2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 30 अप्रैल को मेष राशि के लोगों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। मिथुन राशि के लोग सर्तक रहेंगे तो बेहतर रहेगा, वर्ना नुकसान हो सकता है। सिंह राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। धनु राशि के लोगों को अपनी संगत सुधारनी पड़ेगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए मंगलवार का राशिफल…

मेष – JUSTICE

आपके काम को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। इस काम की शुरुआत में तनाव बना रहेगा, इसका असर आपकी सोच पर गहराई से होगा। काम संबंधित किसी भी बात को नजरअंदाज न करें, लापरवाही न बरतें। सफलता की वजह से मन को प्रसन्नता मिलेगी, साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी बदलाव नजर आएगा।

करियर : करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दी ही लिए जाएंगे।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी सकारात्मकता बनी रहेगी, कठिनाइयों के बाद भी आप सकारात्मक बातों पर ध्यान देंगे।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

वृषभ – SEVEN OF WANDS

अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए खुद से अपेक्षाएं रखें। अन्य लोगों की बातों में आकर आप खुद के लिए नकारात्मक नजरिया न बनाएं। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हर एक बात पर नजर रखें। अपनी संगत के बारे में दोबारा विचार करें।

करियर : करियर के बारे में जो चिंता है, वह दूर होगी। प्रभावशाली लोगों का साथ आसानी से प्राप्त होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी जो बड़ा निर्णय लेना है, उसे हड़बड़ी में न लें।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या की वजह से परेशानी रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

मिथुन – PAGE OF SWORDS

एक से अधिक बातों पर ध्यान देने से आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है। एक समय पर किसी एक ही काम का चुनाव करें। पैसों की आवक सीमित रहेगी, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। परिवार के लोगों से मिल रहे साथ की वजह से कठिन समय में सकारात्मकता महसूस होने लगेगी।

करियर : करियर के कारण व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना होगा। काम और व्यक्तिगत जीवन में भी संतुलन बनाए रखें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी तनाव जल्दी ही दूर हो सकता है। सही निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा।

हेल्थ : पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कर्क – FIVE OF CUPS

पुरानी बातों का बार-बार विचार न करें। आपको नए अवसर पर ध्यान देने की जरूरत है। नकारात्मकता दूर करते हुए आप स्वभाव में बदलाव करें, नए निर्णय लेने के लिए खुद को सक्षम बनाएं। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी परेशानियों का हल आपको जल्द ही प्राप्त होगा।

करियर : परिवार के लोगों के दबाव की वजह से करियर संबंधी निर्णय में बदलाव करने की गलती न करें।

लव : रिलेशनशिप के कारण परेशानी रहेगी, लेकिन आप अपने प्रयत्न करते हुए परेशानी दूर करेंगे।

हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

सिंह – TEN OF WANDS

पुरानी बातों का विचार न करें, वर्तमान पर बारीकी से ध्यान देना होगा। आज किसी भी व्यक्ति से मदद मुश्किल से मिलेगी। हर एक काम खुद ही पूरा करना जरूरी है। वक्त का लिहाज रखते हुए योजना बनाने की आवश्यकता है। काम तय वक्त के अनुसार पूरा हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर में जल्दी ही बदलाव आएगा। फिलहाल जो काम प्राप्त हुआ है, उस पर ध्यान देते रहें।

लव : परिवार और पार्टनर के विरोध की वजह से नकारात्मकता महसूस हो सकती है।

हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी रहेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

कन्या – PAGE OF CUPS

अचानक मिले नए अवसर की वजह से शुरुआत में डर महसूस हो सकता है, लेकिन ये अवसर आपके लिए सकारात्मक है, निर्णय लेना आसान होगा। परिवार के साथ वक्त बिताने से सकारात्मकता महसूस हो सकती है। जिस प्रकार से आप रिश्तों को सुधारने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं, वैसे ही प्रयत्न अन्य लोगों के द्वारा किए जाने से आपको भी प्रसन्नता मिलेगी।

करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है।

लव : विवाह संबंधित बातों को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है।

हेल्थ : कमर दर्द की वजह से सेहत खराब न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

तुला – SIX OF PENTACLES

अनेक प्रयत्नों के बाद आपको सफलता मिलेगी। जो प्रगति मिली है, उस पर ध्यान देते हुए प्रसन्न रहें। सकारात्मक ऊर्जा का सही उपयोग करते हुए जीवन की कुछ बातों में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा। आपको संयम बनाए रखना होगा।

करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचनाओं का पालन करना जरूरी होगा।

लव : पार्टनर के लिए आपकी जो जिम्मेदारी है, उसे ठीक तरीके से निभाने की आवश्यकता है।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – THE WORLD

जब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक किसी भी प्रकार का अनुमान न लगाएं। आपको दिनभर सकारात्मकता महसूस होगी। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का फायदा आप से जुड़े लोगों को हो सकता है। परिवार के लोग एक-दूसरे का साथ देंगे। जीवन में बदलाव करने में सफल होंगे। परिवार संबंधी बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

करियर : काम की वजह से जो तनाव था, वह दूर होगा। यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है।

लव : पार्टनर का साथ महत्वपूर्ण होगा।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

धनु – THE EMPEROR

परिवार के लोगों की वजह से आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। हर एक व्यक्ति के साथ पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करते रहें। लोगों की संगत का असर आपके स्वभाव पर हो सकता है।

करियर : काम संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करने की आवश्यकता है।

लव : लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

हेल्थ : सेहत संबंधी चिंता सताएगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 4

मकर – QUEEN OF PENTACLES

काम की गति अचानक तेज होने से तनाव होगा, लेकिन आप अपेक्षा से कई गुना ज्यादा काम और टारगेट हासिल कर पाएंगे। इसलिए वक्त का सही इस्तेमाल करते हुए कठिन कामों को पूरा करने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन में सुधार आ सकता है।

करियर : परिवार में किसी व्यक्ति के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप के बारे में गहराई से विचार करते हुए निर्णय लेना होगा।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

कुंभ – NINE OF PENTACLES

आपके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण सोच-विचार न करने से पछतावा हो सकता है, लेकिन इस निर्णय में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा। परिवार का कोई व्यक्ति आपसे मानसिक स्वरूप से जुड़ने की कोशिश कर रहा है, इस बात पर ध्यान दें। एक-दूसरे के साथ चर्चा करते हुए एक-दूसरे की समस्याओं का समाधान ढूंढना आसान होगा।

करियर : महिलाओं को काम संबंधी नए अवसर जल्द ही मिलेंगे।

लव : रिलेशन संबंधी निर्णय लेते समय दूरदृष्टि रखते हुए विचार करना होगा।

हेल्थ : गले की खराश तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

मीन – QUEEN OF CUPS

दूसरों की बातों से अधिक आपको अपने व्यक्तित्व का अवलोकन करना होगा। अपनी खूबियों और खामियों पर भी ध्यान दें। तभी जरूरी बातों में सुधार करना संभव होगा। लोगों की आलोचना से डरते हुए निर्णय न लें। वर्ना नुकसान होने की संभावना बन रही है। फिलहाल अपने निश्चय पर डटे रहें, लोगों का साथ आपको मिलता रहेगा।

करियर : काम की जगह प्राप्त हुई जिम्मेदारी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

लव : रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार सुधार आएगा।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here