9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 28 अप्रैल को मेष राशि के लोग विवादों से बचने की कोशिश करेंगे तो बेहतर रहेगा। तुला राशि के लोगों को अहंकार से बचना होगा। कुंभ राशि के लोगों को बेकार की बातों से दूर रहना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – FIVE OF SWORDS

परिवार के निर्णय लेने के लिए आप पर दबाव रहेगा। विवाद भी हो सकते हैं। जितना अधिक आप शांत रहेंगे। उतनी आसानी से लोगों को अपना पक्ष समझा पाएंगे। पुरानी बातों का जिक्र करना आपके लिए और अन्य लोगों के लिए भी गलत होगा। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय अपने अहंकार को बीच में न आने दें।

करियर : सरकारी कामों से जुड़े लोगों को षड़यंत्र का सामना करना पड़ेगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई नाराजगी होने की संभावना है। फिलहाल पार्टनर सें अपेक्षाएं सीमित रखें।

हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

वृषभ – EIGHT OF SWORDS

लोगों के द्वारा बोली गई बातों को अधिक महत्व देने से आप अपने लिए ही समस्या बढ़ा रहे हैं। अपने सीमित विचारों से बाहर निकलें। आपको आत्मनिर्भर बनाना होगा। जरूरी निर्णय लेने में आप सक्षम हैं। लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहें।

करियर : अपने काम की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी।

लव : पार्टनर की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। जरूरी बातों को गहराई से समझना होगा।

हेल्थ : आंखों की जलन और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मिथुन – THE FOOL

नए लोगों के साथ हुए परिचय की वजह से आपको प्रेरणा मिलेगी। ये लोग आपको नहीं जानते हैं, इसलिए किसी भी सुझाव को तुरंत स्वीकार करना गलत होगा। पुराने मित्र से मिली मदद की वजह से आगे बढ़ना आसान होगा। करीबी लोगों भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। अपने व्यवहार में सुधार करने की कोशिश करें।

करियर : तय किए गए काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कुछ लोगों की मदद लेनी होगी।

लव : रिलेशनशिप की जरूरी बातों पर सोच-विचार के बाद ही आगे बढ़ें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण पैर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

कर्क – EIGHT OF CUPS

पुराने डर का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इस बार आप अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इस डर को से मिटाने में सफल हो सकते हैं। रुकावटें दूर करते हुए आगे बढ़ना होगा। वर्तमान से जुड़ी बातें मन के विरुद्ध रहेंगी, लेकिन इस बात का असर तय किए गए टारगेट पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम की जगह मिली जिम्मेदारी को सही प्रकार से निभाना जरूरी होगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी चिंता दूर करने का रास्ता मिलेगा।

हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए डॉक्टर के सुझावों पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

सिंह – THREE OF WANDS

विदेश में स्थित किसी व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है। दस्तावेज से जुड़े काम को आगे बढ़ाएंगे। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन उनकी मदद का किस हद तक स्वीकार करनी है, इस बात पर ठीक से विचार करें। किसी व्यक्ति से मदद सोच-विचार के बाद ही स्वीकार करें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नई जगह व्यापार करने का मौका मिल सकता है। काम की वजह से यात्रा का मौका मिलेगा।

लव : परिवार के विरोध की वजह से रिलेशनशिप के बारे में फिर से विचार किया जाएगा।

हेल्थ : शरीर में कोई इन्फेक्शन हो तो सतर्क रहें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कन्या – THREE OF CUPS

अपेक्षित टारगेट हासिल करने होने से मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। करीबी लोगों का साथ मिलेगा। आप अपने जीवन पर ध्यान देना पसंद करेंगे। यदि सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है तो ऐसे अवसर को स्वीकार जरूर करें। आपके व्यक्तित्व में बदलाव आएगा।

करियर : पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करने की आवश्यकता है। व्यापार संबंधी निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।

लव : रिलेशनशिप में सुधार आएगा। फिर भी पार्टनर की भावनाओं पर ध्यान देते रहें।

हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सेहत अचानक खराब हो सकती है। खानपान पर बारीकी से ध्यान देते रहें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

तुला – THE MAGICIAN

अहंकार से बचना होगा। जिस टारगेट को हासिल करना चाहते हैं, उसके बारे में सोच-विचार करें। लालच बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिससे गलती हो सकती है। करीबी लोग या परिवार के लोगों से मिली सूचनाओं पर ध्यान दें। किसी भी बात को नजरअंदाज करने से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। सतर्कता रखें।

करियर : नए काम की शुरुआत करने से पहले इस काम के बारे में योजना जरूर बनाएं। करियर में तुरंत बदलाव करना संभव नहीं है।

लव : पार्टनर के साथ वक्त बिताने से सकारात्मकता महसूस होगी।

हेल्थ : घुटनों का दर्द तकलीफ का कारण हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

वृश्चिक – ACE OF SWORDS

अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बातों को बदलना आपके लिए संभव होगा, लेकिन संयम बनाए रखें। काम में सफलता आसानी से मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के कुछ लोगों की नाराजगी का कारण जानकर उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी। एक-दूसरे के साथ के संबंध ठीक होंगे।

करियर : काम अपेक्षा और वक्त के अनुसार पूरे होंगे।

लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने से पहले पार्टनर की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

धनु – SIX OF WANDS

काम की गति तेज करने से ज्यादा काम की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। आपकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और इसे ठीक से निभाना जरूरी है, वर्ना आपके साथ अन्य लोगों का भी नुकसान हो सकता है। किसी व्यक्ति की आपके लिए बढ़ रही जलन की भावना से नुकसान हो सकता है। आप से जुड़े हुए हर एक व्यक्ति के व्यवहार पर बारीकी से ध्यान दें।

करियर : विदेश में स्थित लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा।

लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे के साथ रिश्ता सुधारें।

हेल्थ : एलर्जी की तकलीफ हो सकती है, सेहत पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

मकर – KNIGHT OF CUPS

काम संबंधी रुचि की वजह से महत्वपूर्ण काम को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में बढ़ रही गंभीरता से अनेक बातों में बदलाव आएगा। सेहत संबंधी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। एकदम से जीवनशैली में बड़ा बदलाव करने की गलती न करें।

करियर : काम से जुड़े लोगों के साथ जब तक चर्चा नहीं होती है, तब तक किसी भी निर्णय को अमल में लाना गलत होगा।

लव : पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं को प्रकट करने से पहले पार्टनर के विचारों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

कुंभ – QUEEN OF SWORDS

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, इसलिए बेकार की बातों से खुद को दूर रखें। केवल महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान बनाए रखना होगा। लोगों के द्वारा बोली गई बातों पर तुरंत विश्वास न करें। अपने विचार और भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। जीवन में डिसिप्लिन लाना जरूरी है। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें।

करियर : महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें।

लव : लव रिलेशनशिप में बदलाव करने के लिए पार्टनर की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ना होगा।

हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव से चिंता हो सकती है। जरूरत होने पर डॉक्टर से उपचार तुरंत लें।

लकी कलर – नीला

लकी नंबर – 5

मीन – KNIGHT OF PENTACLES

काम संबंधी आलस न करें। फिलहाल आर्थिक आवक सीमित रहेगी। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने की कोशिश करें। तभी टारगेट पर ध्यान देते हुए उसे हासिल करना संभव हो सकता है। एक वक्त पर एक ही काम करने की कोशिश करते रहें। काम पूरा नहीं होगा तो खुद के लिए नकारात्मकता बढ़ सकती है।

करियर : यदि भागीदारी में काम करने का मौका प्राप्त हो रहा है तो इसे स्वीकार जरूर करें।

लव : पार्टनर के साथ योजना बनाते समय पार्टनर की अपेक्षाओं का ध्यान रखना जरूरी होगा।

हेल्थ : उल्टी और अपच की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here