने से बचें।

करियर : काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान दिन के अंत तक होगा।

लव : विवाह से जुड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है।

हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 4

तुला – THE FOOL

नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। परिवार के लोगों के साथ विवाद दूर होंगे। एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। जिस प्रकार से लोग आपका साथ देने का प्रयत्न कर रहे हैं, उसी प्रकार से आपको भी उनकी मदद करनी होगी। लेनदेन में संतुलन बना रहेगा। आपसी रिश्तों में सुधार हो सकता है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को संयम के साथ काम करना होगा। पैसों के लालच में गलत निर्णय लेने की संभावना है।

लव : पार्टनर आपका साथ देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जाने-अनजाने में आप पार्टनर नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसा न करें।

हेल्थ : बदन दर्द और थकान अधिक रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

वृश्चिक – FIVE OF WANDS

अपने काम पर ध्यान न देने से काम को दोबारा करना पड़ेगा। किसी भी काम का विस्तार करने से पहले अपनी क्षमता का भी अवलोकन करना होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत करना होगा। तभी अन्य बातों में सुधार करना आसान बनेगा।

करियर : अवसर भले ही बड़ा न हो, लेकिन आपकी जरूरतों को पूरा करने वाला है। इस अवसर के जरिए अनेक बातें आपके लिए आसान बनेंगी।

लव : पार्टनर आपके पक्ष को नहीं समझेंगे, इस वजह से अकेलापन बढ़ सकता है।

हेल्थ : शरीर में निर्माण हो रही विटामिंस की कमी को दूर करने की कोशिश करते रहें, वर्ना सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

धनु – SIX OF SWORDS

लोगों के साथ हो रहे विवाद की चर्चा बार-बार न हो, इस बात का ध्यान रखें। अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाने की कोशिश करें। नकारात्मकता से बचना होगा। गुस्से और अहंकार को दूर करने की कोशिश करें। जिन बातों की वजह से तकलीफ हुई है, उन्हें दूर करने के लिए किसी थेरेपिस्ट की सहायता लें।

करियर : नौकरीपेशा लोगों को काम के साथ एक और आर्थिक स्त्रोत प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर और आपके बीच किसी बात की गहराई से चर्चा होगी, विवादों से बचना होगा।

हेल्थ : पैर दर्द और जोड़ों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

मकर – TWO OF WANDS

पुराना कोई टारगेट पूरा हो सकता है, इस कारण प्रसन्नता रहेगी। आप ऐसी बातों पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं, जो आपको बेचैन बनाती हैं। जो अवसर मिल रहे हैं, उनका आनंद लेते रहें। रुकावटों का कारण समझते हुए खुद में जरूरी बदलाव करें।

करियर : व्यापारियों को अपने क्लाइंट की अपेक्षाएं समझनी होंगी।

लव : पार्टनर और परिवार को वक्त दें, वर्ना तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ : बच्चों की सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

कुंभ – THE STAR

अचानक से पूर्व परिचित व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। अपनी समस्या की चर्चा किसी भी व्यक्ति के साथ न करें। जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक आपको एकाग्रता बनाए रखनी होगी। प्रलोभनों की वजह से आप टारगेट से दूर जा रहे हैं, सतर्कता रखनी होगी।

करियर : अपने काम को डिसिप्लिन और क्षमता के साथ पूरा करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच की दूरियां आपके लिए तकलीफदायक रहेंगी। इन बातों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : यूरिन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

मीन – FIVE OF CUPS

पुरानी बातों के बारे में सोच-विचार न करते हुए नए अवसरों पर ध्यान देना होगा। जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उन्हें सुधारें। सकारात्मक बातों को समझते हुए उन्हें अपनाना सीखें।

करियर : पुराने क्लाइंट से काम प्राप्त होगा, इस वजह से करियर संबंधी निराशा दूर हो सकती है।

लव : गलत व्यक्ति को महत्व देने से आपकी रिलेशनशिप में दिक्कतें हो सकती हैं।

हेल्थ : सेहत संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here