3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 7 मार्च को मेष राशि के लोग संयम बनाए रखें, थकान से सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि के लोग पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ें। सिंह राशि के लोगों को जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF SWORDS

जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें। अपने लिए कठोर व्यवहार न करें। आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी हो सकती है, लेकिन संयम रखना आपके लिए जरूरी है। सेहत पर ध्यान दें। थकान की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। जीवन शैली में किया हुआ बदलाव सेहत सुधारने सही साबित होगा।

करियर : करियर संबंधी निर्णय लेते समय काम के लोगों के साथ ही चर्चा करें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो तनाव है, वह धीरे-धीरे दूर होगा। अभी संयम रखना होगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर की सहायता जरूर लें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

वृषभ – FIVE OF CUPS

काम की शुरुआत होने में वक्त लगेगा, लेकिन काम जब शुरू होगा, तब गति तेज रहेगी, इसलिए चिंता न करें। अपने स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहें। मित्रों के साथ हो रही बातचीत की वजह से थोड़ी निराशा रहेगी। रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बात को ध्यान में रखना होगा। वक्त के साथ हर एक काम में सुधार होगा।

करियर : करियर को गंभीरता देखना होगा।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो तनाव है, उसका असर आपके रिश्तों पर भी हो सकता है।

हेल्थ : नींद पूरी न होने से सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

मिथुन – DEATH

जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है। पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है। लोगों के आपके लिए क्या विचार हैं, ये समझना होगा। अपनी गलतियां समझकर बदलाव करने की कोशिश करें। अपनी हालत के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराना गलत है। अपनी जिम्मेदारी खुद ही निभाएं।

करियर : करियर के लिए डेडीकेशन बनाए रखें, वर्ना अवसर खोने की संभावना है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी हर एक बात का गहराई से विचार करके निर्णय लें।

हेल्थ : मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

कर्क – FIVE OF PENTACLES

समय कठिन है, लेकिन आप अपनी समस्या का हल निकाल लेंगे। इसलिए निर्णय हड़बड़ी में लेने की गलती न करें। परिस्थिति आपको स्पष्ट रूप से समझ आएगी, जब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती, तब तक आगे न बढ़ें। अपनी समस्या का हल ढूंढने के लिए किसी व्यक्ति से मदद मिल सकती है।

करियर : काम आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा, इस काम के जरिए आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव आएगा।

लव : रिलेशनशिप के लिए जो नाराजगी है, उसे दूर करने के लिए पार्टनर के साथ बात करनी होगी।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है, लेकिन ये आज ही सुलझ जाएगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

सिंह – THE CHARIOT

पुरानी और नई जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखें। आपको मिल रहे अवसर खास है। ये बात समझें और जरूरी प्रयत्न करें। मन में बढ़ी रही निराशा आपके प्रयत्नों की गति कम करेगी। खुद को प्रेरित और उत्साहित बनाए रखें। आराम करने पर ध्यान दें।

करियर : करियर के कारण जो तनाव है, वह दूर होगा। काम की जगह चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय की वजह से परिवार के लोगों की नाराजगी बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : कमर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

कन्या – TWO OF SWORDS

आपकी दुविधा जल्दी ही दूर होने वाली है। सही निर्णय लेंगे और काम आगे बढ़ाने के लिए तैयार रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएगा। आपको तनाव से बचना होगा।

करियर : काम संबंधी निराशा हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद फिर से काम में रुचि होने लगेगी।

लव : रिलेशनशिप संबंधी आ रहे बदलाव को न समझने से थोड़ी निराशा हो सकती है।

हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए विटामिंस की जांच जरूरी कराएं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

तुला – THE FOOL

आपको मिल रहे अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल करें। पारिवारिक जीवन में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा। करीबी लोगों का साथ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों की सोच समझकर उनकी सहायता करने की कोशिश करते रहें।

करियर : कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है।

लव : पार्टनर से सरप्राइस मिल सकता है।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THREE OF SWORDS

अपनी समस्या को दूर करने से पहले अपनी क्षमता को देखने की जरूरत है। केवल लोगों के विचारों के अनुसार निर्णय लेने से बाद में पछतावा हो सकता है। जो बातें तकलीफ दे रही हैं, उन पर ध्यान दें। तकलीफों से दूर भागने से बड़ी समस्या हो सकती है।

करियर : महिला वर्ग को काम संबंधी सतर्कता रखने की जरूरत है।

लव : रिलेशनशिप की दिक्कतों की वजह से चिंता हो सकती है। लेकिन रिलेशनशिप टूटेगा नहीं।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। छोटी-छोटी बातों के कारण तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

धनु – ACE OF WANDS

हर बात को नकारात्मक नजरिए से देखने की वजह से आप अपने लिए तकलीफ बढ़ाएंगे। जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उन पर ध्यान देते रहें। जीवन में क्या बदलाव करना है, इस बारे में गहराई से विचार करें। अवसरों को गंभीरता से लें।

करियर : लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे, इस कारण कठिन बातों की चर्चा कर पाएंगे।

लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए आपको खुद में जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।

हेल्थ : लो बीपी की वजह से तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मकर – FIVE OF SWORDS

अपने लिए जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उनकी जिम्मेदारी स्वीकार करें। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो, अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुंचने वाली बातों से दूर रहें। जिस प्रकार से आप अपना महत्व समझेंगे, वैसा ही आपका बर्ताव होगा।

करियर : जो लोग आपके साथ मिलकर काम कर रहे हैं, उनकी बातों को समझें और आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

लव : पार्टनर से बातचीत करते समय उनके परिवार पर व्यक्तिगत टिप्पणी न करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

कुंभ – THREE OF PENTACLES

मित्रों के साथ गहराई से चर्चा होगी, इस कारण योजना बनाते समय जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वे बातें सामने आएंगी। असफलता को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है।

करियर : बड़े प्रोजेक्ट को वास्तविकता का रूप देने के लिए थोड़ा वक्त लगेगा। ये काम को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना होगा।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच सामंजस्य बनाए रखें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या होने की संभावना है। तनाव से बचें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 4

मीन – THE HIEROPHANT

आपको अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है। लोगों के अनुसार हर बात में बदलाव करना जरूरी नहीं है। आपको अपनी बातों पर टिके रहने की जरूरत है। आध्यात्मिक रूप से आपकी प्रगति होगी। मानसिक तकलीफ से छुटकारा मिल सकता है।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय लेने के लिए आप सक्षम हैं, इस निर्णय को आगे बढ़ाना आपके लिए संभव होगा।

लव : रिलेशनशिप के लिए परिवार के लोगों के क्या सोच है, समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर में खून की कमी होने की संभावना है, जिसके कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here