2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 28 मार्च को मेष राशि के लोग समय का सही उपयोग करें। मिथुन राशि के लोग आपसी नाराजगी दूर करके रिश्ते सुधारें। कन्या राशि के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – EIGHT OF WANDS

समय का सही उपयोग करना होगा। तभी योजना के अनुसार काम हो सकता है। आपके कुछ निर्णय गलत होने से जीवन शैली में बदलाव आएगा, नुकसान हो सकता है। सेहत संबंधी दिक्कतें रहेंगी। कमाई अपेक्षा के अनुसार बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

करियर : काम में प्रसन्नता बनी रहेगी। काम के विस्तार के बारे में सोच-विचार करेंगे।

लव : पार्टनर की अपेक्षाएं समझेंगे तो रिश्ता आगे बढ़ सकता है।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी दिक्कतें नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृषभ – FOUR OF WANDS

अपनी कमजोरियां समझकर बदलाव करने की जरूरत है। वर्ना नकारात्मकता दूर नहीं होगी। जिन बातों में आपकी रुचि है, उन पर ध्यान देते रहें। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखना होगा। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। कोई निर्णय गलत हो सकता है। सतर्कता रखें।

करियर : अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें।

हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव और शरीर पर बढ़ रही सूजन चिंता का कारण बन सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मिथुन – TWO OF CUPS

एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर करके रिश्तों में सुधार करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। प्रयत्न जारी रखें। नकारात्मकता से बचें। सेहत संबंधी सतर्कता रखें। परिवार के लोगों के साथ जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने का रास्ता मिलेगा।

करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर भी ध्यन जरूर दें।

लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। पुरानी गलतियां दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना जरूरी है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

कर्क – JUDGEMENT

आपके संयम और मेहनत का फल मिलेगा। जिन लोगों से दूरियां बनी हुई हैं, उनसे रिश्ता सुधारें। कुछ लोगों का नजरिया आपके लिए नकारात्मक बनेगा। आपको केवल अपने जीवन पर ध्यान देना होगा। अपनी अपेक्षा के अनुसार काम करते रहने की जरूरत है। दूसरों की नाराजगी दूर करने की जिद में आपका नुकसान हो सकता है।

करियर : काम की जगह के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचनाओं पर ध्यान दें। आपको काम आसान तरीके से पूरा करने का रास्ता मिलेगा।

लव : पार्टनर के लिए बनी नाराजगी दूर होगी और उनके पक्ष को समझना आपके लिए आसान होगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत में सुधारने के लिए जीवनशैली और खानपान में बदलाव करना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

सिंह – EIGHT OF PENTACLES

परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव करना आपके लिए जरूरी है। प्रयत्नों के जरिए बदलाव करना संभव है। नई बातों को सीखने की कोशिश करनी होगी। अपने काम को नए तरीके से करने के लिए प्रयत्न करते रहें। परिवार की नाराजगी के कारण थोड़ा दबाव रह सकता है। उनके पक्ष को समझने की कोशिश करनी होगी।

करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार स्कॉलरशिप मिल सकती है। पढ़ाई पर ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर और आपके प्रयत्नों को सफलता मिलेगी।

हेल्थ : शारीरिक थकान हो सकती है। खानपान के साथ आराम पर भी ध्यान देना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

कन्या – DEATH

नए मौके मिल सकते हैं। आप से जुड़े लोगों की वजह से प्रेरणा मिलेगी। इस कारण बड़े टारगेट की चिंता दूर हो सकती है। आप पूरे उत्साह के साथ प्रयत्न करेंगे। रिश्तेदारों से फिलहाल खुद को दूर रखने की कोशिश करेंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव के कारण लोगों से टिप्पणी मिल सकती है।

करियर : नए काम को स्वीकार करने से पहले अपनी जिम्मेदारी और लाभ पर ध्यान देना होगा, वर्ना पछतावा हो सकता है।

लव : पार्टनर की किन बातों से समझौता करना है, ये ठीक से तय करें।

हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

तुला – FOUR OF WANDS

परिवार से खुशखबरी प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में आ रहे सुधार से अकेलेपन की भावना दूर होगी। काम संबंधी छोटा टारगेट पूरा हो सकता है। बड़े टारगेट का दबाव न बनने दें। वर्तमान से जुड़ी बातों का ध्यान रखें।

करियर : काम संबंधी टारगेट आसानी से पूरा हो सकता है। अपने काम के अलावा नए स्किल्स सीखने पर भी ध्यान दें।

लव : लव रिलेशनशिप या विवाह संबंधी निर्णय लेते समय घर के लोगों के साथ चर्चा करनी होगी। वर्ना परिवार की नाराजगी दूर नहीं होगी।

हेल्थ : थकान और लो बीपी के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THE EMPRESS

अपने टारगेट हासिल करने के लिए आप प्रयत्न कर रहे हैं, लेकिन सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। आपको अपने टारगेट के लिए नकारात्मक विचार नहीं रखने हैं। भावनाओं को सही ढंग से प्रकट करें। आपकी अपेक्षाएं अन्य लोगों को समझ आएंगी।

करियर : काम से जुड़ी हुई बातों में संतुलन बनाए रखें। नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें।

लव : पार्टनर की समस्याओं को समझकर उनका साथ देने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत के लिए सतर्क रहना होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

धनु – PAGE OF CUPS

काम के अलावा अन्य बातों पर अधिक ध्यान देने से काम की क्वालिटी में सुधार नहीं आएगा, आपकी लापरवाही की वजह से आलोचना हो सकती है। परिवार संबंधी बातों को सुलझाने के लिए आप सक्षम हैं, बस आपको सोच-विचार करके आगे बढ़ना होगा। करियर पर बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों में सुधार करना होगा। अहंकार और गुस्से से बचें।

करियर : उच्च शिक्षा संबंधी प्रयत्न रुकेंगे, करियर से जुड़ी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

लव : पार्टनर की बातों को समझाने की कोशिश करनी होगी। आपको अपना गुस्से से बचना होगा।

हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

मकर – THE HANGEDMAN

परिस्थिति देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों की वजह से डर बना रहेगा। आपसे कोई गलती न हो, इस बात की सतर्कता रखें। आध्यात्मिक बातों से जीवन में सुधार आ सकता है। अपनी जीवनशैली बदलने की कोशिश करते रहें।

करियर : विदेश से जुड़ा काम करने में और थोड़ा वक्त लगेगा। आपको मार्केटिंग सीखने की जरूरत है।

लव : पार्टनर और आपके बीच जो चर्चा हुई है उस बारे में फिर से विचार करें। हड़बड़ी में निर्णय लेना गलत होगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या दूर करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

कुंभ – THE MOON

जब तक अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन नहीं मिलता, तब तक आपको निर्णय लेने से बचना होगा। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। आपकी कमजोरी का फायदा दूसरे उठा सकते हैं। सतर्कता रखनी होगी। पैसों से संबंधित निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करना होगा। गलत जगह पैसा निवेश होने की संभावना है।

करियर : आपको मिले अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपने काम की चर्चा किसी भी व्यक्ति के साथ न करें, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लव : पार्टनर की नाराजगी का कारण जानकर उसे सुलझाने की कोशिश करें। दूसरों के हस्तक्षेप से समस्या जटिल हो सकती हैं।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कत बढ़ने की संभावना है, इस कारण वजन में भी बदलाव आएगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

मीन – THE HIGH PRIESTESS

आप अपने कार्य में पारंगत हैं, लेकिन जरूरी बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों में संतुलन बनाना होगा। काम पर फोकस बनाए रखें। काम के लिए सकारात्मक रहना होगा। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे।

करियर : महिलाओं को काम संबंधी तनाव और निराशा रहेगी। नए अवसर मिलेंगे।

लव : पार्टनर के बारे में चिंता छोड़कर अपने जीवन पर ध्यान देना जरूरी है।

हेल्थ : वजन संबंधी दिक्कतें दूर करें। तभी सेहत में सुधार होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here