36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

23 अप्रैल को मेष राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। नई बातों के कारण कर्क राशि के लोगों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। धनु राशि के लोगों को अहंकार से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – KING OF SWORDS

निर्णय लेते समय अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें। अपने काम से अपना फोकस न हटाएं। काम से जुड़े लक्ष्य जल्दी ही पूरे हो सकते हैं। परिवार से संबंधित निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा करनी होगी। वर्ना विवाद हो सकता है।

करियर : करियर में बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

वृषभ – NINE OF SWORDS

जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बदलाव करने के लिए इच्छाशक्ति को प्रबल बनाएं। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव को समझने में कठिनाई हो सकती है। जिन लोगों के साथ विवाद हो रहे हैं, उनके साथ रिश्ता सुधारें। पुरानी चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान देते रहें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान होने की संभावना बन रही है। सतर्कता रखनी होगी।

लव : पार्टनर से मिली सूचनाओं पर ध्यान दें।

हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन – TEN OF PENTACLES

परिवार के लिए बनी नाराजगी दूर होगी। किसी विशेष व्यक्ति का साथ मिलने से अकेलापन दूर होगा। हर एक अवसर के बारे में गहराई से विचार करें। पुराने विचारों को छोड़कर खुद में बदलाव करें। तभी नए अवसर का फायदा मिल सकता है।

करियर : काम संबंधी हड़बड़ी न करें, इस बात का ध्यान रखें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेते समय दुविधाएं रहेंगी, लेकिन सही निर्णय आप ले पाएंगे।

हेल्थ : सेहत में अचानक से बदलाव आ सकता है। इम्यूनिटी पर ध्यान दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कर्क – SEVEN OF SWORDS

व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर केवल अपने उद्देश्य पर ध्यान दें। नई बातें अपनाते समय तकलीफ हो सकती है, लेकिन नए विचारों को अपनाना जरूरी है। बदलाव संबंधी नाराजगी दूर हो सकती है। मित्रों के साथ वक्त बिताने से नए अवसर के बारे में जानकारी मिलेगी।

करियर : विद्यार्थियों और मार्गदर्शन मिलेगा, इस कारण करियर को नई दिशा मिल सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी दूर होगी। अपनी अपेक्षा के अनुसार निर्णय लेना संभव हो सकता है।

हेल्थ : सेहत का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

सिंह – THE MAGICIAN

अपने स्रोतों का उपयोग सही तरीके से करें। बड़े टारगेट हासिल करना आपके लिए संभव हो सकता है। अपने गुस्से और अहंकार को नियंत्रित करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। इस कारण कठिन बातों पर ध्यान दे पाएंगे। दिन के अंत में खुशखबरी मिल सकती है।

करियर : महिलाओं को सहकर्मियों के साथ गलतफहमी दूर करनी होगी।

लव : पार्टनर के बर्ताव की वजह से अकेलापन बढ़ सकता है।

हेल्थ : सेहत अचानक से खराब होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कन्या – THE SUN

नकारात्मक विचारों से बाहर निकलें, बड़ी समस्या के बारे में सोच-विचार किया जाएगा। इस बात से संबंधित काम करने में वक्त लगेगा। पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते रहें। आपका हर एक प्रयत्न सफल होगा। चिंता छोड़कर, अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोग नई बातें सीखने की कोशिश करेंगे।

लव : पार्टनर से मिल रहे साथ की वजह से प्रेरणा मिलेगी।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी रहेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

तुला – PAGE OF CUPS

परिचित व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ाने के लिए आपको मदद भी मिलेगी। आपका तनाव कम हो सकता है। पैसों से संबंधित चिंता दूर होने में वक्त लगेगा। खर्च पर नियंत्रण करना होगा।

करियर : काम संबंधी जो समस्या है, फिलहाल उसकी चर्चा किसी बाहरी व्यक्ति के साथ न करें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी बातों को सुलझाने के लिए आपको अपना गुस्सा काबू में रखना होगा।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

वृश्चिक – TWO OF WANDS

हर एक निर्णय का असर भविष्य पर होता है, इस बात को गहराई से समझना होगा। तभी आने वाले नुकसान को टाला जा सकता है। लोगों के सुझावों पर ध्यान दें, लेकिन अंतिम निर्णय आपका होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें। परिवार संबंधी चिंता रह सकती है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों का ध्यान विस्तार करने पर रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप में सकारात्मकता बनी रहेगी।

हेल्थ : माइग्रेन के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

धनु – SEVEN OF CUPS

जिन लोगों के साथ बातचीत बंद है, उनके साथ दोबारा जुड़ने का मौका मिलेगा। अपने अहंकार को बीच में न आने दें। दूसरों के लिए बढ़ रही नाराजगी के कारण अकेलापन बढ़ेगा। साथ में जरूरत होने पर दूसरों की मदद भी नहीं मिल पाएगी। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखना होगा।

करियर : काम पर बारीकी से ध्यान देते हुए तय किए हुए वक्त के अनुसार काम पूरा करें।

लव : पार्टनर के सामने कोई जिद न करें।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कतें होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

मकर – SIX OF PENTACLES

पुराना कर्ज उतारने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। कर्मों का फल तुरंत प्राप्त होगा, इस कारण अपने लिए सकारात्मकता बनी रहेगी। काम पूरी क्षमता के अनुसार कर पाएंगे। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देते शांति प्राप्त करेंगे।

करियर : करीबी लोगों की नाराजगी नुकसान का कारण बनेगी।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी चिंता दूर करने के लिए पार्टनर के साथ चर्चा करनी होगी।

हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफ का कारण बन सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

कुंभ – TWO OF PENTACLES

व्यक्तिगत जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से चिंता बनी रहेगी। जिसके कारण नाराजगी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में आ रहे बदलाव के कारण निर्णयों को बदलना आपके लिए जरूरी होगा। फिलहाल परिस्थिति के साथ थोड़ा समझौता करने की जरूरत है।

करियर : काम की जगह चल रहे विवादों से खुद को दूर रखना होगा।

लव : अन्य लोगों का बढ़ता हस्तक्षेप रिलेशनशिप संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है।

हेल्थ : दांत से जुड़ी समस्या बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

मीन – SEVEN OF CUPS

लालच की वजह से गलती होने की संभावना है। नुकसान के साथ मानहानि भी हो सकती है। अपने व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखें। पूरी ईमानदारी से काम करें। दस्तावेज संबंधी समस्या दूर करें। जिस प्रकार से आप लोगों से मदद की अपेक्षा रखते हैं, वैसे ही लोगों की मदद भी करनी होगी।

करियर : काम की जगह कुछ निर्णय मन के विरुद्ध लिए जाएंगे। फिलहाल इनको स्वीकार करना होगा।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने में और थोड़ा वक्त लेने की आवश्यकता है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी से दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। विटामिंस की जांच करवाएं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here