1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह को गुम हुए दाे हफ्ते से भी ज्यादा वक्त हो गया है। पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है।

अब एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले पिता हरगीत सिंह ने मामले पर अपनी चिंता जाहिर की है। वो अपने बेटे के बारे में कोई ठोस जानकारी ना मिलने की वजह से चिंतित हैं।

पिता के साथ गुरुचरण। घर से निकलने से एक दिन पहले 22 अप्रैल को गुरुचरण ने अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

पिता के साथ गुरुचरण। घर से निकलने से एक दिन पहले 22 अप्रैल को गुरुचरण ने अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

‘हम उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं’
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए हरगीत ने कहा, ‘जो भी हुआ वो बहुत ही शॉकिंग है। हम सभी बहुत परेशान हैं। हम पुलिस से उसके बारे में कोई अपडेट मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उसके वापस आने का भी इंतजार कर रहे हैं।’

गुरुचरण को शो 'तारक मेहता' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

गुरुचरण को शो ‘तारक मेहता’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

किडनैपिंग का केस दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश
गुरुचरण बीते दो हफ्तों से गायब हैं। उनके पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस किडनैपिंग का केस दर्ज करके 50 वर्षीय एक्टर की तलाश कर रही है।

एक्टर की लास्ट लोकेशन दिल्ली के पालम स्थित उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर पाई गई थी। उन्होंने ATM से 7 हजार रुपए निकाले और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था।

पालम एरिया से ही पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा है जिसमें एक्टर बैग लिए रोड क्रॉस करते नजर आ रहे हैं।

पालम एरिया से ही पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा है जिसमें एक्टर बैग लिए रोड क्रॉस करते नजर आ रहे हैं।

22 अप्रैल से नहीं कोई जानकारी
एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं है।

एक्टर ने 2020 में लॉकडाउन के वक्त पिता का ध्यान रखने के लिए टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ दिया था। एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद से गुरुचरण दिल्ली में अपने मां-बाप के साथ ही रहते हैं।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

6 दिन से लापता हैं ‘तारक मेहता’ फेम सोढ़ी:जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे एक्टर

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह 6 दिनों से गायब है। उनके पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस किडनैपिंग का केस दर्ज करके 50 वर्षीय एक्टर की तलाश कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here