9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 12 मार्च को मेष राशि के लोग पुरानी गलतियां सुधारने की कोशिश करें, तभी तनाव दूर हो सकता है। सिंह राशि के लोगों को मित्रों से मदद मिलेगी। मकर राशि के लोग पारिवारिक रिश्ते सुधारने पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – FOUR OF WANDS

व्यक्तिगत बातों पर बारीकी से ध्यान देने की कोशिश करें। पुराने नुकसान को दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। पुरानी गलतियों की वजह से पछतावा हो सकता है। परिस्थिति मिश्रित फलदायक रहेगी। तनाव बढ़ाने वाली बातों से बचना होगा।

करियर : करियर संबंधी उतार-चढ़ाव रहेंगे। आपको संयम रखने की जरूरत है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक बातों की वजह से निराशा बढ़ सकती है।

हेल्थ : शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। आराम करने पर ध्यान देने की जरूरत है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृषभ – THE STAR

दो अलग बातों में संतुलन बनाना होगा। आप पूरी मेहनत के साथ परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल करना आपके लिए संभव हो सकता है। विचारों में आ रहा परिवर्तन आपके विचारों में भी बदलाव लाएगा। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा।

करियर : करियर की जिन बातों के लिए आप दूसरों पर निर्भर हैं, वह निर्भरता खत्म होगी। अपने काम का विस्तार करने का मौका मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप के लिए थोड़ी निराशा रहेगी, लेकिन चिंता दूर करने का रास्ता भी मिलेगा।

हेल्थ : बदन दर्द होने से कमजोरी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन – ACE OF PENTACLES

पैसों से संबंधित जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी और आप नए विचारों पर ध्यान देंगे। दूसरों से मदद स्वीकार करते रहें, लेकिन हर बार दूसरों पर ही निर्भर रहना, आपके लिए सही नहीं है। पारिवारिक समस्या दूर करने के लिए आपका महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

करियर : करियर के लिए सकारात्मकता बनी रहेगी।

लव : रिलेशनशिप के कारण जो निराशा है, वह दूर होगी और सही पार्टनर का चुनाव कर पाएंगे।

हेल्थ : शारीरिक समस्या होने की संभावना बन रही है। हर एक छोटे बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कर्क – KING OF WANDS

योग्यता होने के बाद भी मन में बढ़ रहे डर की वजह से काम करना आपके लिए कठिन रहेगा। आपको अपने विचारों पर काम करने की जरूरत है। जिस प्रकार से विचार सुधरेंगे, वैसे ही व्यक्तिगत जीवन में भी बदलाव आएगा। जीवन से जुड़े अनेक लक्ष्यों पर ध्यान देना पड़ सकता है। फिलहाल चिंता न करें। केवल हल ढूंढने की कोशिश करते रहें।

करियर : करियर में बड़े अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ परिचय होने से नए अवसर मिलेंगे।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से नकारात्मकता रहेगी, रिलेशनशिप बेहतर बनाने की कोशिश करें।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

सिंह – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपको प्रसन्नता मिलेगी। परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताने की कोशिश करते रहें। काम की गति को धीमी हो सकती है। फिलहाल आपकी थकान बढ़ सकती है। इस कारण काम पर असर हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देते रहें। जिन बातों की वजह से विवाद होते हैं, उन बातों से दूर रहना होगा।

करियर : करियर संबंधित बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद की जानकारी बाहरी लोगों को न दें।

हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कन्या – EIGHT OF CUPS

छोटी-छोटी बातों पर भी गहराई से ध्यान दें। पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपको सफलता मिलेगी, फिर भी प्रसन्नता न मिलने से बेचैनी हो सकती है। जब तक अपनी बातों को अपनाना नहीं सीखेंगे, तब तक किसी भी बात में खुशी नहीं मिलेगी। लोगों की टिप्पणी की वजह से खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक न बनाएं।

करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है।

लव : लव रिलेशन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

तुला – SIX OF PENTACLES

धन का लेनदेन करते समय आपको सतर्कता रखनी होगी। आपकी लापरवाही के कारण नुकसान होने की संभावना है। जिस प्रकार से आपको मदद मिलती है, वैसे ही दूसरों की मदद करने की कोशिश करें। जीवन में असंतुलन आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। गलत आदतों को सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है।

करियर : विदेश संबंधी काम करते समय जिन लोगों के साथ आप लेनदेन करने वाले हैं, उन्हें जानने की कोशिश करें।

लव : लव रिलेशनशिप सुधारने के लिए पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें।

हेल्थ : गले की खराश बदलते वातावरण की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 9

वृश्चिक – KING OF CUPS

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। दूसरों की बातों का असर आपके काम पर नजर आएगा। संयम रखें। जिन कामों का चुनाव आपको करना है, उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सकारात्मक समय शुरू होगा। नए काम को आगे बढ़ाते समय पैसों से संबंधित समझौता सोच-समझकर करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच विवाद हो सकते हैं, इसका असर परिवार पर होगा।

हेल्थ : पेट संबंधी इन्फेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

धनु – THE MOON

आप से जुड़े हुए लोगों के साथ हो रहे विवाद की वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी। जिन बातों से आपका संबंध नहीं है, उनसे खुद को दूर रखें। ज्यादा सोच-विचार और निराशा के कारण सेहत पर बुरा असर हो सकता है। गलत लोगों की संगत से दूर रहें।

करियर : करियर में जो अवसर मिल रहे हैं, उन्हें स्वीकार करते रहें।

लव : लोगों की नकारात्मक बातों का असर आपके रिलेशनशिप पर हो सकता है।

हेल्थ : सेहत में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण चिंता बढ़ सकती है। डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

मकर – TEN OF CUPS

परिवार के साथ संबंध सुधारने का मौका आपको मिलेगा। पुरानी बातों के बारे में चर्चा करते समय अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। परिवार के लोग आपके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। अपनी समस्या के बारे में बात करते समय लोगों के विचारों को भी ध्यान में रखने की जरूरत है।

करियर : दिन की शुरुआत में काम के लिए समर्पण बना रहेगा। काम में रुचि धीरे-धीरे कम हो सकती है।

लव : आपके निर्णय की वजह से पार्टनर की चिंता बढ़ सकती है।

हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

कुंभ – SEVEN OF WANDS

काम में कठिनाई आ सकती है। इस कारण चिड़चिड़ापन और बेचैनी होगी। आपके काम आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अनेक रुकावटें भी आ रही हैं। इन रुकावट का सामना करते समय आप में बदलाव आएगा। बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए समय महत्वपूर्ण साबित होगा।

करियर : कठिन काम पूरा करने के लिए दिन की शुरुआत से प्रयत्न करने की जरूरत है।

लव : पार्टनर और आप जब तक एक-दूसरे की समस्या को समझने के लिए सक्षम नहीं हैं, तब तक जल्दबाजी न करें।

हेल्थ : जोड़ों में दर्द हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

मीन – THE HIEROPHANT

बड़े निर्णय आपके द्वारा मजबूरी में लिए जाएंगे, लेकिन ये आपके लिए महत्वपूर्ण और लाभदायक हैं, ये बात समझ आएगी। फिलहाल परिस्थिति के साथ समझौता करने की तैयारी रखनी होगी। आध्यात्मिक बातों की वजह से जीवन में बदलाव करना संभव हो सकता है। हर एक बात में खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करते रहें।

करियर : कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का मौका मिल सकता है। मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो सकती है। ट्रेनिंग के जरिए प्रगति मिलेगी।

लव : विवाह से जुड़ा निर्णय आगे बढ़ाते समय परिवार के लोगों के बीच विवाद होने की संभावना है।

हेल्थ : यदि शरीर में कोई इंफेक्शन है तो इसे नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here