• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Thursday, 2nd Could Tarot Rashifal In Hindi, Aaj Ka Rashifal, Guruwar Ka Rashifal, Individuals Of Gemini, Libra Horoscope In Hindi

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 2 मई को मेष राशि के लोगों की दुविधाएं बढ़ेंगी, इन्हें जरूरी बातों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मिथुन राशि के लोगों को मुश्किल निर्णय लेने पड़ सकते हैं। तुला राशि के लोगों के काम आगे बढ़ेंगे, इनकी कमाई भी बढ़ सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – THE HIGH PRIESTESS

पुरानी बातों से संबंधित दुविधा रहेगी। फिलहाल जो बातें काम से जुड़ी हुई हैं, उन पर ध्यान दें। मानसिक रूप से बातों को सुलझाने की कोशिश करें। जब तक आपको अपने विचार स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक किसी को कोई वचन न दें। काम संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, इन पर ध्यान देते रहें।

करियर : करियर को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। एक से अधिक काम आपके लिए आर्थिक स्रोत बन सकते है।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो परेशानी महसूस हो रही है, वह दूर होगी।

हेल्थ : लो बीपी संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

वृषभ – WHEEL OF FORTUNE

किसी काम को स्वीकार करते समय आपको सोच-विचार जरूर करना होगा। परिवार के लोगों से मिल रहे साथ की वजह से समस्याओं को सुलझाना आसान हो सकता है। नियम-कायदे से जुड़ी परेशानी तुरंत सुलझाएं।

करियर : लेखन से जुड़े लोगों को योग्य अवसर प्राप्त होंगे।

लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

हेल्थ : लो बीपी संबंधी दिक्कतें दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

मिथुन – THE HANGEDMAN

जीवन को देखने का नजरिया बदलने की आवश्यकता है। कठिन निर्णय लेने होंगे, जिससे लक्ष्य हासिल करना संभव हो सकता है। परिवार के लोगों के सुझावों पर ध्यान दें। अपने टारगेट हासिल करने के लिए कुछ बातों के साथ समझौता करना पड़ सकता है।

करियर : काम से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने का रास्ता आपको जल्दी ही मिलेगा। पूरे संयम के साथ इस काम को जारी रखें।

लव : लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

कर्क – THE EMPEROR

कठिनाइयों को दूर करने का रास्ता आपको मिलेगा। आपको केवल इस मार्ग पर टिके रहने की जरूरत है। तनाव जल्दी ही दूर होगा। आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। कई दिनों से अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार संबंधी निर्णय लेना पड़ सकता है, इससे सभी को खुशी मिलेगी।

करियर : अपने करियर के लिए गंभीरता रखनी होगी। इस कारण हर एक काम को पूरे डेडीकेशन के साथ कर पाएंगे।

लव : रिलेशनशिप का असर आप पर किस प्रकार हो रहा है, इस बात पर ध्यान जरूर दें।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

सिंह – STRENGTH

अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कई बातों को सुलझा पाएंगे। अहंकार को गुस्से को काबू में रखना होगा। काम की जगह जो वरिष्ठ अधिकारी हैं, उनके साथ के संबंध न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखें। आपको प्राप्त हुए काम महत्वपूर्ण हैं, इनमें लापरवाही न करें।

करियर : महिलाओं को अपनी अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंगे।

लव : पार्टनर के साथ संयम से पेश आना होगा।

हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ेंगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कन्या – KNIGHT OF CUPS

हर छोटी बात को आगे बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे प्रयत्न करने की जरूरत है। गहराई से विचार करके ही आप सही निर्णय ले पाएंगे। इसलिए खुद पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें। भावनात्मक रूप से तकलीफ देने वाली बातों को सुलझाना आसान होगा। परिवार में किसी व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा।

करियर : काम की जगह लोगों के साथ चर्चा करते समय केवल अपने काम के बारे में ही बातचीत करें, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए परिवार के लोगों का साथ प्राप्त होगा।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार लें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

तुला – KNIGHT OF PENTACLES

पैसों की आवक सीमित बनी रहेगी, लेकिन आपका कोई काम रुकेगा नहीं, इसलिए चिंता छोड़कर काम पर ध्यान देते रहें। स्वभाव में बढ़ रही लापरवाही के कारण आप खुद का नुकसान करेंगे। अपने स्वभाव और व्यवहार का सही इस तरीके से अवलोकन करें।

करियर : करियर संबंधी प्रसन्नता बनी रहेगी।

लव : रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है। पार्टनर से जुड़ी हर एक जिम्मेदारी को ठीक से निभाएं।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – SIX OF WANDS

नए काम की जानकारी नहीं होगी, लेकिन आप अपनी क्षमता पर भरोसा करते हुए इस काम की शुरुआत करेंगे। जिस प्रकार से आप जीवन में बदलाव कर रहे हैं, उसे देखकर दूसरों के मन में जलन की भावना हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन की बातों को गोपनीय रखना आपके लिए ठीक रहेगा।

करियर : काम से जुड़े हर एक व्यक्ति का व्यवहार आपके लिए कैसा है, इस बात का बारीकी से अवलोकन करें।

लव : रिलेशनशिप में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना होगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या और एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

धनु – THE LOVERS

आलस छोड़कर आपको जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाने की जरूरत है। थकान का असर आपके काम पर होगा। अपने विचारों में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। जरूरी बातों के लिए खुद को प्रेरित बनाए रखना होगा। दूसरों की बातों का असर अपने स्वभाव पर न होने दें।

करियर : काम संबंधी टारगेट काफी बड़ा महसूस होगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए दोनों पक्ष प्रयत्न करेंगे।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

मकर – TWO OF PENTACLES

जब तक आपका काम पूरा नहीं होता है, तब तक प्रयत्न जारी रखने होंगे। अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मन में आने वाले विचारों की वजह से बार-बार निर्णय में बदलाव होगा।

करियर : व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विस्तार संबंधित योजना बनाने की आवश्यकता है। तभी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा।

लव : पार्टनर को किसी भी वजह से नजरअंदाज न करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

कुंभ – SIX OF SWORDS

परिवार के किसी व्यक्ति के निर्णय की वजह से आपको मानसिक तकलीफ हो सकती है। फिलहाल आप इस निर्णय में बदलाव करने के लिए सक्षम नहीं हैं। ये समझना होगा। अपनी जिद छोड़कर समझौता करना जरूरी है। वक्त के अनुसार बातें आपके पक्ष में होंगी।

करियर : नए काम का अवसर परिचित व्यक्ति से मिल सकता है।

लव : पार्टनर के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस मौके को स्वीकार करें।

हेल्थ : बच्चों की सेहत की चिंता हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

मीन – SEVEN OF WANDS

कठिन बातों का समाधान ढूंढने के लिए दिन की शुरुआत से प्रयत्न करने होंगे। लोगों से साथ न मिलने की वजह से थोड़ी निराशा हो सकती है। बढ़ते खर्च की वजह से चिंता हो सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने की हड़बड़ी न करें।

करियर : विदेश संबंधी काम में रुकावट आ रही है तो इस काम को फिलहाल छोड़ दें।

लव : रिलेशनशिप में संतुलन लाने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत करनी होगी।

हेल्थ : सर्दी या एलर्जी हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here